Fri Sep 11, 2026 | 08:24 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

Winter Soup: सर्दी में पिएं पालक और दाल से बना ये सूप, शरीर रहेगा गर्म और मिलेंगे जबरदस्त फायदे

सर्दियों में शरीर को गर्म रखने और अच्छे  स्वास्थ्य के लिए सूप पीना फायदेमंद माना जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं, कैसे आप घर पर आसानी से हेल्दी और टेस्टी सूप बना सकते हैं?

Benefits Of Spinach And Lentil Soup In Winter In Hindi: सर्दियों की शुरुआत के साथ अक्सर लोगों को ठंड लगने, इंफेक्शन होने, जोड़ों में दर्द होने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अक्सर लोगों को शरीर को गर्म रखने के लिए गर्म फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। इसके लिए सूप को एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए टमाटर, सब्जियों और दाल-पालक के सूप का सेवन करना फायदेमंद माना जाता है। बता दें, दाल और पालक के सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें सर्दियों में पालक और दाल के सूप का सेवन करने से स्वास्थ्य को क्या लाभ मिलते हैं?

सर्दियों में पालक और दाल के सूप का सेवन करने के फायदे - Benefits Of Consuming Spinach And Lentil Soup In Winter In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, दाल में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और फोलेट जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। वहीं, पालक में भरपूर मात्रा में आयरन, पोटैशियम, मैग्नीशियम, फोलेट, विटामिन ए, सी और के जैसे पोषक तत्व होते हैं, साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। सर्दियों में इनके सूप का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है।

शरीर को एनर्जी दे

सर्दियों में दाल और पालक के गर्म सूप का सेवन करने से शरीर को नेचुरल रूप से एनर्जी देने, कमजोरी को दूर करने और शरीर को अंदर से गर्मी देने में मदद मिलती है, जिससे सर्दियों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में फायदेमंद है धनिया और पालक का सूप, एक्सपर्ट से जानें

benefits of spinach and lentil soup in winter in hindi 01 (5)

ब्रेन के कार्यों को बेहतर करे

दाल और पालक के सूप में अच्छी मात्रा में आयरन और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने में मदद मिलती है।

खून की कमी दूर करे

पाकल में भरपूर मात्रा में आयरन होता है। ऐसे में दाल और पालक के सूप का सेवन करने से शरीर की खून की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।

पाचन के लिए फायदेमंद

पालक और दाल के सूप में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत देने, पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: मशरूम और लहसुन के सूप के फायदे, जानें एक्सपर्ट से

इम्यूनिटी बूस्ट करे

पालक और दाल के सूप में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

वजन कम करे

पालक और दाल के सूप में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से पेट को लंबे समय तक भरा रखने, ओवरईटिंग से बचाव करने और वजन को कम करने में मदद मिलती है।

कैसे बनाएं दाल और पालक का सूप? - How To Make Lentil And Spinach Soup?

इसके लिए 1 पैन में 1 छोटी चम्मच बटर या घी ले लें और 1 छोटी प्याज और 2 लहसुन की कलियों को काटकर फ्राई कर लें। इसके बाद इसमें उबली हुई और मैश की हुई 1 कप मसूर दाल और कुछ सब्जियों को डालकर धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें 1 कप पालक को काटकर डाल दें और 5-7 मिनट तक पकाएं। अब इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और चाहें तो हल्दी को डालकर पकाएं।

निष्कर्ष

दाल और पालक के सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। सर्दियों में इनके सूप का सेवन करने से शरीर को एनर्जी देने, ब्रेन के कार्यों को बेहतर करने, पाचन में सुधार करने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, खून की कमी को दूर करने, शरीर को गर्म रखने और वजन कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसका सेवन सीमित मात्रा में करें और किसी भी किसी चीज से एलर्जी होने और मेडिकल कंडीशन होने पर इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर की सलाह के साथ ही इसका सेवन करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • पालक का सूप पीने से क्या फायदा होता है?

    पालक में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, हार्ट को हेल्दी रखने, वजन को नियंत्रित करने, हड्डियों को मजबूती देने, आयरन की कमी को दूर करने, आंखों को हेल्दी रखने, स्किन को हेल्दी रखने और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में मदद मिलती है।
  • सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए क्या खाना चाहिए?

    सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म और स्वस्थ रखने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों, साबुत अनाज, लहसुन, गुड़, अदरक, ड्राई फ्रूट्स और घी को शामिल किया जा सकता है। इससे शरीर को एनर्जी देने और इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद मिलती है।
  • ठंड में कौन से सूप पीना चाहिए?

    ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए डाइट में वेजिटेबल सूप, चुकंदर, ब्रोकली, पालक, टमाटर, मशरूम और चिकन सूप पीना चाहिए। इनमें बहुत से पोषक तत्व होते हैं, जिससे स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। 

Read Next

ठंड में भीगी किशमिश खाने के जबरदस्त फायदे जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 09, 2025 12:29 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 09, 2025 12:29 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 09, 2025 12:29 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content