प्याज का इस्तेमाल भारत में लगभग हर रसोई में किया जाता है। सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में प्याज का किसी न किसी रूप में इस्तेमाल जरूर किया जाता है। सेहत के लिए इसे बहुत फायदेमंद माना जाता है। प्याज में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद माने जाते हैं। पुरुषों के लिए प्याज का सेवन काफी फायदेमंद होता है। अगर आप शारीरिक कमजोर शीघ्रपतन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। प्याज और घी का एकसाथ सेवन करने से सेहत को तमाम फायदे मिलते हैं और पुरुषों की कई समस्याओं को दूर करने में इन्हें उपयोगी माना जाता है। प्याज और घी के फायदे पुरुषों के लिए तमाम हैं। घी में मौजूद पोषक तत्व शारीरिक कमजोर और शरीर की अन्य समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है। आइये जानते हैं प्याज और घी के फायदे और इस्तेमाल के तरीके के बारे में।
प्याज और घी के फायदे (Onion With Ghee Health Benefits)
प्याज और घी का कॉम्बिनेशन पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एस एन तिवारी के मुताबिक आयुर्वेद में इन चीजों का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। प्याज और घी में मौजूद पोषक तत्व पुरुषों से जुड़ी समस्या जैसे वीर्य की कमी, शारीरिक कमजोर और शीघ्रपतन आदि में बहुत उपयोगी माने जाते हैं। सर्द-गर्म की शिकायत में भी प्याज और घी का सेवन बहुत उपयोगी होता है। पुरुषों से जुड़ी तमाम समस्याएं ऐसी हैं जिसके बारे में अक्सर पुरुष खुलकर बात नहीं करते हैं, ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज और घी का सेवन कर सकते हैं। जानें इसके बारे में।
इसे भी पढ़ें : ल्यूकोरिया (सफेद पानी) के इलाज में फायदेमंद है नागकेसर, जानें इस्तेमाल का तरीका
1. शीघ्रपतन की समस्या में प्याज और घी का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। शारीरिक संबंध बनाते समय अगर आपको शीघ्रपतन की समस्या होती है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप प्याज और घी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप प्याज के रस को किसी चीज में निकालकर रख लें और इसमें एक चम्मच घी मिलकर इसका सेवन करें। ऐसा कुछ समय तक करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
2. प्याज को घी में भूनकर या तलकर खाने से आपकी शारीरिक शक्ति बढ़ती है। शारीरिक संबंध बनाते समय कमजोरी की समस्या में आप प्याज और घी का एकसाथ सेवन कर सकते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सबसे पहले प्याज को बारीक कर टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे घी के साथ तलने के बाद इसका रोजाना रात में सोने से पहले सेवन करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : बच्चों की भूख बढ़ाने के आयुर्वेदिक उपाय: ये 6 जड़ी-बूटियां बढ़ाएंगी आपके बच्चे की भूख, जानें उपयोग का तरीका
3. प्याज के रस में घी मिलाकर खाने से आपको वीर्य की कमी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सबसे पहले प्याज के रस को निकाल लें इसके बाद इसमें घी मिलाकर इसका सेवन करें। रोजाना एक चम्मच प्याज के रस में एक चम्मच घी मिलाकर सेवन करने से फायदा मिलता है।
4. पेट की समस्याओं में रोजाना सुबह खालीपेट प्याज के रस में घी मिलाकर सेवन करने से फायदा मिलता है। प्याज पाचन के लिए बहुत उपयोगी माना जाता है अगर आपको पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या है तो इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना सुबह प्याज के रस को घी में मिलाकर सेवन करें। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको समस्या से निजात मिलेगी।
5. पथरी की समस्या आज के समय में लोगों में आम है। इस समस्या से बचाव के लिए सफेद प्याज का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद माना जाता है। पथरी के मरीजों के लिए प्याज का रस बहुत उपयोगी होता है। आप सुबह खालीपेट सफेद प्याज के रस में दो बूंद घी मिलाकर रोजाना इसका सेवन करें। रोजाना एक चम्मच प्याज के रस में दो बूंद घी मिलाकर इसका सेवन करें से आपको फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें : दिमाग तेज करने में मददगार है सर्पगंधा, जानें इसके इस्तेमाल का तरीका और आयुर्वेदिक लाभ
ऊपर बताई गयी समस्याओं में प्याज और घी का सेवन करने से फायदा मिलता है। इसका इस्तेमाल करने से पहले किसी आयुर्वेदिक एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। बिना परामर्श के इसका सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।
(All Image Source - Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version