Lemon and Honey in Bronchitis: मुझे ब्रोंकाइटिस है। ब्रोंकाइटिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें ब्रोंकाइल नली में सूजन की समस्या हो जाती है और इस वजह से सांस लेने में दिक्कत होने लगती है। दिल्ली-NCR में रहते हुए ये दिक्कत मुझे हर साल सर्दियों में परेशान करती है और लंबे समय तक बनी रहती है। डॉक्टर के कहने पर मुझे एंटीबायोटिक्स लेने पड़े और इसका असर सेहत पर काफी गहरा पड़ा। एंटीबायोटिक्स की वजह से कब्ज की समस्या होने लगी और पाचन तंत्र से जुड़ी दिक्कतें परेशान करने लगीं। ऐसे में मेरी सास ने एक घरेलू नुस्खा शेयर किया जिसने सीने में जमा कफ की सफाई करने में बेहद कारगर तरीके से काम किया। मेरी सास ने बताया कि रोजाना रात में सोते समय 1 चम्मच शहद में नींबू का रस मिलाकर लेना ब्रोंकाइटिस से आराम दिला सकता है। आइए, एक्सर्ट Ayurvedic Dr. Shrey Sharma of Shri Ram Hans Charitable Hospital, Sirsa, Haryana से जानते हैं कफ में नींबू और शहद का इस्तेमाल कितना कारगर है और फिर जानेंगे Dr. Sunil Kumar K, Lead Consultant - Interventional Pulmonology, Aster CMI Hospital, Bangalore से ब्रोंकाइटिस की समस्या हो तो किन बातों का रखें ध्यान?
हर रात सोते समय 1 चम्मच शहद में नींबू का रस मिलाकर लिया-lemon and honey for cough in bronchitis
Ayurvedic Dr. Shrey Sharma कहते हैं कि 1 चम्मच शहद में नींबू का रस मिलाकर इस्तेमाल करना ब्रोंकाइटिस में उतना कारगर नहीं है लेकिन आप इसे आजमा सकते हैं। दरअसल, नींबू और शहद ब्रोंकाइटिस से संबंधित खांसी को शांत करने और गले की जलन को कम करने के लिए प्रभावी प्राकृतिक उपचार हैं। शहद खांसी को दबाने और सूजन कम करने का काम करता है, जबकि नींबू विटामिन सी प्रदान करता है और बलगम को पतला करने में मदद करता है। 1-2 बड़े चम्मच शहद को आधे नींबू के रस के साथ मिलाकर लें।
इसे भी पढ़ें: बच्चों की सर्दी-खांसी होने पर कौन-सी हर्बल ड्रिंक पिलानी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें
ब्रोंकाइटिस के लिए नींबू और शहद के फायदे
Shrey Sharma कहते हैं कि शहद एक प्राकृतिक शमनकारी के रूप में काम करता है, जो गले को ढककर, नमी प्रदान करता है और जलन को कम करने में मददगार है। यह मिश्रण कफ को तोड़ने में मदद करता है, जिससे इसे बाहर निकालना आसान हो जाता है। ये श्वसन मार्ग में सूजन को कम करने में मदद करते है जिससे फेफड़ों को राहत मिलती है। इतना ही नहीं, शहद एंटी बैक्टीरियल है जो खांसी पैदा करने वाले संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकता है। ये फेफड़ों को साफ करता है और गले की खराश से राहत दिलाता है। यह संयोजन खांसी से जुड़ी गले की खराश के दर्द को कम करने में अत्यधिक प्रभावी है जिससे ब्रोंकाइटिस से राहत मिलती है।

तो Pulmonologist Dr. Sunil Kumar K कहते हैं कि किसी को बार-बार ब्रोंकाइटिस होता है तो प्रदूषित हवा, धूल और तेज रासायनिक गंध से बचने की कोशिश करनी चाहिए। ये खांसी और सांस लेने में तकलीफ पैदा कर सकते हैं। इंफेक्शन से बचने के लिए नियमित रूप से साफ सफाई का ध्यान रखें। इसके अलावा सर्दी और फ्लू से बचने के लिए टीका लगवाएं। साथ ही डाइट में फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और साबुत अनाज को शामिल करें और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन कम करें ताकि आपको कंजेशन की समस्या न परेशान करे। पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं ताकि बलगम पतला रहे और फेफड़ों से आसानी से निकल जाए। अगर ठंडे पानी से खांसी होती है, तो गुनगुना पानी पिएं। हर रात सोने से पहले कुछ हर्बल टी लें जो कि फेफड़ों को गर्मी देने के साथ बलगम साफ करने में मददगार हो।
इसे भी पढ़ें: खांसी के घरेलू उपाय काम न करें, तो डॉक्टर की सलाह पर उठाएं ये 5 जरूरी कदम, जल्दी होगी रिकवरी
इस प्रकार से फेफड़ों के लिए इन दोनों ही चीजों ने कारगर तरीके से काम किया और इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद की। आप भी अपने फेफड़ों में जमा कफ को साफ करने के लिए इन दोनों टिप्स को फॉलो कर सकते हैं जो कि इस स्थिति में मेरे लिए मददगार रहे और आपके लिए भी हो सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 29, 2026 18:43 IST
Modified By : Pallavi Kumari Jan 29, 2026 18:43 IST
Published By : Pallavi Kumari
Reviewed By : Dr Shrey Sharma