मौसम में बदलाव के साथ सर्दी-जुकाम की समस्या बढ़ जाती है। इस समय हर घर में आपको ऐसा कोई न कोई मिल जाएगा, जिसे सर्दी-जुकाम की समस्या है या जिसे खांसी हो रही है। ऐसे में लोग फल खाने से बचते हैं जबकि, फलों का सेवन शरीर को कई प्रकार के मल्टी न्यूट्रिएंट्रस और विटामिन प्रदान करते हैं, जिससे शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है, बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है और आप किसी भी बीमारी से जल्दी रिकवर कर सकते हैं। इसलिए हमने मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जाना कि कौन से ऐसे फल हैं जो कि कफ कम कर सकते हैं और जिन्हें आयुर्वेद में कफ नाशक कहा जाता है।
कफ नाशक फल कौन से हैं?
डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि कफ नाशक फलों की बात करें, तो कुछ ऐसे फल हैं, जिनका सेवन कफ को पिघलाने और इन्हें फेफड़ों से बाहर निकालने में मदद कर सकता है। डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि कफ नाशक फलों में कुछ ऐसे खास गुण होते हैं जो कि फेफड़ों में जमा कफ को पिघलाने के साथ इसे बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में इन फलों को डाइट में शामिल कर सकते हैं जैसे-
1. सेब
डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि सेब में कुछ खास प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो कि कफ कम करने के साथ फेफड़ों को अंदर से हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर सेब को उबालकर और घी में भूनकर खाया जाए तो इससे फेफड़ों में जमा कफ कम हो सकता है। सेब में मौजूद क्वेरसेटिनस (quercetin) श्वसन मार्ग में सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इससे खांसी में कमी आती है।
2. अनानास
डॉ. किरण गुप्ता कहती हैं कि सही मायने में अनानास एक कफ नाशक फल है। ऐसा इसलिए कि अनानास में ब्रोमेलैन नाम का एक एंजाइम होता है जो कि बलगम को तोड़ने का काम करता है। यह आपकी छाती या गले में जमे गाढ़े बलगम को तोड़ने और पतला करने में मदद करता है, जिससे इसे खांसकर बाहर निकालना आसान हो जाता है। अनानास में भरपूर मात्रा में विटामिन C होता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और सर्दी-जुकाम से जल्दी रिकवर करने में मदद करते हैं। इसके अलावा ताजे अनानास का रस और उसमें मौजूद प्राकृतिक नमी, गले की खराश और जलन को कम करने में मदद कर सकती है।
इसे भी पढ़ें: इस 1 देसी उपचार से मैंने पाया ब्रोंकाइटिस में लगातार आती खांसी पर कंट्रोल, कंजेशन में भी आई कमी
3. स्ट्रॉबेरी
डॉ. किरण कहती हैं कि स्ट्रॉबेरी खाना खांसी में नुकसानदेह नहीं है। बहुत से लोग खांसी होने पर स्ट्रॉबेरी खाने से बचते हैं जबकि यह फल सर्दियों में ज्यादा आते हैं ताकि आपके शरीर को कुछ ऐसे मल्टी न्यूट्रिएंट्स और विटामिन मिले,जिससे इस मौसम में शरीर सर्दी-जुकाम से लड़ सके। इतना ही नहीं, इसके एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन C और फ्लेवोनोइड्स इम्यून सिस्टम को मजबूती देते हैं और सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं।
4. कीवी
डॉ. किरण कहती हैं कि किवी खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और खांसी में कमी आती है। इसके अलावा इस फल को खाने से फेफड़ों में जमा बलगम में भी कमी आ सकती है। The British Journal of Nutrition में प्रकाशित इस शोध की मानें तो रोजाना कीवी फ्रूट खाने से खांसी में कफ की समस्या कम हो सकती है। कीवीफ्रूट के सेवन से सिर की जकड़न (Head Congestion) की तीव्रता व अवधि और गले की खराश (Sore Throat) की अवधि काफी कमी आ सकती है।
PSD-of-OMH-creative
इसे भी पढ़ें: फेफड़ों को हेल्दी रखना है, तो अपनाएं डॉक्टर की बताई ये 5 आदतें
5. पपीता
पपीता खाने से कफ नहीं बढ़ता बल्कि, काफ हद तक आपको कफ निकालने में मदद मिल सकती है। अगर आपको खांसी हो रही है तो पपीता खाने से कफ को फेफड़ों में जमा होने से रोकने में मदद मिल सकती है। साल 2017 में Phytomedicine नामक जर्नल में प्रकाशित यह स्टडी बताती है कि पपीता और इसके विभिन्न हिस्सों जिनमें फल, एंजाइम और नर पपीते के फूलों के अर्क भी शामिल है, इनमें ऐसे गुण भी होते हैं जो खांसी और श्वसन मार्ग की सूजन में मददगार हो सकते हैं।
निष्कर्ष:
अंत में डॉ. किरण कहती हैं कि कफ का संबंध आमतौर पर ठंडे, भारी और सघन गुणों से होता है इसलिए इन गुणों वाली चीजों के सेवन से बचें। आपको अपनी डाइट में तली-भूनी चीजों, चावल और दूध से बनी चीजों को शामिल करने से बचना चाहिए। इससे कफ की समस्या बढ़ सकती है। इसके अलावा कोशिश करें कि कफ कम करने के लिए शहद, हल्दी और काली मिर्च जैसी एंटी-इंफ्लेमेटरी चीजों का सेवन करें जो कि फेफड़ों की सूजन को कम करने के साथ खांसी कम करने में मदद कर सकते हैं।
FAQ
कौन सी चीज खाने से बलगम ज्यादा बनता है?
अगर आप डाइट में दूध, पनीर, दही और चावल को ज्यादा शामिल करते हैं तो बलगम की समस्या बढ़ सकती है। इससे आपको बार-बार खांसी हो सकती है।फेफड़े साफ करने के लिए क्या पीना चाहिए?
फेफड़े साफ करने के लिए आपको मुलेठी और लौंग की चाय पीनी चाहिए जो कि कफ की समस्या को कम करने में मदद कर सकती है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Oct 26, 2026 16:59 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Kiran Gupta
