Doctor Verified

क्या अंकुरित प्याज खाना सुरक्षित है? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे और नुकसान

Is It Safe To Eat Sprouted Onions: प्याज का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय घर में होता है लेकिन कई बार ज्यादा दिनों तक रखे हुए प्याज अंकुरित हो जाते हैं। यहां जानिए, क्या अंकुरित प्याज खा सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अंकुरित प्याज खाना सुरक्षित है? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे और नुकसान


खाने में प्याज का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में रोजाना किया जाता है। चाहे सब्जी बनानी हो, सलाद तैयार करना हो या तड़का लगाना, प्याज हर खाने का स्वाद बढ़ाता है। यह न सिर्फ खाने को स्वादिष्ट बनाता है बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। यही वजह है कि लोग प्याज को थोक में खरीदकर स्टोर कर लेते हैं ताकि रोज-रोज बाजार न जाना पड़े। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि ज्यादा दिनों तक रखने पर प्याज में हरे रंग के अंकुर (sprouts) निकल आते हैं। ऐसे अंकुरित प्याज को देखकर अक्सर लोग उलझन में पड़ जाते हैं कि क्या इसे खाना सुरक्षित है? अधिकतर लोग मानते हैं कि अंकुरित प्याज खराब हो चुका है और उसे फेंक देना चाहिए, जबकि कुछ लोग इसका इस्तेमाल सब्जियों और सलाद में कर लेते हैं। इसी भ्रम को दूर करने के लिए यह जानना जरूरी हो जाता है कि आयुर्वेद एक्सपर्ट इस बारे में क्या कहते हैं। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) से जानिए, क्या अंकुरित प्याज खा सकते हैं?

क्या अंकुरित प्याज खा सकते हैं? - Is It Safe To Eat Sprouted Onions

आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा के अनुसार, अंकुरित प्याज का सेवन न केवल सुरक्षित है, बल्कि कुछ मामलों में यह अधिक लाभकारी भी हो सकता है। वे बताते हैं, 'जब प्याज अंकुरित होता है तो उसमें कुछ एंजाइम्स और पोषक तत्व एक्टिव हो जाते हैं, जो पाचन और इम्यूनिटी के लिए उपयोगी हो सकते हैं। हालांकि, इसका सेवन संतुलन में होना चाहिए और सही तरीके से इस्तेमाल करना जरूरी है।'

इसे भी पढ़ें: क्या दही के साथ प्याज खाना सही है? जानें आयुर्वेदाचार्य से

अंकुरित प्याज से जुड़े संभावित फायदे

  • अंकुरण प्रक्रिया के दौरान प्याज में ऐसे तत्व बनते हैं जो पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करते हैं। इससे गैस, अपच और पेट में भारीपन की समस्या में राहत मिल सकती है।
  • अंकुरित प्याज में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाते हैं।
  • प्याज में मौजूद सल्फर यौगिक और फाइबर हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
  • अंकुरित प्याज में फाइबर अधिक होता है, जो पेट को देर तक भरा रखने में मदद करता है और भूख कम करता है।
  • इसमें मौजूद फ्लावोनॉयड्स और एंटीबैक्टीरियल गुण शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में सहायक होते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या प्याज दांत दर्द के लिए फायदेमंद होता है? जानें डॉक्टर से

Is it safe to eat sprouted onions

क्या अंकुरित प्याज नुकसानदायक भी हो सकता है?

जहां एक तरफ अंकुरित प्याज के कई फायदे हैं, वहीं कुछ स्थितियों में यह हानिकारक भी हो सकता है। डॉक्टर श्रेय शर्मा बताते हैं कि अगर प्याज पर फफूंदी (mold) लग गई हो या वह सड़ा हुआ हो, तो उसका सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसे प्याज में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं, जो पेट खराब, फूड पॉइजनिंग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।

प्याज को ठंडी, सूखी और हवादार जगह में रखें ताकि वह जल्दी अंकुरित न हो। अंकुरित प्याज को अगर खाना हो तो 2–3 दिन के अंदर उपयोग कर लें और फफूंद लगे या बदबूदार प्याज का सेवन कभी न करें। प्याज को काटने से पहले और बाद में अच्छी तरह धोना जरूरी है।

निष्कर्ष

अंकुरित प्याज स्वास्थ्य के लिए हानिकारक नहीं बल्कि लाभकारी हो सकता है, बशर्ते वह सफाई से रखा गया हो। यदि आप भी घर में रखे हुए अंकुरित प्याज को लेकर असमंजस में रहते हैं, तो अब उसे फेंकने से पहले सोचिए। क्योंकि थोड़ी सी समझदारी और सही जानकारी से यह आपके आहार का पौष्टिक हिस्सा बन सकता है।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • प्याज अंकुरित क्यों होता है?

    प्याज अंकुरित तब होता है जब उसे लंबे समय तक नमी, गर्मी और रोशनी वाली जगह पर रखा जाता है। दरअसल, प्याज एक कंद (bulb) है, जिसमें पौधा बनने की क्षमता होती है। जब वातावरण में नमी और तापमान अनुकूल होता है, तो प्याज की सतह पर अंकुर निकलने लगते हैं। अगर प्याज को अंधेरी, ठंडी और सूखी जगह पर रखा जाए, तो यह अंकुरित नहीं होता। इसलिए प्याज को सही तरीके से स्टोर करना जरूरी होता है ताकि वह लंबे समय तक ताजा रहे।
  • अंकुरित प्याज खाने के फायदे

    अंकुरित प्याज खाने से कई फायदे मिल सकते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाने, इम्यूनिटी बढ़ाने और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। अंकुरण की प्रक्रिया के दौरान प्याज में कुछ एंजाइम्स सक्रिय हो जाते हैं, जो पोषक तत्वों को शरीर में बेहतर तरीके से अवशोषित करने में सहायक होते हैं। हालांकि इसका सेवन सीमित मात्रा में और ताजे अंकुरित प्याज के रूप में करना चाहिए।
  • प्याज के अंकुरित होने पर क्या करें?

    अगर प्याज अंकुरित हो जाए तो उसे फेंकने की बजाय ध्यान से जांचें। अगर प्याज ताजा है, सड़ा नहीं है और उस पर फफूंदी नहीं लगी है, तो इसका सेवन किया जा सकता है। ऐसे प्याज को सब्जी, दाल या सलाद में प्रयोग किया जा सकता है। आप उसके हरे अंकुरों को भी काटकर उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि इनमें पोषक तत्व मौजूद होते हैं। हालांकि, यदि प्याज नरम, बदबूदार या रंग बदला हुआ हो, तो उसे खाना सुरक्षित नहीं है।

 

 

 

Read Next

क्या पित्त दोष में कॉफी पीना सेफ होता है? जानें पीने का सही तरीका

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version