Expert

बच्चों को रोज कराएं डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज, सेहत को म‍िलेंगे ये 9 फायदे

Deep Breathing Exercise: डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज की मदद से स्‍ट्रेस कम होता है और मन शांत रहता है। बच्‍चों की सेहत के ल‍िए यह फायदेमंद है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
बच्चों को रोज कराएं डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज, सेहत को म‍िलेंगे ये 9 फायदे

Deep Breathing Exercise: गहरी ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज, को गहरी सांस लेने की प्रक्र‍िया कहा जाता है। यह एक आसान और सरल तरीका है ज‍िससे शारीर‍िक और मानस‍िक स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाया जा सकता है। डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज की मदद से फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है और तनाव कम होता है। गहरी सांस लेने से शरीर और मन को शांत‍ि म‍िलती है और तनाव कम करने में मदद म‍िलती है। गहरी सांस लेने से ब्‍लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और ह्रदय की कार्यक्षमता सुधरती है। डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज से इम्‍यून‍िटी मजबूत होती है और शरीर के रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है। बच्‍चों की सेहत के ल‍िए डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज के कई फायदे हैं। आगे जानेंगे बच्‍चों के ल‍िए डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज के फायदे और इसे करने का सही तरीका। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ न‍िवासी, न्‍यूट्र‍िशन‍िस्‍ट और फ‍िटनेस एक्‍सपर्ट पायल अस्‍थाना से बात की। 

deep breathing exercise

बच्‍चों की सेहत के ल‍िए डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज के फायदे- Deep Breathing Exercise Benefits 

बच्चों की सेहत के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज के कई फायदे हो सकते हैं-

  1. गहरी सांस लेने से बच्चों के मन को शांति मिलती है और तनाव कम होता है। 
  2. नियमित अभ्यास से बच्चों की ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है।
  3. बेहतर ध्यान और एकाग्रता से बच्चों को पढ़ाई में मदद म‍िल सकती है।  
  4. डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज की मदद से फेफड़ों में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है, जिससे शरीर के सभी अंगों को पर्याप्त ऑक्सीजन मिलता है।
  5. नियमित रूप से डीप ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज करने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है, जिससे बच्चे रोगों से बेहतर तरीके से लड़ सकते हैं।
  6. डीप ब्रीद‍िंग एक्‍सरसाइज की मदद से बच्चों के मूड को सुधारने में मदद म‍िलती है। 
  7. गहरी सांस लेने से फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है और श्वसन प्रणाली मजबूत होती है।
  8. अस्थमा या अन्य श्वसन समस्याओं वाले बच्चों को राहत मिल सकती है।
  9. सांस लेने की प्रक्र‍िया की मदद से नींद में सुधार होता है और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद म‍िलती है।

बच्‍चे डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कैसे करें?- How to Do Deep Breathing Exercise 

  • डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के लिए आरामदायक स्थिति में बैठें या लेट जाएं। 
  • आंखों को बंद कर लें और आराम से बैठ जाएं। 
  • अपनी नाक से धीरे-धीरे और गहरी सांस लें।
  • अपने पेट को फैलने दें ताकि आपके फेफड़े पूरी तरह से ऑक्सीजन से भर सकें।
  • सांस को अंदर लेने के बाद 5 सेकेंड्स के लिए रोकें।
  • अपनी मुंह से पूरी तरह से सांस छोड़ें। सांस छोड़ने की गत‍ि धीमी होनी चाह‍िए। 
  • अपने पेट को अंदर की ओर खींचें ताकि फेफड़ों से हवा निकल जाए।
  • इस प्रक्रिया को 10 मिनटों तक दोहराएं। आप इसे दिन में 2-3 बार कर सकते हैं।

बच्चों के लिए डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने के ट‍िप्‍स

  • बच्चे को कल्पना करने दें कि वह एक बलून फुला रहा है। गहरी सांस लेते हुए पेट को फुलाएं और धीरे-धीरे सांस छोड़ते हुए पेट को सामान्य स्थिति में लाएं।
  • अपने हाथ की पांच उंगलियों का इस्‍तेमाल करके, सभी उंगल‍ियों के साथ गहरी सांस लें और छोड़ें।
  • 4 सेकंड तक श्वास लें, 7 सेकंड तक रोकें और फ‍िर 8 सेकंड तक छोड़ें।

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज बच्चों के शारीरिक, मानसिक, और भावनात्मक विकास के लिए फायदेमंद है। डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज के नियमित अभ्यास से बच्चों का स्‍वास्‍थ्‍य बेहतर बन सकता है। उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।  

Read Next

क्या वर्कआउट करते समय आपकी भी कलाई में होता है दर्द? इन 5 एक्सरसाइज को करने से मिलेगा आराम

Disclaimer