Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Dr Sunil Kumar K , Pulmonology

संतरा खाने से कफ पिघलने लगता है? फेफड़ों के डॉक्टर से जानें कंजेशन में कितना फायदेमंद

Do oranges help with mucus: सर्दियों में अक्सर कहा जाता है कि आपको संतरा खाना चाहिए। ऐसे में सवाल आता है कि क्या संतरे का विटामिन सी कफ पिघला सकता है? जानते हैं इस बारे में डॉक्टर से।

Do oranges help with mucus: सर्दियां आने के साथ लोगों को रह-रहकर सर्दी-जुकाम की समस्या परेशान करने लगती है। कुछ लोगों को पूरी सर्दी ये समस्या बनी रहती। हालांकि, इस मौसम में कुछ ऐसे फल भी होते हैं जो कि सर्दी-जुकाम से बचाने के साथ आपकी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। दरअसल, आज हम बात करेंगे संतरे की और जानेंगे इसे खाना सर्दी-जुकाम को कैसे कम करने में मददगार है। हालांकि, जानने वाली बात ये है कि क्या संतरा खाने से कफ करने में मदद मिलती है? क्या संतरे का रस कफ तोड़ सकता है, जानते हैं इस बारे में Dr. Sunil Kumar K, Lead Consultant - Interventional Pulmonology, Aster CMI Hospital, Bangalore से।

संतरा खाने से कफ पिघलने लगता है-Does eating oranges help loosen phlegm?

Dr. Sunil Kumar K कहते हैं कि संतरा खाने से बलगम पतला करने में मदद मिलती है और कई फेफड़ों के विशेषज्ञ इस बात से सहमत हैं कि ये खांसी और सीने में जकड़न से उबरने में सहायक होते हैं। संतरे विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बलगम जमा करने वाले संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है। जब शरीर तेजी से ठीक होता है, तो बलगम पतला हो जाता है और आसानी से खांसकर बाहर निकल जाता है।

कफ पिघलाने में कैसे मददगार है संतरा-How orange helps in melting phlegm

डॉ. सुनील बताते हैं कि संतरे में पानी की भी अच्छी मात्रा होती है, जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीना महत्वपूर्ण है क्योंकि यह फेफड़ों और गले में जमे गाढ़े बलगम को पतला करने में मदद करता है। संतरे में मौजूद प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट श्वसन मार्ग में सूजन को कम करते हैं, जिससे जलन और खांसी में आराम मिलता है। साथ ही ये फेफड़ों को साफ करने में मदद करता है जिससे आप बेहतर महसूस कर सकते हैं।

Do oranges help with mucus

इसे भी पढ़ें: क्या प्रदूषण में संतरा खाने से छाती की सफाई होती है, जानें क्या है सच्चाई

खांसी में कैसे मददगार संतरा-Orange benefits for cough

ये पूछने पर डॉ. सुनील बताते हैं कि संतरे बार-बार खांसी के कारण होने वाले गले के दर्द को भी कम करने में मदद कर सकते हैं। कुछ फेफड़ों के विशेषज्ञ बताते हैं कि हालांकि संतरे सीधे बलगम को नहीं निकालते लेकिन वे शरीर को इसे प्राकृतिक रूप से साफ करने में मदद करते हैं।

पैकेटबंद संतरे का जूस न पिएं

ध्यान देने वाली बात ये है कि पैकेटबंद जूस पीने की तुलना में साबुत संतरे खाना बेहतर है क्योंकि साबुत फल में फाइबर होता है और उसमें चीनी की मात्रा कम होती है। बहुत अधिक चीनी कभी-कभी सूजन को बढ़ा सकती है। एसिड रिफ्लक्स वाले लोगों को सावधान रहना चाहिए क्योंकि संतरे एसिडिटी बढ़ा सकते हैं और कुछ मामलों में खांसी को ट्रिगर कर सकते हैं। इसलिए आपको कोशिश करना चाहिए कि आप संतरा खाएं।

इसे भी पढ़ें: गले के दर्द से राहत दिला सकते हैं ये 5 आयुर्वेदिक उपाय, आप भी आजमाएं

कुल मिलाकर, फेफड़ों के डॉक्टर सलाह देते हैं कि खांसी और नाक बंद होने की स्थिति में संतरे को आहार में शामिल करना एक स्वस्थ उपाय है। साथ ही आपको अपनी डाइट में गर्म चीजो को शामिल करना चाहिए। साथ ही फूड्स का सेवन करें जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ आपको इस मौसम में बार-बार होने वाली सर्दी-जुकाम से बचाव में मददगार हो सकते हैं।

अंत में एक्सपर्ट की सलाह यही है कि आप लौंग और पिपली का पानी पी सकते हैं जो कि कफ पिघलाने के साथ बलगम कम करने वाला भी है। इसके अलावा आप मुलेठी और गिलोय जैसे हर्ब्स का सेवन कर सकते हैं जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ कफ तोड़ने और सर्दी-जुकाम की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं।

FAQ

  • क्या संतरे का रस आपके गले को साफ करने में मदद करता है?

    संतरे का रस आपके गले को साफ करने में मदद कर सकता है और सर्दी-जुकाम कम करने में मददगार है। दरअसल, खट्टे फलों के रस में मौजूद साइट्रिक एसिड गले और सांस नलियों को साफ करने में मददगार है।
  • बीमार होने पर लोग संतरे का जूस क्यों पीते हैं?

    बीमार होने पर लोग संतरे का जूस इसलिए पीते हैं क्योंकि ये एंटीऑक्सीडेंट्स और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर है इम्यून सेल्स को बढ़ावा देने के साथ आपको रिकवरी में मदद कर सकता है।
  • 1 दिन में कितने संतरे खा सकते हैं?

    1 दिन में आप 2 संतरा खा सकते हैं। हालांकि, आपको जितना पसंद है आप उतना इसका सेवन कर सकते हैं लेकिन अगर कोई दिक्कत हो तो इसे खाने से बचें।

Read Next

मनोज बाजपेयी ने कहा- रिसर्च में आया कि सर्दियों में रोज नहीं नहाना चाहिए, क्या ये वाकई सही है?

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 13, 2026 17:24 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 13, 2026 17:24 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Jan 13, 2026 17:24 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr Sunil Kumar K

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content