Fri Sep 11, 2026 | 08:18 PM IST

Medically Reviewed by Payal Asthana , Fitness Expert

सूर्योदय के साथ करें कसरत, वेट लॉस से लेकर बेहतर पाचन तक जानें 5 अद्भुत फायदे

सूर्योदय के साथ कसरत करना सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है। सुबह एक्‍सरसाइज करने से वजन कम होता है, स्‍ट्रेस घटता है, स्‍लीप क्वालिटी बेहतर होती है और फोकस बढ़ता है।

सूर्योदय के साथ एक्‍सरसाइज करना फायदेमंद होता है। मेरे दादाजी सुबह-सुबह कसरत करने पर जोर देते थे। उन्‍होंने मेरे साथ सुबह 5 बजे एक्‍सरसाइज करने का रूटीन भी बनाया था, लेक‍िन मैंने ज्‍यादा समय के ल‍िए उसे फॉलो नहीं क‍िया। एक महीने सुबह कसरत करने के अनुभव के आधार पर मैं यह, तो कह सकती हूं क‍ि सुबह एक्‍सरसाइज करने से स्‍टैम‍िना बढ़ता है, वजन कंट्रोल होता है और शरीर की एनर्जी बढ़ती है। एक्‍सपर्ट्स बताते हैं क‍ि सूर्योदय के साथ एक्‍सरसाइज करना सेहत के ल‍िए फायदेमंद होता है
एमडीपीआई (MDPI) के एक अध्ययन में ज्‍यादा वजन वाले वयस्‍कों को सुबह और शाम एक्‍सरसाइज करने के ल‍िए दो समूह में बांटा। दोनों ग्रुप के लोगों में एक्‍सरसाइज करके एनर्जी बढ़ी, लेक‍िन सुबह एक्‍सरसाइज करने वाले ग्रुप में एनर्जी ज्‍यादा नजर आई। यह अध्ययन बताता है क‍ि सुबह और शाम दोनों ही समय एक्‍सरसाइज करना फायदेमंंद होता है, लेक‍िन सुबह एक्‍सरसाइज करना ज्‍यादा फायदेमंंद है। इस लेख में जानेंगे सूर्योदय के साथ कसरत करने के फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Director Ozefit Fitness Club, Australia & Certified Fitness Coach Payal Asthana से बात की।

1. वजन कम होता है- Exercise With Sunrise Helps In Weight Loss

  • सुबह जल्‍दी एक्‍सरसाइज करने से मेटाबॉल‍ि‍ज्‍म बढ़ता है और ज्‍यादा कैलोरी बर्न करने में मदद म‍िलती है।
  • ब्रि‍स्‍क वॉक, जॉग‍िंग, स्‍क‍िप‍िंग जैसी एक्‍सरसाइज करने से वेट लॉस (Weight Loss) करने में मदद म‍िलती है।
  • वजन कम करने के ल‍िए एक्‍सरसाइज के बाद एक ग‍िलास गुनगुना पानी भी फायदेमंद होता है। इससे पाचन बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें- क्या फिट रहने के लिए सिर्फ पैदल चलना काफी है? डॉक्टर से जानें

2. स्‍ट्रेस कम होता है- It Reduces Stress

  • सुबह सूरज उगने के साथ एक्‍सरसाइज करने से पॉजिटिविटी के साथ द‍िन की शुरुआत होती है इससे इमोशनल बैलेंस बनता है और स्‍ट्रेस घटता है।
  • स्‍ट्रेस कम करने के ल‍िए सुबह भ्रामरी प्राणायाम, अनुलोम-व‍िलोम, ब्र‍िस्‍क वॉक, ताड़ासन वगैरह करना फायदेमंद होता है।
  • स्‍ट्रेस कम करने के ल‍िए सुबह डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज करना भी फायदेमंद होता है।

3. हार्ट की बीमार‍ियों से बचाव होता है- It Prevents Heart Diseases

subhe-exercise-karne-ke-fayde

  • सुबह सूरज उगने के साथ एक्‍सरसाइज करेंगे, तो ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और बीपी संतुल‍ित रहेगा।
  • इससे हार्ट की बीमार‍ियों से बचने में मदद म‍िलती है।
  • हार्ट हेल्‍थ के ल‍िए सूर्य नमस्‍कार, ब्र‍िस्‍क वॉक, जॉग‍िंंग करना फायदेमंद होता है।

4. स्‍लीप क्वालिटी बेहतर होती है- It Improves Sleep Quality

  • सुबह सूर्योदय के साथ एक्‍सरसाइज करेंगे, तो बायोलॉज‍िकल क्‍लॉक ठीक रहेगी ज‍िससे स्‍लीप क्वालिटी बेहतर होगी।
  • जब आप सुबह जल्‍दी उठकर समय पर एक्‍सरसाइज और समय पर हर काम करते हैं, तो इसका अच्‍छा असर शरीर पर पड़ता है और अच्‍दी नींद आती है साथ ही अन‍िद्रा की समस्‍या दूर होती है।

5. फोकस बढ़ता है- It Increases Focus

सुबह जल्‍दी उठकर एक्‍सरसाइज करने से शरीर की ऑक्‍सीजन सप्‍लाई बेहतर होती है ज‍िससे फोकस बढ़ता है। साथ ही पाचन तंत्र के ल‍िए भी सुबह जल्‍दी उठकर कसरत करना फायदेमंद है।
फोकस बढ़ाने के ल‍िए वृक्षासन, कपालभात‍ि वगैरह फायदेमंद होते हैं।

न‍िष्‍कर्ष:

सूर्योदय के साथ कसरत करने से फोकस बढ़ता है, स्‍लीप क्वालिटी बेहतर होती है, हार्ट की बीमार‍ियों से बचाव होता है, स्‍ट्रेस और वजन दोनों कम होता है।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

हार्ट की बीमार‍ियों से बचने के ल‍िए रोज करें पुश अप्‍स, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Feb 06, 2026 10:55 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 06, 2026 10:55 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Feb 06, 2026 10:55 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Payal Asthana

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content