सूर्योदय के साथ एक्सरसाइज करना फायदेमंद होता है। मेरे दादाजी सुबह-सुबह कसरत करने पर जोर देते थे। उन्होंने मेरे साथ सुबह 5 बजे एक्सरसाइज करने का रूटीन भी बनाया था, लेकिन मैंने ज्यादा समय के लिए उसे फॉलो नहीं किया। एक महीने सुबह कसरत करने के अनुभव के आधार पर मैं यह, तो कह सकती हूं कि सुबह एक्सरसाइज करने से स्टैमिना बढ़ता है, वजन कंट्रोल होता है और शरीर की एनर्जी बढ़ती है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सूर्योदय के साथ एक्सरसाइज करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है
एमडीपीआई (MDPI) के एक अध्ययन में ज्यादा वजन वाले वयस्कों को सुबह और शाम एक्सरसाइज करने के लिए दो समूह में बांटा। दोनों ग्रुप के लोगों में एक्सरसाइज करके एनर्जी बढ़ी, लेकिन सुबह एक्सरसाइज करने वाले ग्रुप में एनर्जी ज्यादा नजर आई। यह अध्ययन बताता है कि सुबह और शाम दोनों ही समय एक्सरसाइज करना फायदेमंंद होता है, लेकिन सुबह एक्सरसाइज करना ज्यादा फायदेमंंद है। इस लेख में जानेंगे सूर्योदय के साथ कसरत करने के फायदे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।
1. वजन कम होता है- Exercise With Sunrise Helps In Weight Loss
- सुबह जल्दी एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और ज्यादा कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है।
- ब्रिस्क वॉक, जॉगिंग, स्किपिंग जैसी एक्सरसाइज करने से वेट लॉस (Weight Loss) करने में मदद मिलती है।
- वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज के बाद एक गिलास गुनगुना पानी भी फायदेमंद होता है। इससे पाचन बेहतर होता है।
यह भी पढ़ें- क्या फिट रहने के लिए सिर्फ पैदल चलना काफी है? डॉक्टर से जानें
2. स्ट्रेस कम होता है- It Reduces Stress
- सुबह सूरज उगने के साथ एक्सरसाइज करने से पॉजिटिविटी के साथ दिन की शुरुआत होती है इससे इमोशनल बैलेंस बनता है और स्ट्रेस घटता है।
- स्ट्रेस कम करने के लिए सुबह भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, ब्रिस्क वॉक, ताड़ासन वगैरह करना फायदेमंद होता है।
- स्ट्रेस कम करने के लिए सुबह डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करना भी फायदेमंद होता है।
3. हार्ट की बीमारियों से बचाव होता है- It Prevents Heart Diseases

- सुबह सूरज उगने के साथ एक्सरसाइज करेंगे, तो ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और बीपी संतुलित रहेगा।
- इससे हार्ट की बीमारियों से बचने में मदद मिलती है।
- हार्ट हेल्थ के लिए सूर्य नमस्कार, ब्रिस्क वॉक, जॉगिंंग करना फायदेमंद होता है।
4. स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है- It Improves Sleep Quality
- सुबह सूर्योदय के साथ एक्सरसाइज करेंगे, तो बायोलॉजिकल क्लॉक ठीक रहेगी जिससे स्लीप क्वालिटी बेहतर होगी।
- जब आप सुबह जल्दी उठकर समय पर एक्सरसाइज और समय पर हर काम करते हैं, तो इसका अच्छा असर शरीर पर पड़ता है और अच्दी नींद आती है साथ ही अनिद्रा की समस्या दूर होती है।
5. फोकस बढ़ता है- It Increases Focus
सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज करने से शरीर की ऑक्सीजन सप्लाई बेहतर होती है जिससे फोकस बढ़ता है। साथ ही पाचन तंत्र के लिए भी सुबह जल्दी उठकर कसरत करना फायदेमंद है।
फोकस बढ़ाने के लिए वृक्षासन, कपालभाति वगैरह फायदेमंद होते हैं।
निष्कर्ष:
सूर्योदय के साथ कसरत करने से फोकस बढ़ता है, स्लीप क्वालिटी बेहतर होती है, हार्ट की बीमारियों से बचाव होता है, स्ट्रेस और वजन दोनों कम होता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Feb 06, 2026 10:55 IST
Modified By : Yashaswi Mathur Feb 06, 2026 10:55 IST
Modified By : Yashaswi MathurFeb 06, 2026 10:55 IST
Published By : Yashaswi Mathur
Reviewed By : Payal Asthana