ओट्स, फाइबर से भरपूर होता है जो कि आसानी से पेट भर सकता है।ओट्स में कई प्रकार के मल्टीन्यूट्रिएंट्स होते हैं जो कि आपको सेहत से जुड़ी समस्याओं से बचा सकते हैं जैसे डायबिटीज, मोटापा और कब्ज की समस्या हालांकि, आप किस समय ओट्स खाते हैं यह काफी महत्व रखता है। रात में ओट्स खाने से शरीर को कुछ फायदे होते हैं जिसके बारे में लोग कम जानते हैं। Ms. Edwina Raj, Head of Services - Clinical Nutrition & Dietetics, Aster CMI Hospital, Bangaluru बताती हैं कि ओट्स शाम के खाने या स्नैक के लिए एक पौष्टिक विकल्प हो सकते हैं क्योंकि इनमें कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, फाइबर और कुछ मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके अलावा भी कई कारण हैं जिसकी वजह से आपको रात में अपनी डाइट में ओट्स शामिल करना चाहिए।
रात में ओट्स खाने के फायदे
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि ओट्स में बीटा-ग्लूकन नाम का घुलनशील फाइबर भी होता है, जो पेट भरा हुआ महसूस कराने और संतुलित आहार के हिस्से के तौर पर नियमित रूप से खाने पर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सही रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा
1. वेट लॉस में मददगार
रात में ओट्स खाने से आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है। ओट्स का फाइबर मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ खाना पचाने की गति को तेज करता है, जिससे आप जो भी खाते हैं, सब अच्छे से पच जाता है। इससे शरीर में एक्सट्रा फैट या वेस्ट जमा नहीं होता है, जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए मेटाबॉलिज्म कैसे बढ़ाएं? एक्सपर्ट से जानें उपाय
2. नींद अच्छी आती है
एडविना कहती हैं कि ओट्स भले ही फाइबर से भरपूर है, लेकिन रात के खाने के लिए यह लाइट डिनर ऑप्शन है। जब आप सोने से पहले हल्का खाना खाते हैं तो शरीर को खाना पचाने में मेहनत नहीं लगती है और ब्रेन शांत हो जाता है, जिससे नींद अच्छी आती है। इसके अलावा जब आप रात में सोने से पहले भारी भोजन करते हैं, तो एसिड रिफ्लक्स की समस्या नहीं होती जिससे आप एक बेहतर नींद सो सकते हैं।
3. ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है
डाइट एक्सपर्ट एडविना कहती हैं कि जब आप भारी डिनर करते हैं तो अगले दिन आपका फास्टिंग शुगर बढ़ा हुआ आता है। इसके अलावा पूरी रात ब्रेन और पेट के बीच खाना पचाने की बातचीत चलती रहती है। ऐसे में ओट्स खाने से शुगर कंट्रोल में रहता है। दरअसल, ओट्स में मौजूद 'बीटा-ग्लूकन' नामक घुलनशील फाइबर तेजी से शुगर पचाने में मदद करता है जिससे शुगर खून में जाकर नहीं मिलता और शुगर लेवल बैलेंस रहता है। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए रात के खाने में ओट्स खाना बेहतर विकल्प हो सकता है।
01 (88)
रात में कैसे खाएं ओट्स, किन बातों का रखें ध्यान?
ज्यादा जरूरी यह है कि पूरे दिन में कुल कितना खाना और कितनी कैलोरी ली गई है और ओट्स को कैसे बनाया गया है। इसे दूध या दही के साथ बनाया जा सकता है और ज्यादा संतुलित भोजन बनाने के लिए इसमें फल, नट्स या सीड्स मिलाए जा सकते हैं। हालांकि, टॉपिंग का चुनाव मायने रखता है। ज्यादा चीनी, फ्लेवर्ड सिरप, चॉकलेट या मीठी पैकेज्ड चीजें कैलोरी और चीनी की मात्रा को काफी बढ़ा सकती हैं। सादे ओट्स चुनना और उनमें प्राकृतिक रूप से पौष्टिक चीजें मिलाना भोजन को ज्यादा संतुलित बना सकता है।
इसे भी पढ़ें: वेट लॉस के लिए ओट्स खाने का सही तरीका क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट से जानें
साल 2018 में प्रकाशित European Journal of Clinical Nutrition की स्टडी में बताया गया है कि रात भर दूध में भिगोए गए ओट्स खाने के बाद ब्लड ग्लूकोज में 33% कम पाया गया इसलिए डाइट एक्सपर्ट का भी सुझाव है कि ओट्स खाने से कुछ घंटों पहले इसे दूध में भिगोकर रख दें और फिर इसे खाएं। यह तरीका सभी शुगर सेंसिटिव लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जैसे पीसीओडी और डायबिटीज के मरीज।
निष्कर्ष:
कुछ लोगों के लिए, एक कटोरा ओट्स शाम के समय ज्यादा प्रोसेस्ड स्नैक्स या डेजर्ट का एक संतोषजनक विकल्प हो सकता है। ऐसा कोई नियम नहीं है कि ओट्स सुबह ही खाए जाने चाहिए। लोग अपनी दिनचर्या, भूख और पोषण की जरूरतों के हिसाब से इन्हें कभी भी खा सकते हैं। जिन्हें रात में ओट्स खाना आरामदायक और पेट भरने वाला लगता है, वे इन्हें नियमित रूप से शामिल कर सकते हैं। हालांकि, जिन लोगों का पाचन तंत्र संवेदनशील होता है, उन्हें फाइबर की मात्रा अचानक बढ़ने से पेट फूलने या बेचैनी की समस्या हो सकती है, इसलिए इसकी मात्रा धीरे-धीरे बढ़ानी चाहिए। कुल मिलाकर, ओट्स शाम के स्वस्थ भोजन का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन उन्हें नींद, पाचन या वजन घटाने में अपने आप सुधार करने वाले किसी खास भोजन के बजाय, विविध आहार में शामिल एक पौष्टिक भोजन के रूप में देखा जाना चाहिए।
FAQ
1 दिन में ओट्स कितना खाना चाहिए?
एक दिन में आपको 30 ग्राम से ज्यादा ओट्स नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसमें फाइबर होता है जिसे पचाने के लिए शरीर को अतिरिक्त पानी की जरूरत पड़ सकती है।ओट्स खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए?
ओट्स खाने के बाद कुछ भी ज्यादा तेल मसाले वाला या प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बचना चाहिए क्योंकि यह भारी होते हैं और पेट में सूजन की वजह बन सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 14, 2026 17:53 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Edwina Raj
-1791979816246.webp)