घी सेहत को स्वस्थ्य रखने में मदद करता है। फैट का स्रोत होने के कारण लोग घी का सेवन करने से डरते हैं। उन्हें लगता है कि इसका सेवन करने से शरीर में मोटापा बढ़ेगा या इससे अन्य नुकसान हो सकते हैं। आपको बता दें कि घी की सीमित मात्रा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है। सर्दियों में घी का सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इस लेख में हम घी खाने के फायदे और घी का सेवन करने के तरीके जानेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डायटीशियन Sanah Gill से बात की।
1. सर्दियों में बढ़ेगी इम्यूनिटी
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए घी का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इससे शरीर को ताकत भी मिलती है और मौसमी बीमारियों से बचाव भी संभव हो पाता है। ठंड में इम्यूनिटी कमजोर होने के कारण हम आसानी से फ्लू, संक्रमण, सर्दी, खांसी आदि समस्याओं का शिकार बन जाते हैं। लेकिन घी का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ेगी और आप बीमार नहीं पड़ेंगे।
इसे भी पढ़ें- देसी घी के साथ मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, शरीर को मिलेंगे कई अनोखे फायदे
2. सर्दियों में शरीर रहेगा गरम
सर्दियों में शीत लहर के कहर से शरीर को बचाने के लिए घी का सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में भी घी खाने की सलाह दी गई है क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर गरम रहता है। शरीर को डिटॉक्स करने के लिए भी घी फायदेमंद माना जाता है। एक दिन में 3 से 5 टीस्पून से ज्यादा घी का सेवन न करें।
3. कब्ज की समस्या नहीं होगी
घी का स्मोक प्वॉइंट ज्यादा होता है इसलिए ये ठंड के दिनों के लिए एक अच्छा विकल्प है। सर्दियों में हम ज्यादा तला-भुना खा लेते हैं। इस कारण से आंत की सेहत और पाचन क्रिया दोनों ही बिगड़ जाती है। घी में मौजूद पोषक तत्वों की मदद से खाना आसानी से पच जाात है। हालांकि घी का सेवन सीमित मात्रा में ही करना फायदेमंद होता है।
4. सर्दियों में नहीं होगी सर्दी-खांसी
सर्दियों के मौसम में ठंडी हवा के बुरे असर से खांसी, जुकाम की समस्या हो जाती है। ठंडी हवा के कारण बुखार भी आ सकता है। घी में एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। सर्दी-खांसी की समस्या दूर करने के लिए घी का सेवन कर सकते हैं।
5. त्वचा के लिए घी के फायदे
सर्दियों की हवा त्वचा को खराब कर देती है। हवा में नमी कम होने के कारण त्वचा ड्राई हो जाती है। रूखी त्वचा में खुजली और रैशेज की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में घी का सेवन कर सकते हैं। घी के इस्तेमाल से त्वचा के अंदर और बाहर नमी बनी रहती है।
घी का सेवन कैसे करें?
- गरम-गरम रोटियों पर घी लगाकर खा सकते हैं।
- सब्जियों को पकाने के लिए घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- मक्खन की जगह ब्रेड को सेंकने के लिए घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- चाय और कॉफी में भी एक टीप्सून घी डालकर पी सकते हैं।
Ghee Benefits in Hindi: घी का सेवन करने से त्वचा हेल्दी रहती है। सर्दी-जुकाम और संक्रमण से बचाव होता है। कब्ज की समस्या नहीं होती और इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version