Fri Sep 11, 2026 | 09:17 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

मशरूम और लहसुन के सूप के फायदे, जानें एक्सपर्ट से

मशरूम और लहसुन के सूप में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य से स्वास्थ्य को कई लाभ मिलते हैं। आइए लेख में जानें -

benefits of mushroom and garlic soup in hindi: मशरूम और लहसुन दोनों में ही बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इनका सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है, लेकिन इनके सूप का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए जयपुर स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें क्या मशरूम और लहसुन के सूप के क्या फायदे है?

मशरूम और लहसुन के सूप के फायदे - Benefits of Mushroom and Garlic Soup In Hindi

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, मशरूम और लहसुन के सूप में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण होते हैं, साथ ही, इसमें कई विटामिन्स होते हैं। इसका सेवन करने से स्वास्थ्य की कई समस्याओं से राहत मिलती है। लहसुन और मशरूम के सूप का सेवन हफ्ते में 3-4 बार तक किया जा सकता है, लेकिन ध्यान रहे, सीमित मात्रा में ही इसका सेवन करें।

इम्यूनिटी बूस्ट करे

मशरूम और लहसुन के सूप में अच्छी मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को मजबूती देने, इम्यूनिटी को बूस्ट करने, इंफेक्शन और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है। ऐसे में कमजोरी इम्यूनिटी वाले लोग इसका सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में फायदेमंद है धनिया और पालक का सूप, एक्सपर्ट से जानें

पाचन के लिए फायदेमंद

मशरूम में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से पाचन प्रक्रिया में सुधार करने और पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है। ये पचाने में भी आसान होता है। इसके अलावा, इसका सेवन करने से गट के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी मदद मिलती है।

benefits of mushroom and garlic soup in hindi 1

वजन कम करने में सहायक

मशरूम में कैलोरीज बहुत कम होती हैं, साथ ही, इसमें अच्छी मात्रा में फाइबर होता है। इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने, पाचन को दुरुस्त करने और वजन कम करने में मदद मिलती है, साथ ही, इससे गट में सुधार करने में भी मदद मिलती है।

हार्ट के लिए फायदेमंद

मशरूम और लहसुन के सूप में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण होते हैं, साथ ही, लहसुन में पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है, जिससे हार्ट के स्वास्थ्य को हेल्दी बनाए रखने और सूजन को कम करने में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें: मेटाबॉल‍िज्‍म बढ़ाने के ल‍िए ट्राई करें ये 3 हेल्‍दी गर्मागर्म सूप, एक्‍सपर्ट से जानें फायदे

शरीर को हाइड्रेट रखे

मशरूम और लहसुन के सूप में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को हाइड्रेट करने में भी मदद मिलती है, साथ ही, ये शरीर को नेचुरल रूप से डिटॉक्स करने में भी सहायक है।

किसको नहीं पीना चाहिए मशरूम और लहसुन का सूप? - Who should not drink mushroom and garlic soup?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, मशरूम से एलर्जी होने, आंतों से जुड़ी इरिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS) या गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (GERD) जैसी समस्याओं, खून को पतला करने वाली दवाइयों का सेवन करने के दौरान, प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं, ऑटोइम्यून बीमारियों से पीड़ित लोगों, पेट से जुड़ी समस्या होने या किसी मेडिकल कंडीशन में लोगों को मशरूम और लहसुन के सूप का सेवन करने से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

कैसे बनाएं मशरूम और लहसुन का सूप? - How to make mushroom and garlic soup?

इसके लिए 1 पैन में 1 छोटी चम्मच घी या बटर में लहसुन की 3 कली और 1 छोटी प्याज को काटककर हल्का भून लें। इसके बाद 1 कप कटे हुए मशरूम को सॉफ्ट होने तक पकाएं। इसके बाद इसमें वेज शोरबा डालें और हल्का पकाएं। इसके बाद इसमें ओरीगानों और नमक को डालकर धीमी आंच पर 7-8 मिनट के लिए पकाएं। इसके बाद ज्यादा प्रोटीन के लिए इसको अंडे की जर्दी और टोफू को डालकर खाया जा सकता है। बता दें, इसमें 90-110 kcal (calories), 5 ग्राम प्रोटीन, 4 ग्राम फैट और 10 ग्राम कार्ब्स के करीब होते हैं।

सावधानियां

मशरूम और लहसुन के सूप का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

निष्कर्ष

मशरूम और लहसुन के सूप का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी को बूस्ट करने, पाचन में सुधार करने, वजन कम करने, हार्ट को हेल्दी रखने और शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, पाचन या आंतों से जुड़ी समस्या होने, मशरूम से एलर्जी होने, प्रेग्नेंसी या किसी मेडिकल कंडीशन के दौरान इसका सेवन करने से बचें और डॉक्टर की सलाह के साथ ही इसका सेवन करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • मशरूम कब नहीं खाना चाहिए?

    बारिश के मौसम में, गैस, अपच और दस्त जैसी पाचन से जुड़ी समस्याएं होने, मशरूम से एलर्जी होने, प्रेग्नेंसी के दौरान, इम्यूनिटी के कमजोर होने या स्किन से जुड़ी समस्याएं होने पर लोगों को मशरूम का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • सुबह खाली पेट लहसुन खाने से क्या लाभ होता है?

    सुबह खाली पेट लहसुन खाने से पाचन में सुधार करने, इम्यूनिटीको बूस्ट करने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, वजन कम करने, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने, इंफेक्शन से बचाव करने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
  • मशरूम खाने से क्या फायदे होते हैं?

    मशरूम का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने, हार्ट को हेल्दी रखने, वजन कम करने, हड्डियों को मजबूती देने, वजन कम करने और स्किन को हेल्दी रखने जैसे कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। 

Read Next

कब्ज के दौरान पानी कितनी मात्रा में पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 02, 2025 17:14 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 02, 2025 17:14 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 02, 2025 17:14 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Dec 02, 2025 17:14 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content