भुना प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, पेट के लिए है बहुत फायदेमंद

भुनी हुई प्याज का सेवन करने से आपके शरीर की इम्यूनिटी ठीक होती है और पाचन से जुड़ी समस्याओ में फायदा मिलता है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
भुना प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, पेट के लिए है बहुत फायदेमंद


गर्मी के मौसम में प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्याज आपको लगभग हर भारतीय रसोई में मिल जायेगा, इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल सब्जी बनाने में मसाले के रूप में और सलाद के रूप में किया जाता है। प्याज में मौजूद गुण न सिर्फ सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए फायदेमंद माने जाते हैं बल्कि इसका सेवन आपको कई गंभीर समस्याओं में भी फायदा पहुंचाता है। प्याज में मौजूद पोषक तत्व और गुण गर्मी के मौसम में शरीर को तापमान से बचाने में भी फायदेमंद होते हैं। वैसे तो गर्मियों में अक्सर लोग प्याज को सलाद के रूप में या सब्जी आदि में मसाले के रूप में जरूर खाते हैं लेकिन क्या आपने कभी प्याज को भूनकर खाया है। भुना प्याज खाने के फायदे शरीर के लिए अनेकों हैं। प्याज में मौजूद विटामिन बी 8, फोलेट, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस और मैंगनीज आदि शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइये जानते हैं सेहत के लिए भुना प्याज खाने के फायदे और तरीका।

भुना प्याज खाने के फायदे (Roasted Onion Benefits in Hindi)

भुने हुए प्याज को औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका सेवन शरीर की कई समस्याओं में फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद जीवाणुरोधी गुण शरीर को संक्रमण से बचाते हैं। तनाव, दर्द और डायबिटीज की समस्या में भुना हुआ प्याज खाना बहुत फायदेमंद होता है। प्याज को आप आग में भूनकर या पैन में हल्का रोस्ट करके खाएं। ऐसा करने से आपको ये फायदे मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें : प्याज और घी के फायदे: इन 5 समस्याओं में करें प्याज और घी का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे

Roasted-Onion-Benefits

1. शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में फायदेमंद

भुना हुआ प्याज खाने से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद गुण शरीर को बीमारियों से लड़ने के लिए सक्षम बनाते हैं। भुने हुए प्याज में विटामिन, फोलेट, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस और मैंगनीज आदि होते हैं जो शरीर को पोषण देकर इसे हेल्दी और मजबूत बनाते हैं।

2. हड्डियों को बनाए मजबूत 

भुनी हुई प्याज खाना हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। भुने हुए प्याज में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है जो आपको हड्डियों से जुड़ी बीमारियों से बचाने में उपयोगी होता है। भुनी हुई प्याज न सिर्फ हड्डियों को बल्कि आपके दांतों को भी मजबूत और हेल्दी रखने में फायदेमंद है।

इसे भी पढ़ें : अंकुरित प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, गर्मियों में पेट के लिए है बहुत लाभकारी

3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

प्याज पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होती है। भुनी हुई प्याज में मौजूद फाइबर की उचित मात्रा पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और इससे जुड़ी परेशानियों को दूर करने में उपयोगी होती है। इसका सेवन करने से न सिर्फ पाचन तंत्र को फायदा मिलता है बल्कि इससे कब्ज और पेट में गैस की समस्या में भी लाभ मिलता है।

4. शरीर से विषाक्त पदार्थों को दूर करने में उपयोगी 

भुनी हुई प्याज का सेवन करने से आपके शरीर को डिटॉक्स करने में फायदा मिलता है। इसमें मौजूद गुण शरीर से विषाक्त और हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप भुनी हुई प्याज की सब्जी बना सकते हैं या प्याज को सलाद या मसाले के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

5. सूजन की समस्या में फायदेमंद

भुनी हुई प्याज का सेवन करने से आपको सूजन की समस्या में फायदा मिलता है। भुने हुए प्याज में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण सूजन की समस्या में बहुत उपयोगी होते हैं। कई बार गलत खानपान और शरीर की अंदरूनी स्वास्थ्य से जुड़ी स्थितियों के कारण आपको सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में भुनी हुई प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें : प्याज का रस पीने के फायदे: वजन घटाने से लेकर सीजनल बीमारियों से बचाव तक, जानें प्याज का जूस पीने के 8 लाभ

भुनी हुई प्याज का सेवन करने से आपको इन समस्याओं में फायदा मिलता है। इसमें विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी होती है और कैंसर जैसी घातक बीमारियों के बचाव में भी इसका सेवन फायदेमंद होता है।

(All Image Source - Freepik.com)

 

Read Next

कलौंजी का पानी पीना है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें इसके 5 फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version