Aaj Ka Health Rashifal: 8 August 2024,पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj Ka Swasthya Rashifal: न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल के बारे में।    
  • SHARE
  • FOLLOW
Aaj Ka Health Rashifal: 8 August 2024,पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


आज का स्वास्थ्य राशिफल: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज आपकी ऊर्जा का स्तर थोड़ा अस्थिर हो सकता है, इसके लिए आपको अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे ब्रेक लेने चाहिए। ऐसे ही हल्का व्यायाम और ब्रिस्क वॉकिंग करें। 

वृषभ

आज आपको अपनी दिनचर्या को स्थिर बनाना है। इसके लिए अपने खानपान पर ध्यान दें। यही नहीं ऐसे में पौष्टिक भोजन लें और खुद को हाइड्रेट रखें। 

मिथुन 

मिथुन राशि वालों को आज ऐसी गतिविधियां करनी चाहिए, जो आपको ध्यान केंद्रित करने और आराम करने में मदद करें। सुनिश्चित करें कि आप पर्याप्त नींद ले रहे हैं 

कर्क 

आज के दिन आपका भावनात्मक स्वास्थ्य भी काफी महत्वपूर्ण है, इसलिए अपने मन और शरीर का ख्याल रखने के लिए समय निकालना चाहिए। इससे सेहत अच्छी रहेगी। 

सिंह

आज के दिन आपकी ऊर्जा का स्तर उच्च रहने की संभावना है, इसके लिए खुद पर बहुत ज़्यादा दबाव न डालें। साथ ही आपको स्ट्रेंथ एक्सरसाइज़ भी करनी चाहिए। 

कन्या 

आज आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। संतुलित आहार खाने और सक्रिय रहने पर ध्यान देना काफी आवश्यक हो जाता है। 

तुला 

आज आपके स्वास्थ्य के लिए संतुलन काफी जरूरी है। सुनिश्चित करें कि आप काम और आराम दोनों के लिए समय निकाल रहे हैं। ऐसी गतिविधियों में शामिल हों, जो आपको मानसिक शांति देती हों। 

वृश्चिक

आज के दिन आपको माइंडफुलनेस का अभ्यास करना चाहिए। इससे मानसिक शांति मिलती है साथ ही साथ आत्मविश्वास भी बढ़ता है। 

धनु

आज के दिन आप शारीरिक गतिविधियां करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा है, लेकिन ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा वर्खआउट न करें। 

मकर

आज के दिन आपको बहुत ज़्यादा काम करने से बचना चाहिए। ऐसे में सुनिश्चित करें कि आप अपनी ऊर्जा के स्तर को बनाए रखने के लिए नियमित रूप से ब्रेक लें रहे हैं।  

कुंभ 

अगर आज आप पोषक तत्वों से भरपूर स्वस्थ आहार खाते हैं तो आपकी ऊर्जा का स्तर बेहतर बना रहेगा। आज के दिन मेंटल हेल्थ से जुड़ी एक्टिविटीज पर ध्यान दें। 

मीन

आज अपने भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देनी चाहिए। आज के दिन आपकी पुरानी स्वास्थ्य समस्याओं में लाभ देखने को मिल सकता है। 

Read Next

खराब गट हेल्थ किस तरह पोषक तत्वों की कमी का कारण बनता है? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer