Fri Sep 11, 2026 | 08:19 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shrey Sharma , BAMS

दाद, खाज और खुजली से हो गए हैं परेशान? तारपीन का तेल और कपूर के इस्तेमाल से मिलेगा आराम

दाद, खाज और खुजली फंगल इंफेक्शन के कारण होने वाली आम समस्या है, जिससे राहत पाने के लिए आप तारपीन के तेल और कपूर के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकते हैं।

दाद, खाज और खुजली स्किन से जुड़ी एक समस्या है, जो फंगल इंफेक्शन के कारण होता है। दाद स्किन के ऊपरी हिस्से पर होता है, जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैल सकता है। दाद और खाज की समस्या में खुजली बहुत ज्यादा होती है, जिसे बर्दाश्त करना भी कई बार मुश्किल हो जाता है। इसलिए, लोग इससे राहत पाने के लिए कई तरह के उपायों की तलाश करते हैं। ऐसे में तारपीन के तेल और कपूर का मिश्रण दाद, खाज और खुजली से राहत दिलाने में फायदेमंद माना जाता है। इसलिए, आइए आज के इस लेख में हम हरियाणा के सिरसा में स्थित रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा से जानते हैं कि दाद खाज और खुजली से राहत दिलाने में तारपीन का तेल और कपूर कैसे फायदेमंद होता है?

दाद, खाज और खुजली में तारपीन तेल और कपूर के फायदे

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा के अनुसार, तारपीन के तेल में कपूर मिलाकर इंफेक्शन वाले स्किन पर लगाना फायदेमंद हो सकता है। इस मिश्रण से आपको ये फायदे मिल सकते हैं:

  • तारपीन का तेल और कपूर दोनों के एंटी-फंगल और एंटी-सेप्टिक गुण मिलकर दाद के लक्षणों जैसे गोल-गोल दाने, खुजली और जलन से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं।
  • खाज की समस्या में तारपीन का तेल और कपूर का मिश्रण इस्तेमाल करने से खुजली और असुविधा से राहत मिल सकती है।
  • इस मिश्रण में मौजूद कपूर की ठंडक और तारपीन के तेल का प्रभाव स्किन पर होने वाली खुजली के एहसास को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे स्किन को थोड़ी राहत मिलती है।

इसे भी पढ़ें: जांघों में घर्षण होने के कारण हो गया है इंफेक्शन? राहत पाने के लिए अपनाएं ये 7 टिप्स

दाद खाज और खुजली में तारपीन का तेल और कपूर कैसे इस्तेमाल करें?

आयुर्वेदिक डॉ. श्रेय शर्मा का कहना है कि, दाद खाज और खुजली की समस्या से राहत पाने के लिए तारपीन का तेल और कपूर का इस्तेमाल करना बहुत आसान होता है। इसके लिए आप:

सामग्री:

  • तारपीन का तेल- 2 बड़े चम्मच
  • कपूर पाउडर- 1 छोटी चम्मच

कैसे तैयार करें?

एक बाउल में तारपीन का तेल और कपूर पाउडर डालें और इन दोनों सामग्री को अच्छी तरह मिला लें। इसके बाद एक साफ एयर टाइट बोतल में इसे स्टोर करके रख लें।

1 - 2025-12-30T152845.465

इस्तेमाल का तरीका:

तारपीन का तेल और कपूर पाउडर के इस मिश्रण को इस्तेमाल करने  के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:

  • प्रभावित स्किन को साफ पानी से धो लें और अच्छी तरह सुखा लें।
  • अब इस मिश्रण को रूई या कॉटन की मदद से प्रभावित स्किन पर लगाएं।
  • आप इस मिश्रण को दिन में 2 से 3 बार अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • रात को सोने से पहले इस मिश्रण को इंफेक्टेड स्किन पर लगाकर छोड़ दें तो ये ज्यादा फायदा दिखा सकता है।

