Doctor Verified

तेजी से विटामिन बी12 की कमी कैसे पूरा करें? डॉक्टर से जानें बचाव

How to Increase Vitamin B12 Level: गंभीर रूप से विटामिन बी12 की कमी होने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेकर इन्जेक्शन, सप्लीमेंट का इस्तेमाल करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
तेजी से विटामिन बी12 की कमी कैसे पूरा करें? डॉक्टर से जानें बचाव

How to Increase Vitamin B12 Level: शरीर को हेल्दी और फिट बनाए रखने के लिए हेल्दी और पोषक तत्वों से भरपूर डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट में विटामिन, मिनरल्स समेत अन्य पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर कमजोर और बीमार पड़ सकता है। विटामिन कई तरह के होते हैं और हर तरह के विटामिन का शरीर में अलग-अलग काम होता है। विटामिन बी12 भी एक तरह का विटामिन है, जो शरीर की कई महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं को ठीक ढंग से काम करने में मदद करता है। शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर अक्सर लोग इसे पहचान नहीं पाते हैं और गंभीर रूप से इसका शिकार हो जाते हैं। गंभीर रूप से विटामिन बी12 की कमी होने पर मरीज की जान जाने का भी खतरा रहता है। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, गंभीर रूप से शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर क्या करना चाहिए? तेजी से विटामिन बी12 बूस्ट करने के लिए क्या उपाय अपनाए जा सकते हैं?

विटामिन बी12 की कमी तेजी से पूरा करने के टिप्स

विटामिन बी12 हमारे शरीर के लिए एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। यह हमारे तंत्रिका तंत्र, रक्त कोशिकाओं के निर्माण और डीएनए संश्लेषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी कमी से थकान, कमजोरी, सांस की समस्याएं, दिल की धड़कन में अनियमितता जैसी समस्याओं का खतरा रहता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "विटामिन बी12 की कमी के कारण शरीर का तांत्रिक तंत्र खराब हो जाता है और इसकी वजह से शरीर में ऊर्जा उत्पादन, डीएनए प्रोडक्शन समेत कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है।"

How to Increase Vitamin B12 Level

इसे भी पढ़ें: शरीर में विटामिन की कमी क्यों होती है? एक्सपर्ट से जानें बचाव

गंभीर रूप से विटामिन डी की कमी होने पर आप ये उपाय अपना सकते हैं-

विटामिन बी12 का इन्जेक्शन

ऐसे मरीज जिनके शरीर में गंभीर रूप से विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, उन्हें विटामिन बी12 के इन्जेक्शन लेने की सलाह दी जाती है। हालांकि, यह गंभीर स्थितियों में किया जाता है और इन्जेक्शन लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

दवाएं और सप्लीमेंट

गंभीर रूप से विटामिन बी12 की कमी होने पर डॉक्टर आपको विटामिन बी12 की दवाओं और सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दे सकते हैं। लेकिन विटामिन बी12 की कमी की स्थिति में आपको किसी भी तरह की दवा या सप्लीमेंट का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह देनी चाहिए।

इसके अलावा आप विटामिन बी12 की कमी होने पर इन फूड्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं-

  • मांस और पोल्ट्री: चिकन, टर्की, बीफ, लैंब, और पोर्क में विटामिन बी12 भरपूर मात्रा में होता है।
  • सीफूड: सीप, झींगा, केकड़ा, और सैमन जैसी समुद्री खाद्य पदार्थ विटामिन बी12 के उत्कृष्ट स्रोत हैं।
  • डेयरी उत्पाद: दूध, दही, पनीर और चीज में भी विटामिन बी12 पाया जाता है।
  • अंडे: अंडे, विशेषकर अंडे की जर्दी, विटामिन बी12 का अच्छा स्रोत है।

आंतों के हेल्दी होने पर पाचन तंत्र विटामिन बी12 का बेहतर अवशोषण कर सकता है। प्रोबायोटिक्स युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें और फाइबर से भरपूर आहार लें। धूम्रपान विटामिन बी12 के अवशोषण को प्रभावित कर सकता है। धूम्रपान छोड़ने से आपके शरीर को बेहतर तरीके से विटामिन बी12 का उपयोग करने में मदद मिलेगी। यदि आपको थकान, कमजोरी या अन्य लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें। विटामिन बी12 की कमी की जांच करवाएं और उचित उपचार लें।

(Image Courtesy: freepik.com)

 

Read Next

बेहतर पाचन के लिए दोपहर के भोजन के बाद अपनाएं ये 5 आदतें, डाइजेशन होगा बेहतर

Disclaimer