Doctor Verified

खराब गट हेल्थ किस तरह पोषक तत्वों की कमी का कारण बनता है? जानें एक्सपर्ट से

गट हेल्थ खराब होने के कारण शरीर में कई जरूरी पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं खराब गट हेल्थ किन पोषक तत्वों की कमी का कारण बनता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
खराब गट हेल्थ किस तरह पोषक तत्वों की कमी का कारण बनता है? जानें एक्सपर्ट से


किसी भी गंभीर बीमारी की शुरुआत अक्सर खराब पेट के कारण होती है। इसलिए, स्वस्थ रहने के लिए पाचन का बेहतर रहना जरूरी है। किसी भी व्यक्ति के स्वस्थ रहने का राज उसका सही पाचन है। खराब गट हेल्थ के कारण व्यक्ति को कई गंभीर बीमारियों से गुजरना पड़ता है। इसलिए गट हेल्थ को बेहतर रखना हमारे ओवरऑल हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। गट हेल्थ खराब होने पर नींद न आना, बार-बार इंफेक्शन होना, तनाव बढ़ना और शुगर क्रेविंग की समस्या हो सकती है। लेकिन क्या आपको पता है खराब गट हेल्थ के कारण शरीर में कई पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है। आइए आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमन्द्र से जानते हैं खराब हट हेल्थ कैसे पोषक तत्वों को प्रभावित करती है? 

खराब गट के कारण शरीर में किन पोषक तत्वों की कमी होती है? 

आयरन की कमी

सीलिएक, क्रोहन बीमारी और एट्रोफिक गैस्ट्रिटिस जैसी स्वास्थ्य समस्याएं पेट को नुकसान पहुंचा सकती हैं, जिससे शरीर में आयरन का अवशोषण कम हो सकता है। इसलिए खराब गट हेल्थ आपके शरीर में आयरन की कमी का कारण बन सकता है। पेट में हेपसीडिन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ने पर भी आयरन का अवशोषण बाधित हो सकता है।  

इसे भी पढ़ें: क्या त्वचा से जुड़ी समस्याएं आंतों में गड़बड़ी का संकेत होती हैं? जानें डॉक्टर से 

विटामिन बी12 की कमी

विटामिन बी12 के अवशोषण के लिए आंतरिक कारक की जरूरत होती है, जो पेट में बनता है। ऐसे में इस विटामिन को आंतरिक कारक के उत्पादन के लिए स्वस्थ पेट और अवशोषण के साथ स्वस्थ गट के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा, पेट के बैक्टीरिया में असंतुलन विटामिन बी12 के अवशोषण में बाधा डाल सकता है।

मैग्नीशियम की कमी 

शरीर में मैग्नीशियम की कमी कुपोषण का कारण बन सकता है। इतना ही नहीं, दस्त के दौरान और बाद में शरीर में मैग्नीशियम की कमी हो सकती है, जो आपके गट हेल्थ के लिए हानिकारक है। अवशोषण के लिए स्वस्थ आंत की परत और उचित pH स्तर की आवश्यकता होती है। आंत की सूजन या पेट की अम्लता में असंतुलन इस प्रक्रिया में बाधा डाल सकता है।

इसे भी पढ़ें: Gut Health Problems: आंतों से जुड़ी समस्याएं क्यों होती हैं? जानें इसके 4 कारण

कैल्शियम की कमी

शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए विटामिन डी एक जरूरी पोषक तत्व है। ऐसे में खराब गट हेल्थ विटामिन डी के अवशोषण को कम कर सकती है, जिससे शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Varalakshmi Yanamandra (@drvaraayurveda)

कुल मिलाकर, इन पोषक तत्वों के सही अवशोषण के लिए आंत के स्वास्थ्य को बनाए रखना जरूरी है। खराब गट हेल्थ आपके ओवरऑल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है।

Image Credit: Freepik 

Read Next

Sinusitis Types: साइनसाइटिस कितने प्रकार का होता है? एक्सपर्ट से जानें इनके लक्षण

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version