गर्मी में ये स्पेशल 'घट्ट दही' खाने से कम होगा वजन और शरीर रहेगा ठंडा, पूजा मखिजा से जानें फायदे और रेसिपी

गर्मियों में दही का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। पूजा माखिजा द्वारा तैयार दही की यह रेसिपी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। 

Kishori Mishra
Written by: Kishori MishraUpdated at: Mar 23, 2022 11:14 IST
गर्मी में ये स्पेशल 'घट्ट दही' खाने से कम होगा वजन और शरीर रहेगा ठंडा, पूजा मखिजा से जानें फायदे और रेसिपी

3rd Edition of HealthCare Heroes Awards 2023

सेलेब्रिटी डायटीशियन पूजा माखिजा सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपने फैंस के साथ हेल्दी रेसिपी और डाइट टिप्स शेयर करते नजर आती हैं। इन दिनों अपने इंस्टाग्राम पर पूजा काफी ज्यादा समर रेसिपी शेयर कर रही हैं, जो देखने में काफी स्वादिष्ट और हेल्दी है। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर हंग कर्ड (Hung Curd Dip) की रेसिपी शेयर की है, जो काफी हेल्दी तरीके से तैयार किया गया है। पूजा ने रेसिपी की वीडियो शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा, अबतक की सबसे आसान रेसिपी में से एक। उन्होने लिखा कि इसे मैं हमेशा अपने फ्रिज में रखती हैं। इसे नाश्ते में टोस्ट के साथ, या फिर बच्चों के लिए स्वादिष्ट वेजी या चिकन सैंडविच के साथ यूज कर सकते हैं। इतना ही नहीं आप इसे स्टार्टर के रूप में गाजर, खीरा या फिर सेब के साथ डिप करके खा सकते हैं। इस कर्ड के सेवन से आप अपना वजन भी कम कर सकते हैं। चलिए जानते हैं पूजा की यह खास (Pooja Makhija Summer Special Recipe) रेसिपी -

हंग कर्ड डिप रेसिपी (Hung Curd Dip Recipe in Hindi)

आवश्यक सामाग्री

  • दही - 1 कटोरी
  • अखरोट - 4 से 5 पीस
  • केलेरी - 2 चम्मच कटी हुई
  • हरी मिर्च - 1
  • लहसुन की कली - 1-2 कटी हुई
  • शहद- 1 चम्मच
  • काली मिर्च - 1-2 चुटकी
  • नमक - स्वादानुसार

डिप दही बनाने की विधि

सभी चीजों को ग्राइंडर में अच्छी तरह से पीस लें। इसके बाद इसे 1 कटोरी दही में मिक्स करें। इसमें स्वादानुसार नमक और काली मिर्च पाउडर छिड़कें। इसके बाद इसमें शहद डालें और अच्छे से मिक्स करें। लीजिए आपकी हंग दही (Hung Curd) तैयार है। अब इसे अपने सीजनल च्वॉइस के अनुसार डेकोरेट करें। अब आप इस हंग कर्ड को किसी के साथ भी डिप करके खा सकते हैं। आप अपने च्वॉइस से खीरा, गाजर, ककड़ी जैसी हेल्दी चीजों के साथ स्नैक्स के तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं।

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by PM (@poojamakhija)

हंग कर्ड खाने के फायदे (hung Curd Benefits)

वजन कम करने में असरकारी 

पूजा माखिजा की इस रेसिपी में अखरोट, दही और केलेरी का मिश्रण है, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। अपने पोस्ट में पूजा ने हैशटैग वेट लॉस यूज किया है। यानि इस वजन कम करने वाले लोगों के लिए यह रेसिपी (Weight Loss Recipe) काफी फायदेमंद हो सकती है।

थायराइड रोगियों के लिए फायदेमंद

पूजा माखिजा की इस रेसिपी में अखरोट और दही का मिश्रण है। यह दोनों चीजें थायराइड रोगियों के लिए फायदेमंद होती हैं। अधिकतर एक्सपर्ट थायराइड रोगियों को दही और अखरोट खाने की सलाह देते हैं, जिससे थायराइड हार्मोन कंट्रोल में रहता है। इसलिए अगर आपको थायराइड की शिकायत है, तो इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें।

पेट की गर्मी होगी दूर

पेट के लिए दही अमृत के समान है। यह रेसिपी आपके आंत की गर्मी को दूर करने में असरकारी है। साथ ही इससे कब्ज, गैस और अपच की शिकायत दूर होगी।

इसे भी पढ़ें- एक दिन में कितना तरबूज खाएं? डायटीशियन से जानें सही मात्रा और ज्यादा तरबूज खाने के नुकसान

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

अगर आप इस हंग रेसिपी को हेल्दी आहार के साथ लेते हैं, तो यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में असरकारी हो सकता है। हंग दही का सेवन करने से बढ़ा कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित हो सकता है।

गर्मी से दिला सकता है राहत

गर्मियों में कई डायटीशियन दही खाने की सलाह देते हैं। पूजा माखिजा की इस रेसिपी को आप स्नैक्स में ले सकते हैं। या फिर दोपहर के भोजन में भी इसको शामिल कर सकते हैँ। दोपहर के समय दही से बनी चीजों का सेवन करने से शरीर ठंडा रहता है।

पाचन क्रिया के लिए है बेहतर

दही पाचन क्रिया के लिए बेहतर होता है। पूजा माखिजा की इस रेसिपी में दही का इस्तेमाल किया गया है। दही में मौजूद बैक्टीरिया आंतों को स्वस्थ रखने में असरकारी होते हैं। इससे पाचन दुरुस्त होता है, जिससे आपको भूख लगती है। गर्मियों के सीजन में यह आपके लिए फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि गर्मी में अधिकतर लोगों को कम भूख लगने की शिकायत होती है।

Read more articles on Healthy Diet in Hindi

Disclaimer