Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Praveen Gautam , Yoga Therapist

प्रेग्नेंसी के बाद हार्मोन को बैलेंस करने के लिए रोज करें ये 4 योगासन

डिलीवरी के बाद महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन के कारण मूड स्विंग, थकान और कमजोरी महसूस होना काफी आम है। हालांकि, इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आप नियमित रूप से इन योगासनों का अभ्यास कर सकते हैं। 

बच्चा होने के बाद एक महिला का शरीर शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत ज्यादा थकान महसूस करता है। डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं। इस दौरान उनके शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोनल के लेवल में उतार-चढ़ाव होना आम हो जाता है। हार्मोनल इंबैलेंस होने के कारण महिलाओं को मूड स्विंग्स, थकान और तनाव महसूस होने लगता है। ऐसे में प्रेग्नेंसी के बाद महिलाएं अपने शरीर में हार्मोन्स को संतुलित करने के लिए नियमित रूप से कुछ योगासनों का अभ्यास कर सकती हैं। इसलिए, आइए Praveen Gautam, Yoga Therapist at Yoga Junction, Uttam Nagar से जानते हैं कि प्रेग्नेंसी के बाद महिलाओं को हार्मोन संतुलित करने के लिए किन योगासनों का अभ्यास करना चाहिए?

डिलीवरी के बाद हार्मोनल संतुलन के लिए योग

योग थेरेपिस्ट प्रवीण गौतम के अनुसार प्रेग्नेंसी के बाद नियमित रूप से इन योगासनों का अभ्यास करने से हार्मोन्स को संतुलित करने में मदद मिल सकती है। साथ ही ये आसन महिलाओं को जल्दी रिकवर करने और हेल्दी रखने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

1. भुजंगासन- Cobra Pose

कोबरा पोज रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने के लिए एक बेहतरीन योगासन है। इस आसन को करने से पेट के अंगों को एक्टिव करने में मदद मिलती है। यह आसन थायराइड और एड्रिनल ग्लैंड्स को बढ़ावा देने में मदद करता है, जिससे हार्मोन बैलेंस रहता है। इसे करने से प्रेग्नेंसी के बाद होने वाले पीठ दर्द औऱ तनाव को भी कम करने में मदद मिलती है, जो डिलीवरी के बाद आम समस्या होती है।

इसे भी पढ़ें: ब्रेस्टफीडिंग उम्र से पहले प्यूबर्टी आने का रिस्क कैसे करती है कम? जानें डॉक्टर से कारण

2. उष्ट्रासन- Camel Pose

डिलीवरी के बाद उष्ट्रासन यानी कैमल पोज करने से शरीर में एनर्जी बढ़ाने में मदद मिलती है। यह आसन छाती और पेट को खोलता है, साथ ही शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है। यह आसन एंडोक्राइन सिस्टम को एक्टिव करता है, जिससे हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। साथ ही यह मानसिक तनाव और एंग्जाइटी को भी कम करने में फायदेमंद होता है।

yoga-for-hormonal-imbalance-inside

3. तितलीासन- Butterfly Pose

प्रेग्नेंसी के बाद तितलीासन करना महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह आसन पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाता है और प्रजनन अंगो में ब्लड फ्लो को भी बढ़ाता है। डिलीवरी के बाद शरीर की रिकवरी तेज करने और हार्मोनल बदलावों को संतुलित करने में यह आसन मदद करता है। इस आसन का नियमित अभ्यास करने से शरीर का लचीलापन बढ़ता है।

4. सर्वांगासन- Shoulder Pose

डिलीवरी के बाद सर्वांगासन का नियमित अभ्यास करने से महिलाओं का हार्मोनल स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह थायराइड ग्लैंड को एक्टिव करता है, जिससे शरीर का मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। यह आसन तनाव कम करने, नींद में सुधार करने और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने में मदद करता है। हालांकि, डिलीवरी के तुरंत बाद इसे करने से बचना चाहिए और डॉक्टर की सलाह पर ही इसे करना शुरू करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: कौन से हार्मोन्स ब्रेस्ट साइज बढ़ाने में मदद कर सकते हैं? एक्सपर्ट से जानें

निष्कर्ष

डिलीवरी के बाद ये योगासन धीरे-धीरे और सही तरह से शुरू करना चाहिए। नियमित रूप से इन योगासनों का अभ्यास करने से हार्मोन्स संतुलित बनाए रखने, मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने और शरीर को फिर से मजबूत बनाने में मदद मिलती है। हालांकि, ध्यान रखें बिना डॉक्टर की सलाह के कोई भी योगासन करने से बचना चाहिए।

Image Credit: Freepik 

FAQ

  • हार्मोन बैलेंस करने के लिए क्या करना चाहिए?

    हार्मोन बैलेंस करने के लिए लाइफस्टाइल में सुधार करना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आप संतुलित डाइट लें, नियमित रूप से एक्सरसाइज करें, पर्याप्त नींद लें और तनाव कम लें।
  • प्रेग्नेंसी के बाद फिट कैसे हो?

    प्रेग्नेंसी के बाद फिट रहने के लिए जरूरी है कि आप सही शुरुआत करें और इसके लिए पोषक तत्वों से भरपूर डाइट, हल्की कसरत और पर्याप्त नींद लेना जरूरी है।

Read Next

लोअर बॉडी की जकड़न कैसे दूर करें?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 08, 2026 13:05 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • May 08, 2026 13:05 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Praveen Gautam

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content