Why Shouldn't You Eat Sprouted Potatoes: बाजार में आपको आलू की कई वैरायटी देखने को मिल जाएगी। कुफरी से लेकर चिप्सोना आलू तक लोगों की डेली डाइट का हिस्सा होते हैं। इसी तरह मार्केट में अंकुरित आलू भी देखने को मिल जाते हैं। इनमें आलू में कलियां निकली होती हैं, जिन्हें खाना नुकसानदायक भी हो सकता है। आयुर्वेद में तो इन्हें सेहत के लिए हानिकारक भी माना जाता है। इनके सेवन से सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। लेकिन क्या आप इसका कारण जानते हैं? इस बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए लेख के माध्यम से समझें इस बारे में।
अंकुरित आलू खाना क्यों नुकसानदायक है? Side Effects of Eating Sprouted Potatoes
अंकुरित आलू में टॉक्सिक कंपाउंड जैसे कि ग्लाइकोअल्केलॉइड्स, सोलनिन और चकोनिन पाए जाते हैं, जो सेहत को नुकसान कर सकते हैं। ग्लाइकोअल्कलॉइड्स पूरे पौधे में मौजूद होता है। जबकि आलू के हरे, अंकुरित और आंखों में ये पदार्थ ज्यादा मौजूद होते हैं। ये सभी कंपाउंड शरीर में टॉक्सिन बढ़ा सकते हैं और पाचन क्रिया को भी धीमा कर सकते हैं।
अगर आप खाना बनाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं, तो आपको ये समस्याएं हो सकती हैं-
शरीर में टॉक्सिन्स बढ़ना- Increase Toxins
ग्लाइकोकलॉइड्स कंपाउंड शरीर में टॉक्सिन की तरह काम करता है। यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर का कारण भी बन सकता है। शरीर में ग्लाइकोकलॉइड बढ़ने के लक्षणों में मतली, उल्टी, दस्त, पेट में ऐंठन, सिरदर्द और ज्यादा गंभीर मामलों में कोमा और मृत्यु भी शामिल हो सकती है।
कड़वा स्वाद- Bitter Taste
ग्लाइकोकलॉइड्स ज्यादा होने के कारण आलू का स्वाद कड़वा हो जाता है। अगर आप इस तरह के आलू को व्यंजन में इस्तेमाल करते हैं, तो यह आपके खाने का स्वाद कड़वा कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- हरे आलू का सेवन करना सहीं हैं? क्या आलू खाने से वजन बढ़ सकता है? जानें आलू से जुड़े 6 सवाल जवाब
पोषक तत्व कम होते हैं- Reduce Nutrients Value
अंकुरित होने के कारण आलू के पोषक तत्व कम हो जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से आपको फायदा नहीं मिलता है। यह शरीर में केवल कैलोरी एड करते हैं और सेहत को नुकसान करते हैं।
ब्लड शुगर बढ़ सकती है- Increase Blood Sugar
नेशनल कैपिटल पॉयजन सेंटर के मुताबिक अंकुरित आलू ब्लड शुगर बढ़ने का कारण भी बन सकता है। ज्यादा समय पर स्टोर करने के कारण इसमें जहरीले तत्व बढ़ने लगते हैं, जो ब्लड शुगर असंतुलित कर सकता है। यह सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। इसलिए अंकुरित आलू को फेंक देना ही सुरक्षित होता है।
इसे भी पढ़ें- हरे और अंकुरित आलू खाने से हो सकती है फूड प्वाइजनिंग, इस तरह आलू को अंकुरित होने से रोकें
इन बातों का रखें ध्यान
- सप्ताह में एक या दो बार अंकुरित आलू का सेवन किया जा सकता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन रोज करते हैं, तो यह नुकसानदेह हो सकता है।
- अगर आप अंकुरित आलू खा रहे हैं, तो इसे साफ करके और उबालकर ही इसका सेवन करें।
- आलू को हमेशा सामान्य तापमान में ही स्टोर करना चाहिए। फ्रिज में स्टोर करने से इसमें शुगर लेवल बढ़ सकता है।
इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। लेख में दी गई जानकारी अगर पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version