Doctor Verified

क्या सच में काली मिर्च, प्याज, लहसुन जैसी चीजें खाने से कम काटते हैं मच्छर? जानें एक्सपर्ट से

क्या टमाटर प्याज और लहसुन जैसी चीजों के काटने से मच्छर कम काटते हैं? अगर ऐसा ही सवाल आपके मन में है, तो आइए जानते हैं क्या कहती हैं डायटीशियन?

Kishori Mishra
Written by: Kishori MishraUpdated at: Apr 27, 2023 12:46 IST
क्या सच में काली मिर्च, प्याज, लहसुन जैसी चीजें खाने से कम काटते हैं मच्छर? जानें एक्सपर्ट से

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

सर्दियों की तुलना में गर्मी में हमें अधिक मच्छर काटते हैं। मच्छरों से डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां होने का खतरा काफी रहता है। इसलिए हर कोई मच्छरों को दूर भगाने की कोशिश करता है। इसके लिए लोग मच्छरों को भगाने के लिए तरह-तरह की अगरबत्तियां, तेल और स्प्रे का सहारा लेते हैं। इन चीजों से मच्छर थोड़ी देर के लिए गायब तो हो जाते हैं, लेकिन बाद में फिर से लौट आते हैं। ऐसे में हमें मच्छरों को दूर करने का कोई कारगर उपाय ढूंढने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे मच्छर हमें काटे ही नहीं। मच्छरों को भगाने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। कुछ लोगों का कहना है कि अगर आप बींस, टमाटर, लहसुन और प्याज जैसी चीजों का सेवन करते हैं, तो इससे आपको मच्छर कम काटेंगे। लेकिन इस बात में कितनी सच्चाई है यह आपने जानने की कोशिश की? अगर नहीं, तो परेशान ना हों। आज हम आपको इस लेख में इसी बात को बताने जा रहे हैं कि क्या इन चीजों के सेवन से मच्छर काट सकते हैं या नहीं? खाने पीने की चीजों से मच्छरों का क्या ताल्लुक है? इस बात को जानने के लिए हमने डायट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन कामिनी कुमारी से बात की। आइए जानते हैं इस बाते में क्या कहती हैं डायटीशियन कामिनी?

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है कि आप बींस, दाल, टमाटर, प्याज, लहसुन या फिर किसी अन्य चीज का सेवन करते हैं, तो इससे आपको मच्छर नहीं काटेंगे। हालांकि, यह हो सकता है कि अगर आप इन चीजों को स्किन पर लगाते हैं, तो इनकी खुशबू से मच्छर आपके आसपास नहीं आएंगे और आप मच्छरों का बचाव कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें- नैचुरल शुगर के नाम पर बहुत ज्यादा फ्रक्टोज वाले फूड्स खाना हो सकता है खतरनाक, जानें इसके नुकसान

मच्छरों को दूर भगाने के उपाय

काली मिर्च पाउडर

लोगों का कहना है कि काली मिर्च खाने वालों को मच्छर कम काटते हैं। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं होता है। हां, अगर आप काली मिर्च पाउडर को स्किन पर लगाते हैं, तो इससे आपको मच्छर कम काटेंगे। क्योंकि काली मिर्च में कैप्सैसिन नामक योगिक होता है, जो आपकी स्किन पर गर्मी उत्पन्न करता है, जिससे आपसे मच्छर दूर भागेंगे।

लहसुन और प्याज

डायटीशियन का कहना है कि लहसुन और प्याज खाने का संबंध मच्छरों से बिल्कुल नहीं होता है। मच्छरों को क्या पता कि आपने क्या खाया है। हालांकि, अगर आप लहसुन और प्याज का पेस्ट अपनी खुली स्किन पर लगाते हैं, तो इसकी खुशबू से मच्छर आपसे दूर रहेंगे। साथ ही यह आपकी स्किन को प्रोटेक्ट करता है। दरअसल, लहसुन और प्याज में थायमिन और विटामिन बी12 होता है, जो प्राकृतिक मच्छर से बचाने वाली क्रीम के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे उत्पन्न होने वाली गंध आपकी स्किन के लिए मास्क की तरह कार्य करती है। इससे मच्छर से होने वाली बीमारियां होने का खतरा कम होगा।

इसे भी पढ़ें - चीनी और कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद फ्रक्टोज है नुकसानदायक, मोटापे के अलावा भी हैं खतरे

लेमन ग्रास प्लांट

अपने घर के पास लेमन ग्रास प्लांट लगाने से आप मच्छर की संख्या को कम कर सकते हैं। लेकिन इसके खाने से मच्छर कम काटेंगे, इस बात में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है। दरअसल, लेमन ग्रास में सिट्रोनेल्ला नामक तत्व होता है, जिसकी खुशबू मच्छरों को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। इसकी भीनी गंध से मच्छर आपके आसपास आने से बचते हैं।

अन्य आजमाया नुस्खा

नारियल तेल और नींबू

गर्मियों में अगर आपको मच्छर अधिक काट रहे हैं, तो अन्य केमिकलयुक्त क्रीम लगाने के बजाय नारियल तेल और नींबू अपनी स्किन पर लगाएं। इससे स्किन को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होगा और आप खुद को मच्छर से भी बचा सकेंगे। यह मेरे द्वारा आजमाया हुआ नुस्खा है, नींबू की खुशबू से मच्छर काटने की संभावना कम हो जाती है। इसे लगाने के लिए 2 चम्मच नारियल तेल में नींबू का रस मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने हाथ और पैर में लगाएं। अगर आप चेहरे पर लगाना चाहते हैं, तो वहां भी लगाएं। इससे मच्छर काटने की संभावना कम हो जाएगी।



Disclaimer