गर्मियों में लू से बचाता है सफेद प्याज, जानें इसके 8 फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

लाल प्याज का सेवन हम सभी करते हैं और इसके फायदों से भी वाकिफ है। लेकिन क्या आपने कभी सफेद प्याज के फायदों के बारे में जाना है? 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में लू से बचाता है सफेद प्याज, जानें इसके 8 फायदे और इस्तेमाल करने का तरीका

प्याज हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। सर्दी हो या फिर गर्मी प्याज का इस्तेमाल हर एक सीजन में किया जाता है। प्याज सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी खाद्य पदार्थ है। प्याज में भी कई तरह की वैरायटी आती हैं, जिसमें से एक है सफेद प्याज। अधिकतर लोग लाल प्याज खाते हैं, लेकिन सफेद प्याद भी कई गुणों से भरपूर होता है। सफेद प्याज के सेवन से कई गंभीर बीमारियों का बचाव किया जा सकता है। इसमें पानी की प्रचुरता होती है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देती है। गर्मी में सफेद प्याद के सेवन से लू से बच सकेगें। इतना ही नहीं सर्द-गर्म की शिकायत होने पर यह आपकी समस्याओं को दूर करने में असरकारी हो सकता है। सफेद प्याज पथरी से लेकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में गुणकारी होता है। आइए जानते हैं सफेद प्याज के बेहतरीन फायदों के बारे में-

1. लू से करे बचाव

सफेद प्याज में पानी भरपूर रूप से होता है, जिसका सेवन गर्मियों में नियमित रूप से करने से लू से बचा जा सकता है। साथ ही यह शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करने में सहायक होता है। लू की समस्या होने पर सफेद प्याज का रस पिएं। इससे आपका काफी हद तक राहत मिलेगा।  इसके अलावा सब्जियों या फिर सलाद के रूप में भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। 

2. वायरल फीवर को करे दूर

सफेद प्याज से संक्रमण फैलने के खतरे को रोका जा सकता है। बुखार होने पर सफेद प्याज के रस को माथे पर लगाने से शरीर का तापमान काफी हद तक कम कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें - क्या थायराइड रोगियों को नहीं खाना चाहिए फूलगोभी, पत्तागोभी और ब्रोकली? जानें डॉक्टर की राय

3. पेट की गर्मी करे दूर

सफेद प्याज में पानी की प्रचुरता होती है। गर्मी के सीजन में पेट गर्म या फिर पाचन से जुड़ी कई समस्या होती है। इन समस्याओं से राहत दिलाने में सफेद प्याज फायदेमंद हो सकता है। पेट की गर्मी को दूर करने के लिए सुबह खाली पेट सफेद प्याज के रस को पीने से पेट की गर्मी दूर होगी। 

4. पथरी की परेशानी दूर करे सफेद प्याज

सफेद प्याज के सेवन से पथरी की परेशानी को दूर किया जा सकता है। पथरी रोगियों के लिए सफेद प्याज से बना रस वरदान की तरह है। सुबह खाली पेट प्याज का रस पीने से पथरी में होने वाले दर्द से राहत मिल सकता है। 

5. एनिमिया की शिकायत होगी दूर

एनिमिया की शिकायत को दूर करने में सफेद प्याज लाभकारी होता है। महिलाओं में होने वाली एनीमिया की शिकायत को दूर करने में सफेद प्याद गुणकारी होता है। पीरियड्स की अनियमितता को दूर करने में भी सफेद प्याज असरकारी है। 

इसे भी पढ़ें - गर्मी में ये स्पेशल 'घट्ट दही' खाने से कम होगा वजन और शरीर रहेगा ठंडा, पूजा मखिजा से जानें फायदे और रेसिपी

6. स्पर्म क्वालिटी बढ़ाए

यदि आप किसी सेक्सुअल परेशानी से जूझ रहे हैं, तो सफेद प्याज आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस प्याज के सेवन से पुरुषों की स्पर्म क्वालिटी अच्छी होती है। इस प्याज के रस को नियमित रूप से पीने से आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

7. गले की खराश होगी दूर

कोरोना काल में गले की खराश से हर कोई परेशान है। ऐसे में सफेद प्याज का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। गले की खराश और सर्दी-जुकाम जैसी परेशानी से सफेद प्याज छुटकारा दिला सकता है। गले की खराश से राहत पाने के लिए गुड़ या शहद के साथ सफेद प्याज के रस का सेवन करें।

8. शुगर कंट्रोल करे सफेद प्याज

शुगर रोगियों के लिए भी सफेद प्याज फायदेमंद है। यह आपके शरीर में इंसुलिन को बढ़ाने का कार्य करता है। शुगर के मरीजों को नियमित रूप से सफेद प्याज का सेवन करना चाहिए। इससे उनकी कई परेशानियां दूर हो सकती हैं। 

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

Read Next

Navratri Vrat Diet: व्रत के दौरान कैसा होना चाहिए खानपान और किन सावधानियों का रखना चाहिए विशेष ध्यान

Disclaimer