
Benefits Of Drinking Oats Vegetable Soup In Hindi: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए अक्सर लोगों को गर्म खाना खाने और सूप का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए सूप को डाइट में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें ओट्स वेजिटेबल सूप पीने के क्या फायदे हैं?
इस पेज पर:-
ओट्स वेजिटेबल सूप में मौजूद पोषक तत्व - Nutrients In Oats Vegetable Soup In Hindi
ओट्स वेजिटेबल सूप पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Oats Vegetable Soup In Hindi
ओट्स वेजिटेबल सूप बनाने के इंग्रेडिएंट्स - Ingredients To Make Oats Vegetable Soup In Hindi
ओट्स वेजिटेबल सूप कैसे बनाएं? - How To Make Oats Vegetable Soup?
ओट्स वेजिटेबल सूप में मौजूद पोषक तत्व - Nutrients In Oats Vegetable Soup In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, ओट्स वेजिटेबल सूप में फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, जिंक, आयरन और विटामिन्स जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। ऐसे में आइए जानें 1 कटोरी ओट्स वेजिटेबल सूप की न्यूट्रिशनल वेल्यू क्या है?
- कैलोरीज - 140 kcal
- प्रोटीन - 5 g
- फाइबर - 3.5 g
- फैट - 3 g
- कार्ब्स - 20 g
इसे भी पढ़ें: रागी वेजिटेबल सूप पीने के फायदे क्या है? एक्सपर्ट से जानें
ओट्स वेजिटेबल सूप पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Oats Vegetable Soup In Hindi
डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन बताती हैं कि ओट्स वेजिटेबल सूप में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होते हैं, खासकर सर्दियों में।
पाचन के लिए फायदेमंद
ओट्स वेजिटेबल सूप में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया को दुरुस्त कर खाने के पाचन को आसान करने, कब्ज की समस्या से राहत देकर बाउल मूवमेंट को बढ़ावा देने और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

वजन कम करने में सहायक
सूप का सेवन करना वजन कम करने में भी सहायक हो सकता है। ओट्स वेजिटेबल सूप में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पेट को भरने और वजन कम करने में मदद मिलती है।
शरीर को एनर्जी दे
ओट्स वेजिटेबल सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने, शरीर की कमजोरी और थकान को दूर करने में भी मदद मिलती है, जिससे शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
शरीर को डिटॉक्स करे
ओट्स वेजिटेबल सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा, सर्दियों में इससे शरीर को अंदर से गर्म रखने में भी मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Winter Soup: सर्दी में पिएं पालक और दाल से बना ये सूप, शरीर रहेगा गर्म और मिलेंगे जबरदस्त फायदे
ब्लड शुगर नियंत्रित रखे
ओट्स वेजिटेबल सूप में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर के लिए फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर के अवशोषण को धीमा करने और ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ने से रोकने में मदद मिलती है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
ओट्स वेजिटेबल सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने और हार्ट को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिलती है।
ओट्स वेजिटेबल सूप बनाने के इंग्रेडिएंट्स - Ingredients To Make Oats Vegetable Soup In Hindi
ओट्स वेजिटेबल सूप को बनाने के लिए जरूरी चीजें -
- रोल्ड ओट्स - 10 ग्राम
- प्याज - 1 मीडियम साइज (कटी हुई)
- स्किम्ड मिल्क - 15 मि.ली.
- कटी हुई मिक्स सब्जियां (गाजर, पत्तागोभी, जुकिनी और बीन्स) - 100 ग्राम
- लहसुन - 1-2 लहसुन की कली
- चीली फ्लैक्स
- काली मिर्च पाउडर - चुटकीभर
- नमक - स्वादानुसार
- ऑरिगेनो - 1 छोटी चम्मच
ओट्स वेजिटेबल सूप कैसे बनाएं? - How To Make Oats Vegetable Soup?
ओट्स और सब्जियों के सूप को बनाने के लिए कुछ टिप्स को फॉलो किया जा सकता है।
- इसके लिए पैन में तेल डालकर इसमें प्याज और लहसुन को भून लें।
- अब इसमें ओट्स और ऑरिगेनो को डालकर भूनें।
- अब इसी में आधी पकी हुई सब्जियों और पानी को डालकर छोड़ दें।
- अब इसमें उबाल आने के बाद दूध डालकर 1 मिनट पकने के बाद इसमें चीली फ्लैक्स, काली मिर्च पाउडर और नमक को डालकर धीमी आंच पर 2 मिनट के लिए पकाएं।
- इसके बाद इसका सेवन करें।
निष्कर्ष
ओट्स वेजिटेबल सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने, वजन कम करने, शरीर को एनर्जी देने, डिटॉक्स करने, स्किन को हेल्दी रखने, ब्लड शुगर नियंत्रित करने और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के साथ करें। इससे किसी भी तरह की एलर्जी महसूस होने पर इसका सेवन करने से बचें।
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
रोजाना ओट्स खाने से क्या होता है?
ओट्स में फाइबर और विटामिन्स होते हैं। इसका सेवन करने से पाचन में सुधार करने, वजन कम करने, ब्लड शुगर को नियंत्रित करने, शरीर को एनर्जी देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हार्ट को हेल्दी रखने, स्किन और बालों को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है।खाली पेट सूप पीने के क्या फायदे हैं?
खाली पेट सूप का सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, पोषण देने, वजन कम करने, पाचन में दुरुस्त करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, सर्दी-जुकाम से बचाव करने, शरीर को हाइड्रेट करने, भूख बढ़ाने और शरीर को गर्म रखने में मदद मिलती है।वेजिटेबल सूप पीने से क्या फायदा होता है?
वेजिटेबल सूप का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त करने, हार्ट को हेल्दी रखने, स्किन को हेल्दी रखने, वजन कम करने, शरीर को एनर्जी देने और भूख को बढ़ावा देने में मदद मिलती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 29, 2025 12:18 IST
Published By : Priyanka Sharma
