अंकुरित प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, गर्मियों में पेट के लिए है बहुत लाभकारी

अंकुरित प्याज को अक्सर लोग बेकार समझकर फेंक देते हैं लेकिन इसका सेवन शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है, जानें अंकुरित प्याज के फायदे।
  • SHARE
  • FOLLOW
अंकुरित प्याज खाने से सेहत को मिलते हैं ये 7 फायदे, गर्मियों में  पेट के लिए है बहुत लाभकारी


प्याज का इस्तेमाल लगभग हर भारतीय रसोई में सब्जी बनाने के लिए, सलाद और मसाले के रूप में जरूर किया जाता है। सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए प्याज का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि प्याज न सिर्फ सब्जियों का स्वाद बढ़ाने के लिए फायदेमंद होती है है बल्कि सेहत के लिए भी इसका सेवन बहुत उपयोगी होता है। सलाद में आप कच्चे प्याज का सेवन करते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर की कई समस्याओं में बहुत फायदेमंद होते हैं। सामान्य तरीके से प्याज का सेवन करने की बजे अंकुरित प्याज का सेवन भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंकुरित प्याज के फायदे सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में भी मिलते हैं। अंकुरित प्याज (Sprouted Onion) में सेहत के लिए फायदेमंद विटामिन बी 8, फोलेट, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस और मैंगनीज आदि पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। तो अगर आप भी प्याज को अंकुरित होने के बाद नहीं खाते हैं तो यह लेख आपके लिए ही है। आइये जानते हैं अंकुरित प्याज खाने के फायदे।

अंकुरित प्याज खाने के फायदे (Sprouted Onion Benefits in Hindi)

प्याज एक ऐसी सब्जी है जिसे आप काफी दिनों के लिए स्टोर करके रख सकते हैं। लेकिन घर में स्टोर की हुई प्याज ज्यादा दिन होने पर अंकुरित होने लगती है। अंकुरित प्याज को ज्यादातर लोग खराब समझकर फेंक देते हैं लेकिन यह भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। अंकुरित प्याज न सिर्फ आपके खाने का स्वाद बढ़ा सकती है बल्कि इसका सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। अंकुरित प्याज खाने के कुछ प्रमुख फायदे इस प्रकार से हैं।

Sprouted-Onion-Benefits

1. इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में उपयोगी

अंकुरित प्याज खाने से आपके इम्यून सिस्टम को फायदा मिलता है। इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए आप अंकुरित प्याज का सेवन कर सकते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व और गुण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने का काम करते हैं। अंकुरित प्याज में मौजूद विटामिन सी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बहुत उपयोगी होते हैं।

इसे भी पढ़ें : प्याज और घी के फायदे: इन 5 समस्याओं में करें प्याज और घी का सेवन, एक्सपर्ट से जानें फायदे

2. हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए अंकुरित प्याज खाना उपयोगी होता है। इसका सेवन करने से आपको कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा मिलती है। अंकुरित प्याज में मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने और हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने में बहुत उपयोगी होते हैं। अंकुरित प्याज न सिर्फ हड्डियों को बल्कि आपके दांतों को भी मजबूत और हेल्दी रखने में फायदेमंद है।

Sprouted-Onion-Benefits

3. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

प्याज पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होती है। अंकुरित प्याज में मौजूद फाइबर की उचित मात्रा पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और इससे जुड़ी परेशानियों को दूर करने में उपयोगी होती है।

इसे भी पढ़ें : गर्मियों में लू से बचाता है सफेद प्याज, जानें इसके 8 फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

4. शरीर को डिटॉक्स करने के लिए फायदेमंद

अंकुरित प्याज का सेवन करने से आपके शरीर को डिटॉक्स करने में फायदा मिलता है। अंकुरित प्याज में मौजूद गुण शरीर से विषाक्त और हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। आप अंकुरित प्याज की सब्जी बना सकते हैं या प्याज को सलाद या मसाले के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। 

5. शरीर के अंगों के बेहतर कामकाज में उपयोगी

अंकुरित प्याज खाने से आपके शरीर के आंतरिक अंगों को काम करने में मदद मिलती है। अंकुरित प्याज में सेहत के लिए फायदेमंद विटामिन बी 8, फोलेट, पोटेशियम, कैल्शियम, कॉपर, फॉस्फोरस और मैंगनीज आदि पाए जाते हैं जो शरीर के अंगों को सही ढंग से काम करने के लिए जरूरी माने जाते हैं।

6. सूजन कम करने में फायदेमंद

शरीर में सूजन की समस्या में अंकुरित प्याज का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से आपको सूजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण शरीर में सूजन की समस्या को कम करने का काम करते हैं।

7. गर्मी के मौसम में फायदेमंद प्याज

गर्मी के मौसम में अंकुरित प्याज और सामान्य प्याज दोनों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। शरीर में गर्मी कम करने के लिए प्याज का सेवन बहुत उपयोगी होता है। प्याज की तासीर ठंडी होती है और इसीलिए इसका इस्तेमाल सलाद या सब्जी के रूप गर्मियों में लोग करते हैं।

इसे भी पढ़ें : ट्राइग्लिसराइड्स कम करने के लिए रोज खाएं कच्चा प्याज, जानें दिल की सेहत के लिए क्यों है प्याज फायदेमंद

अंकुरित प्याज का सेवन आपकी सेहत को ऊपर बताये गए फायदे देता है। अक्सर लोग अंकुरित प्याज को अंकुरित लहसुन की तरह से बेकार समझकर फेंक देते हैं आपको ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। किसी भी बीमारी या समस्या में अंकुरित प्याज का सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

(All Image Source - Freepik.com)

 

Read Next

रात में आपको भी लगती है भूख? जानें 6 लेट नाइट हेल्दी स्नैक्स, जिन्हें खाने से नहीं बढ़ेगा वजन

Disclaimer