Expert

इम्यूनिटी से लेकर डाइजेशन तक फायदेमंद है दही के साथ इस बीज का कॉम्बिनेशन

दही में कद्दु के बीज डालकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। आइये आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
इम्यूनिटी से लेकर डाइजेशन तक फायदेमंद है दही के साथ इस बीज का कॉम्बिनेशन


Yogurt with Pumpkin Seeds: स्वस्थ रहने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल दोनों पर ध्यान देना जरूरी है। अगर आपकी डाइट ठीक नहीं है, तो इस कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। इतना ही नहीं, खानपान ठीक न होने के कारण भी कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स भी डाइट पर सबसे पहले ध्यान देने की सलाह देते हैं। हेल्दी रहने के लिए कई फूड कॉम्बिनेशन भी फायदेमंद होते हैं जैसे कि दही में कद्दु के बीज मिलाकर खाना। दही और कद्दु के बीज दोनों ही सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं ये कॉम्बिनेशन सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है? इस बारे में जानने के लिए हमने सिरसा जिले के आयुर्वेदिक डॉ श्रेय शर्मा से बात की।

01 - 2025-07-18T184251.743

दही में कद्दु के बीज मिलाकर खाने के फायदे- Benefits of Pumpkin Seeds In Curd

शरीर को प्रोटीन मिलता है- Protein Intake

कद्दु के बीजों में प्रोटीन अधिक होता है। दही को व्हे प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन प्रोटीन का अच्छा सोर्स बन जाता है। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है, मसल्स रिपेयर होती है और सेल्स फंक्शन इम्प्रूव होता है।

पाचन तंत्र ठीक रहता है- Improve Digestion

दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होते हैं, जो गट हेल्थ इम्प्रूव करते हैं। कद्दु के बीजों में फाइबर होता है और ये पाचन क्रिया को तेज करते हैं। ये कॉम्बिनेशन एसिडिटी, ब्लोटिंग और कब्ज से राहत देता है।

इसे भी पढ़ें- क्या फूड प्वॉइजनिंग में फायदेमंद होती है दही? जानें एक्सपर्ट से

हड्डियां मजबूत होती हैं- Bone Health

कद्दु के बीजों बोन हेल्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इनमें मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और जिंक मौजूद होता है जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। दही में कैल्शियम और विटामिन डी होता है जिससे हड्डियों को मजबूती मिलती है। ये कॉम्बिनेशन दांतों और हड्डियों को मजबूती देने में मदद करता है।

हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद- Heart Health

दही में कद्दु के बीज मिलाकर खाना हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है। कद्दु के बीजों में हेल्दी फैट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल दूर करने में मदद करते हैं। दही के सेवन से ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर इम्प्रूव होती है। जब इनका सेवन एक साथ होता है तो इससे हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें- क्या सच में दही से गुंथे आटे की रोटी खाने से विटामिन B12 मिलता है? डॉक्टर से जानें वायरल दावे की सच्चाई

हार्मोन्स बैलेंस होते हैं- Balance Hormone

हार्मोन्स बैलेंस करने के लिए कद्दु के बीज फायदेमंद होते हैं। पीरियड्स रेगुलर करने और पीसीओएस में यह कॉम्बिनेशन फायदेमंद है। कद्दु के में बीजों में जिंक और मैग्नीशियम होता है, जो हार्मोन बैलेंस में मदद करते हैं। दही के सेवन से पाचन क्रिया स्वस्थ रहती है, जिससे हार्मोन रेगुलेट करने में मदद मिलती है।

त्वचा और बाल ठीक रहते हैं- Skin and Hair

स्किन और हेयर हेल्थ के लिए भी दही और कद्दु के बीज फायदेमंद माने जाते हैं। कद्दु के बीजों में जिंक और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो स्किन को ग्लोइंग रखने में असरदार हैं। ये एक्ने कम करने में भी फायदेमंद होते हैं। दही पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद होता है। इससे बॉडी में इंफ्लेमेशन कम होती है और स्किन हेल्थ इम्प्रूव होती है।

वेट लॉस में फायदेमंद- Help In Weight Lose

वेट लॉस के लिए भी कद्दु के बीज फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और ओवरऑल कैलोरी इंटेक कम होता है। ये फूड क्रेविंग भी कंट्रोल करता है और इससे वेट लॉस करना और भी आसान हो जाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए दही और कद्दु के बीज का कॉम्बिनेशन बेहद फायदेमंद होता है। कद्दु के बीजों में मौजूद जिंक और दही के प्रोबायोटिक्स बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इससे इम्यूनिटी भी बनी रहती है।

कैसे करें सेवन?

इस कॉम्बिनेशन को आप नाश्ते या लंच में खा सकते हैं। ये मील को बैलेंस्ड करेगा। रात के दौरान इसका सेवन न करें, अन्यथा पाचन तंत्र खराब होता सकता है। एक कटोरी दही में 2 चम्मच भूने हुए कद्दु के बीज डालें। स्वाद के लिए इसमें अन्य मसाले भी डाल सकते हैं।

FAQ

  • क्या कद्दू के बीज दही के साथ खा सकते हैं?

    कद्दु के बीजों को दही में डालकर खाना फायदेमंद है। इससे पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है, हड्डियां मजबूत होती है और वेट लॉस में मदद मिलती है। यह कॉम्बिनेशन त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है व हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है। 
  • कद्दू के बीज खाने से क्या-क्या फायदा होता है?

    कद्दू के बीज हार्मोन बैलेंस में मदद करते हैं। इनके सेवन से बॉडी को एनर्जी मिलती है और हड्डियां मजबूत होती है। इन्हें बैलेंस्ड डाइट में लेने से इम्यूनिटी बूस्ट होने में मदद मिलती है। 
  • 1 दिन में कितना कद्दू का बीज खाना चाहिए?

    डाइट एक्सपर्ट से मुताबिक कद्दु के बीज का सेवन रोज करना चाहिए लेकिन मात्रा का ध्यान रखकर। इसका सेवन 1 से 2 चम्मच प्रतिदिन किया जा सकता है। 

 

 

 

Read Next

मानसून में किडनी के मरीज न खाएं ये 7 चीजें, वरना ब‍िगड़ सकती है सेहत

Disclaimer

TAGS