इसे भी पढ़ें: इसे पीकर नहीं होगी बरसात में दाद खाज खुजली, जानें बनाने का तरीका और आयुर्वेदिक फायदे

इन बातों का रखें ध्यान

तारपीन के तेल और कपूर का ये मिश्रण दाद, खाज और खुजली के लक्षणों को कम करने या राहत दिलाने में मदद कर सकता है, लेकिन इसका इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, जैसे:

  • हर व्यक्ति की स्किन अलग होती, जिस कारण यह जरूरी नहीं कि जो चीज आपके लिए फायदेमंद हो वो दूसरे के लिए भी लाभकारी हो। इसलिए, डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।
  • गलत मिश्रण या बिना इसे पतला किए इस्तेमाल करने से आपको तेज जलन, रेडनेस और गंभीर मामलों में फफोले होने की समस्या भी हो सकती है।
  • दाद और स्केबीज जैसी बीमारियों में पूरी तरह ठीक होने के लिए डॉक्टर द्वारा सुझाए गए दवाओं का इस्तेमाल करना भी जरूरी है।
  • सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर रहना काफी नहीं है, बल्कि स्किन या आयुर्वेदिक डॉक्टर से कंसल्ट करना जरूरी है।

निष्कर्ष

तारपीन का तेल और कपूर दोनों ही स्किन पर गर्माहट पैदा कर सकते हैं, इसलिए सेंसिटिव स्किन पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना बहुत जरूरी है। इसके साथ ही अगर जलन या ज्यादा खुजली हो तो इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें। ध्यान रहे दाद और खाज दोनों ही समस्या स्किन से जुड़ी गंभीर परेशानी है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसलिए, आप इस उपाय को आजमाने से पहले आयुर्वेदिक डॉक्टर से स्किन एक्सपर्ट से सलाह ले लें, ताकि आपकी स्किन और इंफेक्शन की गंभीरता के अनुसार वह आपको सही सलाह दे सके।

Image Credit: Freepik

FAQ

  • शरीर में दाद खाज खुजली क्यों होती है?

    शरीर में दाद खाज और खुजली होने का मुख्य कारण फंगल इंफेक्शन है, जो गर्म और नम वातावरण में पनपता है और स्किन से स्किन के संपर्क से फैलता है।
  • कौन से विटामिन की कमी से दाद खाज खुजली होती है?

    शरीर में विटामिन बी12 की कमी दाद, खाज खुजली की समस्या का कारण बन सकता है, लेकिन ये सीधे तौर पर आपकी स्किन को प्रभावित नहीं करता है।
  • दाद खाज खुजली में क्या परहेज करना चाहिए?

    दाद, खाज, खुजली होने पर त्वचा को साफ-सुथरा और सूखा रखना, इंफेक्टेड जगह को खरोंचने से बचना और किसी दूसरे व्यक्ति का तौलिया, कपड़े और कंघी इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

Read Next

पिंपल्स हटाने के लिए नींबू के पत्ते इस्तेमाल कैसे करें? खुद एक्सपर्ट ने बताया है

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

कात्यायनी तिवारी पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज चैनल से की और बाद में डिजिटल मीडिया में हेल्थ और लाइफस्टाइल विषयों पर काम करना शुरू किया। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं।वह महिला स्वास्थ्य, पोषण, आयुर्वेद, योग, स्किन हेल्थ और प्रेग्नेंसी जैसे विषयों पर लिखती हैं। उनका प्रयास रहता है कि ताजा रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय और प्रमाणित स्रोतों के आधार पर सही स्वास्थ्य जानकारी सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचे। जिन लेखों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है।OnlyMyHealth से पहले वह Jantantra TV और Boldsky के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 30, 2025 15:54 IST

    Modified By : Katyayani Tiwari
  • Dec 30, 2025 15:54 IST

    Published By : Katyayani Tiwari
    Reviewed By : Dr Shrey Sharma

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content