खराब पोश्चर को सुधारने में बेहद असरदार हैं ये 4 तरह की स्पाइनल मूवमेंट, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका

How to Improve Bad Posture in Hindi: खराब पोश्चर को सुधारने में कुछ एक्सरसाइज फायदेमंद साबित हो सकती हैं। आइये जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
खराब पोश्चर को सुधारने में बेहद असरदार हैं ये 4 तरह की स्पाइनल मूवमेंट, एक्सपर्ट से जानें करने का तरीका


How to Improve Bad Posture in Hindi: आजकल लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठे रहने या सिर झुकाकर स्क्रीन के सामने काम करने से लोगों में पोश्चर खराब होने की समस्या बढ़ गई है। खराब पोश्चर हड्डियों से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का भी कारण बनता है। यही कारण है कि लोगों में कमर दर्द और रीढ की हड्डी से जुड़ी समस्याएं बढ़ रही हैं। कई बार शारीरिक गतिविधियों की कमी से भी पोश्चर खराब हो सकता है। अगर आप भी खराब पोश्चर की समस्या का सामना कर रहे हैं तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये होलिस्टिक वेलनेस कोच साक्षी दुबे से जानते हैं पोश्चर सही करने के लिए कुछ स्पाइनल मूवमेंट्स के बारे में। 

हाथों की पोछे की ओर रखें 

पोश्चर को सुधारने के लिए स्पाइनल मूवमेंट करना काफी लाभकारी होता है। इसके लिए आपको जमीन पर मैट बिछाकर उसपर योगासन की अवस्था में बैठना है। अब दोनों हाथों को सिर के पीछे की ओर लाएं और उन्हें एकसाथ जोड़ लें। अब आपको हाथों को जोड़कर कमर के नीचे और सिर के उपर तक लेकर जाना है। इसे करने से पोश्चर में सुधार होता है और कमर दर्द भी कम होता है। 

हाथों को सिर के पीछे रखें 

पोश्चर सुधारने के लिए आपको दोनों हाथों की उंगलियों को एक दूसरे से मिलाकर सिर के पीछे की ओर रखना है। अब सिर को हाथों से दबाकर नीचे की ओर लेकर जाएं और फिर स्पाइन को सीधा करते हुए उपर की ओर ले जाएं। 

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Sakshi Dubey | Yoga Teacher (@yog_sakshi)

ट्विस्टिंग करें 

अपने पोश्चर को अच्छा रखने के लिए आपको एक हाथ को पीठ पर रखना है और दूसरे हाथ से कोहनी को पकड़ना है। इस अवस्था में रहकर शरीर को एक ओर झुकाएं फिर दूसरी ओर लेकर जाएं। 

इसे भी पढ़ें - अपना बॉडी पॉश्चर सुधारने के लिए करें ये 4 योगासन, पूरे शरीर को मिलेंगे कई लाभ

हाथों को उपर-नीचे करें 

पोश्चर को बेहतर बनाने के लिए दोनों हाथों को कंधे की उंचाई पर लाकर नीचे की ओर ले जाएं और फिर उपर की ओर लाएं। ऐसा करने से न केवल पोश्चर में सुधार होगा बल्कि, ब्लड फ्लो भी बढ़ता है। इसे करने से रीढ़ की हड्डी का पोश्चर अच्छा बना रहता है। 

Read Next

W-सिटिंग पोजीशन में बैठता है बच्चा, तो उसे जरूर करवाएं ये 5 एक्सरसाइज, पैर बनेंगे मजबूत

Disclaimer