Aaj Ka Health Rashifal: 1 August 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दि

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में              
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 1 August 2024, पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दि


आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज आपकी ऊर्जा का स्तर बहुत अधिक हो सकता है, लेकिन इसे समझदारी से रखना बेहद ज़रूरी है। आज के दिन आपको शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के साथ ही आराम पर भी ध्यान देना है। 

वृषभ 

आज के दिन आपको अपने लाइफस्टाइल पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए नियमित भोजन, हाइड्रेटेड रहने के साथ ही व्यायाम करने पर भी ध्यान देना चाहिए 

मिथुन

आज के दिन आपकी मनोदशा अच्छी रह सकती है। इसके लिए आपको यह सुनिश्चित करना है कि आपको अपनी ऊर्जा को किस दिशा में लगाएंगे। इसके लिए आपको रात में अच्छी नींद लेना बहुत ज़रूरी है।

कर्क

आज आपकी सेहत के लिए भावनात्मक रूप से अच्छी रह सकती है। अपने मन को शांत करने वाली गतिविधियों को को अपने रूटीन का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके लिए आपको कार्डियो और प्लैंक जैसी एक्सरसाइज करनी चाहिए। 

सिंह 

आपकी ऊर्जा का स्तर आज के दिन अच्छा रह सकता है, जो शारीरिक गतिविधि के लिए एक बेहतरीन दिन है। हालांकि, खुद पर बहुत अधिक दबाव न डालें। पोषक तत्वों से भरपूर आहार ही लेना चाहिए। 

कन्या 

आज के दिन आपको अपनी आदतों पर ध्यान देना चाहिए। अपने आहार पर ध्यान दें। आज के दिन आपको जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचने की जरूरत है।  

तुला 

आज के दिन आपको मानसिक संतुलन को बनाए रखने पर काम करना है। आज आपको अपने मन को स्थिर रखना है उसके साथ ही साथ सुबह जल्दी उठकर योग और प्राणायाम करने की जरूरत है। 

वृश्चिक 

आज के दिन आपको अपने नकारात्मक विचारों को दूर रखने के साथ ही माइंडफुलनेस का अभ्यास भी करना चाहिए। आज के दिन अपने शारीरिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए संतुलित आहार बनाए रखने पर ध्यान दें।

धनु

आज के दिन आपको अपनी डाइट को लेकर सतर्क रहना चाहिए। अगर आप ज्यादा बाहर की चीजें खाते हैं, तो आपको पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

मकर

आज के दिन आपको एक स्थिर दिनचर्या बनाए रखने पर ध्यान देना चाहिए। पूरे दिन नियमित ब्रेक लेकर खुद को ज़्यादा काम करने से बचें। इसके साथ हल्का व्यायाम और स्वस्थ आहार शामिल करना चाहिए। 

कुंभ का दिन आपके लिए खुशहाली भरा हो सकता है। अगर आप किसी पुरानी बीमारी से परेशान हैं तो आज के दिन आपको इससे राहत मिल सकती है। इसके लिए आपको एक्टिव रहना होगा। 

मीन

आज के दिन मीन राशि वाले लोगों को सकारात्मक रहना चाहिए। अगर आप किसी बात से परेशान हैं तो ऐसे में अपने दोस्तों या करीबियों से जरूर शेयर करें। इससे आपको अच्छा महसूस होगा। 

 

Read Next

ज्यादा निगेटिव सोचते हैं तो जरूर दें ध्यान, बढ़ता है इन 6 बीमारियों का खतरा

Disclaimer