क्या चिकनगुनिया होने पर जोड़ों में दर्द होता है? डॉक्टर से जानें इससे राहत पाने के तरीके

चिकनगुनिया होने पर शरीर आपको शरीर से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइये डॉक्टर से जानते हैं चिकनगुनिया होने जोड़ों में दर्द होता है या नहीं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चिकनगुनिया होने पर जोड़ों में दर्द होता है? डॉक्टर से जानें इससे राहत पाने के तरीके


Joint Pain in Chikungunya: मानसून आने के साथ ही वेक्टर बोर्न डिजीज का खतरा भी बढ़ने लगता है। पिछले कुछ समय से देश में डेंगू और मलेरिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चिकनगुनिया होने पर शरीर में दर्द होने के साथ ही साथ जोड़ों में भी दर्द होता है। इसके साथ ही साथ चिकनगुनिया होने पर आपको आपको सिर में दर्द होने के अलावां शरीर में कमजोरी भी महसूस हो सकती है। आइये मेट्रो अस्पताल, नोएडा के इंटरनल मेडिसिन डॉ. सैबल चक्रवर्ती से जानते हैं कि चिकनगुनिया होने पर जोड़ों में दर्द हो सकती है। 

क्या चिकनगुनिया होने पर जोड़ों में दर्द होता है? 

डॉ. सैबल के मुताबिक चिकनगुनिया होने पर मरीज में जोड़ों में दर्द की समस्या बनी रहती है। दरअसल, चिकनगुनिया होने पर बुखार आता है, जिससे शरीर में एनर्जी लेवल डाउन हो जाता है। इससे हड्डियों और जोड़ों में दर्द होता है। हालांकि, कुछ दिनों के भीतर यह दर्द अपने आप ही ठीक हो जाती है। इस स्थिति में सबसे ज्यादा दर्द आपके हाथों और पैरों की उंगलियों में होता है। यह दर्द महिलाओं में कई बार चिकनगुनिया होने के कई दिनों बाद तक भी बना रह सकता है। इसलिए अगर आपको चिकनगुनिया है तो चिकित्सक से सलाह जरूर लें। 

कितने दिनों तक रहता है दर्द 

चिकनगुनिया से ठीक होने के बाद भी मरीज में 2 हफ्ते बाद तक यह दर्द बना रह सकता है। कई बार लोग इसे आम दर्द या फिर हड्डियों की कमजोरी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, कुछ मरीजों में चिकनगुनिया ठीक होने के बाद ही इस दर्द से राहत मिल जाता है। इसके साथ ही साथ कई बार मरीजों की मांसपेशियों में खिंचाव आने के साथ ही साथ मांसपेशियों में ऐंठन भी हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया में सबसे खतरनाक क्या होता है? जानें कैसे करें बचाव

चिकनगुनिया से बचने के तरीके 

  • चिकनगुनिया से बचने के लिए आपको घर के आस-पास साफ-सफाई बनाकर रखनी चाहिए। 
  • इसके लिए सोते समय मच्छरदानी या मॉइस्किटो कॉइल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
  • चिकनगुनिया से बचने के लिए आपको पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए। 
  • ऐसे में अपने घर की टंकियों में जमा गंदे पानी को बाहर निकालें। 

Read Next

Seronegative Arthritis: 4 प्रकार के होते हैं सेरोनेगेटिव अर्थराइटिस, लक्षणों से करें पहचान

Disclaimer