
सर्दियों के मौसम की सब्जियों में हरा प्याज बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल होते हैं, जो आपको मौसम की वजह से बीमार होने से बचाता है। हरे प्याज में पाए जाने वाले पोषक तत्व कैंसर से बचाव करने में मदद करते हैं। साथ ही इसे किसी भी डिश में डालकर उसके टेस्ट को बढ़ाया जा सकता है। हरे प्याज में विटामिन ए और सी पर्याप्त मात्रा में मौजूद होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में सहायक होता है। इसके सेवन से आप डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कैंसर आदि रोगों से खुद को सुरक्षित रखते हैं। सर्दियों में अस्थमा रोगियों के लिए हरा प्याज लाभकारी होता है। आगे जानते हैं हरा प्याज को खाने के फायदों के बारे में।
सर्दियों में हरा प्याज खाने के फायदे
आपको बता दें कि सर्दियों में हरे प्याज का सेवन कर आप खुद को कई तरह की बीमारियों से सुरक्षित रख सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व कई तरह के रोगों को कम करने में सहायक होते हैं। आगे हरे प्याज के फायदों को विस्तार से जानते हैं।
इसे भी पढ़ें : वजन घटाने के लिए ऐसे करें प्याज का सेवन, मिलेगा जबरदस्त फायदा
हृदय संबंधी रोगों के लिए फायदेमंद
हरे प्याज को अपनी डाइट में शामिल कर आप हृदय संबंधी रोगों को दूर कर सकते हैं। हरे प्याज के सेवन से खून के थक्के बनने की प्रक्रिया से बचाव होता है। इसकी वजह से हार्ट अटैक होने का जोखिम कम हो जाता है। इसके साथ ही ये कोलेस्टॉल और ब्लड प्रेशर को नॉर्मल करता है, जिसके कारण हृदय संबंधी रोग होने की संभावना कम हो जाती है।
कैंसर से बचाव
हरे प्याज में ऐसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर को कम करते हैं। एक रिसर्च के मुताबिक इसमें एलिल सल्फाइड कंपाउड होता है, जो मुख्य रूप से कैंसर की कोशिकाओं को बनने से रोकने में सहायक होता है। इसके साथ ही हरे प्याज में मेथेनॉलिक तत्व कैंसर होने की संभावनाओं को कम करता है। इसे डाइट में शामिल करने से आपको अन्य भी कई फायदे मिलते हैं।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज खून में ग्लूकोज के स्तर के बढ़ने की वजह से होती है। हरे प्याज के सेवन से आप डायबिटीज को कम कर सकते हैं। एक रिसर्च में पाया गया कि हरे प्याज में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो मोटापे की वजह से होने वाली डायबिटीज की संभावना को कम में मददगार होते हैं।
इसे भी पढ़ें : भुना प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, पेट के लिए है बहुत फायदेमंद
जुकाम को दूर करें
जुकाम होने पर दादी नानी के नुस्खों में हरे प्याज को भी शामिल किया जाता है। दरअसल हरे प्याज में एंटी इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं। एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जुकाम की समस्या को दूर करने में सहायक होते हैं। इसलिए जुकाम की समस्या होने पर हरे प्याज का सेवन किया जाता है।
हड्डियों को बनाएं मजबूत
हरा प्याज हड्डियों को स्वस्थ बनाता है। हरे प्याज में कैल्शियम पाई जाती है, कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है।
अन्य रोगों में फायदेमंद होता है हरे प्याज का सेवन
- अस्थमा के मरीजों को हरे प्याज का सेवन करने की सलाह दी जाती है।
- हरे प्याज का एंटीइंफ्लेमेटरी गुण गठिया में जोड़ों की सूजन को कम करने का काम करता है।
- पाचन तंत्र को सुधाने में सहायक होता है।
- कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मददगार होता है।
- हरे प्याज में विटामिन ए पाया जाता है, जो आंखों की समस्याओं को दूर करता है।