Expert

क्या प्याज का रस सर्दी-खांसी और फ्लू से राहत दिला सकता है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल

प्याज कई मामलों में आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आज इस लेख में जानेंगे कि क्या प्याज से रस से सर्दी और फ्लू के लक्षण को कम किया जा सकता है?  
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या प्याज का रस सर्दी-खांसी और फ्लू से राहत दिला सकता है? एक्सपर्ट से जानें कैसे करें इस्तेमाल


भारत में प्याज का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। बदलते मौसम में होने वाले संक्रमण से बचाव के लिए लहसुन और प्याज का उपयोग किया जाता है। प्याज, शरीर के ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है। इसके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है। इससे आपको इंफेक्शन होने का खतरा कम होता है। यदि आप प्याज के रस को बालों पर लगाते हैं, तो इससे बालों का झड़ना रुकता है और बालों की ग्रोथ बेहतर होती है। आज इस लेख में हम डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानेंगे कि क्या प्याज का रस सर्दी और फ्लू के लक्षणों को दूर कर सकता है। 

क्या प्याज के रस से सर्दी और फ्लू को दूर किया जा सकता है? - Can Onion Water Cure Cold And Flu In Hindi 

प्याज के रस का इस्तेमाल सदियों से किया जा रहा है। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। साथ ही, इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में प्याज का रस महत्वपूर्ण होता है। इसके एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। प्याज में एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो वायरस के संक्रमण को दूर करने में मददगार होते हैं। हालांकि, प्याज के फायदों पर कई रिसर्च की गई है। लेकिन, प्याज के रस पर रिसर्च बेहद कम है। लेकिन, प्याज के फायदों के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इसके रस से भी वही फायदे मिल सकते हैं, जो प्याज से मिलते हैं। आगे जानते हैं, प्याज के कुछ फायदों के बारे में। 

एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी 

एक्सपर्ट के अनुसार प्याज में मौजूद फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन एक एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करता है। इसमें सूजन को कम करने और प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने वाले गुण होते हैं। प्याज के रस को भी डाइट में शामिल करके आप सर्दी और फ्लू के वायरस से बच सकते हैं।  

onion juice benefits

एंटी-वायरल 

प्याज में पाए जाने वाले कुछ कंपाउंड एंटीवायरल की तरह कार्य करते हैं। इसमें फ्लेवोनोइड और सल्फर शामिल होते हैं। प्याज रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करके वायरस के प्रभाव से बचा सकता है। 

इम्यून सिस्टम को करें मजबूत 

प्याज विटामिन-सी का एक अच्छा स्रोत है। यह एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से इंफेक्शन का खतरा कम होता है। 

प्याज के रस को लेते समय क्या सावधानी बरतें - Precaution To Take Onion Juice In Hindi 

  • प्याज के रस अधिक मात्रा में नहीं लेना चाहिए। इससे पाचन-तंत्र पर प्रभाव पड़ सकता है। 
  • एलर्जी व संक्रमण से बचने के लिए प्याज का रस का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको त्वचा में जलन महसूस हो सकती है। 
  • प्याज का रस दवाओं के साथ प्रतिक्रिया कर सकता है। इससे दवाओं के साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं। 
  • अगर आपको पहले से ही किसी तरह का रोग है तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही प्याज के रस का सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें: प्याज खाने से मिलते हैं गज़ब के फायदे, जानें कौन सी बीमारियां होती है दूर

प्याज के फायदों पर कई रिसर्च उपलब्ध हैं, ऐसे में एक्सपर्ट उन्हीं के आधार पर प्याज के रस को फायदेमंद मानते हैं। लेकिन, इसका सेवन करते समय आपको सावधानी बरतनी चाहिए। यह आपकी एलर्जी को बढ़ा भी सकता है। प्याज के रस का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। 

Read Next

हार्मोन्स को संतुलित करने के लिए रोज पिएं मेथी और मुनक्के का पानी, कई बीमारियों से भी मिलेगा छुटकारा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version