Doctor Verified

क्या नारियल पानी से बाउल मूवमेंट को बढ़ावा मिलता है? एक्सपर्ट से जानें

सुबह पेट साफ होना हम सभी के दिनभर के रूटीन के लिए बहुत जरूरी होता है। ऐसे में कई लोगों का मानना है कि नारियल पानी पीने से मल त्याग आसान बनता है। आइए जानते हैं क्या कहते हैं डॉक्टर
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या नारियल पानी से बाउल मूवमेंट को बढ़ावा मिलता है? एक्सपर्ट से जानें


नारियल पानी एक नेचुरल, हल्का और ताजगी देने वाला ड्रिंक है। यह खासतौर पर गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडक और एनर्जी देने के लिए ज्यादा उपयोग होता है। नारियल पानी पीने से शरीर को हाइड्रेट रखने और एनर्जी की कमी को पूरा करने में मदद मिलती है। लेकिन, कई लोगों को जब कब्ज की समस्या  होती है तो उन्हें भी नारियल पानी पीने की सलाह दी जाती है। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या सच में नारियल पानी बाउल मूवमेंट को बढ़ावा देता है या नहीं। आद के इस लेख में हम हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि क्या नारियल पानी पीने से मल त्याग को बढ़ावा मिलता है?

क्या नारियल पानी मल त्याग को बढ़ाता है?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि, नारियल पानी में आमतौर से पानी, इलेक्ट्रोलाइट्स, थोड़ी मात्रा में नेचुरल शर्करा, विटामिन सी और कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। इसमें फाइबर बहुत कम मात्रा में होता है। फाइबर वह तत्व होता है, जो मल त्याग को नियमित करने में मदद करता है। नारियल पानी में फाइबर की मात्रा लगभग न के बराबर होती है, इसलिए यह सीधे मल त्याग के बढ़ने का कारण नहीं बनता है। जिन चीजों में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जैसे फल, सब्जियां, साबुत अनाज या नारियल का गूदा, वे पाचन में मदद करती हैं और मल को मुलायम बनाती हैं। नारियल पानी सिर्फ शरीर में पानी की कमी पूरी करता है, जिससे शरीर हाइड्रेट रहता है।

इसे भी पढ़ें: मल त्याग से पहले या बाद में, कब वॉक करना होता है ज्यादा फायदेमंद?

नारियल पानी का शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है? 

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, नारियल पानी में फाइबर नहीं होता है, लेकिन यह आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद करता है। अगर किसी व्यक्ति को डिहाइड्रेशन की वजह से कब्ज की समस्या हो रही है तो नारियल पानी पीने से आपकी स्थिति में सुधार हो सकता है। जब शरीर में पानी की कमी नहीं होती है तो आंतों में मौजूद मल सूखता नहीं है और आसानी से बाहर निकल आता है। इस तरह नारियल पानी मल त्याग को नियमित रखने में मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें: कठोर मल त्याग के बाद होता है दर्द? जानें इससे राहत कैसे पाएं

1 (15)

मल त्याग को बढ़ावा देने के लिए क्या करें?

बाउल मूवमेंट को आसान बनाने और कब्ज की समस्या से राहत पाने के लिए आप इन बातों का ध्यान रखें-

  • अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ाने के लिए फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे- फल, सब्जियां, दालें, बीन्स, साबुत अनाज आदि।
  • दिन भर में खूब सारा पानी पिएं और कैफीन के सेवन को सीमित करें। शरीर के अंदर फाइबर को ठीक से काम करने के लिए पानी का सेवन जरूरी है।
  • दही, छाछ या केफिर जैसे प्रोबायोटिक से भरपूर फूड्स आपकी आंतों में स्वस्थ बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जो पाचन स्वास्थ्य में सुधार करते हैं।
  • रोजाना शारीरिक गतिविधियां करने से आंतों की मांसपेशियों की गति में सुधार होता है, जिससे मल त्याग में आसानी होती है।

निष्कर्ष

नारियल पानी एक हेल्दी विकल्प हैं, लेकिन यह फाइबर की कमी के कारण मल त्याग बढ़ाने में बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं हैं। बल्कि अगर आपके शरीर में कब्ज का कारण पानी की कमी है तो ये इस कारण को दूर करके मल त्याग को आसान बनाता है।
Image Credit: Freepik


मल त्याग करने में दिक्कत हो तो क्या करें?
मल त्याग करने में दिक्कत होने पर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, ज्यादा फाइबर खाएं, ज्यादा एक्सरसाइज करें। इन बातों का ध्यान रखकर आप कब्ज की समस्या से राहत पा सकते हैं।

रात में ऐसा क्या खाएं कि सुबह पेट साफ हो जाए?
रात में पेट साफ करने के लिए आप त्रिफला चूर्ण, गर्म दूध में घी और सौंफ का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा, सोने से पहले गुनगुना पानी, नींबू और शहद मिलाकर पीना भी फायदेमंद होता है।


मल त्याग करना मुश्किल क्यों होता है?
मल त्याग करना कई कारणों से मुश्किल बन सकता है जैसे फाइबर की कमी और कम पानी पीना। इसके अलावा, शारीरिक गतिविधियों की कमी या मल त्याग की इच्छा को बार-बार रोकना भी कब्ज की समस्या को बढ़ा सकता है। 

Read Next

पेट फूलने से बचना है तो खाने के बाद फॉलो करें ये 5 आदतें, गैस-अपच से भी म‍िलेगी राहत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 26, 2025 09:33 IST

    Published By : Katyayani Tiwari

TAGS