चीनी और कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद फ्रक्टोज है नुकसानदायक, मोटापे के अलावा भी हैं खतरे

चीनी में ग्लूकोज के साथ-साथ फ्रक्टोज भी पाया जाता है। अगर आप मीठी चीजों और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं, तो सावधान हो जाएं। फ्रक्टोज आपको मोटापे के साथ-साथ कई गंभीर रोग दे सकता है। सामान्य सफेद चीनी में दो मुख्य तत्व, फ्रक्टोज और ग्लूकोज पाए जाते हैं। ग्लूकोज हमारे शरीर में जाकर सेल्स को एनर्जी देता है। जबकि फ्रक्टोज को लिवर पहले ग्लूकोज में बदलता है, तब ये हमारे शरीर को एनर्जी देता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
चीनी और कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद फ्रक्टोज है नुकसानदायक, मोटापे के अलावा भी हैं खतरे


चीनी में ग्लूकोज के साथ-साथ फ्रक्टोज भी पाया जाता है। अगर आप मीठी चीजों और कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन बहुत ज्यादा करते हैं, तो सावधान हो जाएं। फ्रक्टोज आपको मोटापे के साथ-साथ कई गंभीर रोग दे सकता है। सामान्य सफेद चीनी में दो मुख्य तत्व, फ्रक्टोज और ग्लूकोज पाए जाते हैं। ग्लूकोज हमारे शरीर में जाकर सेल्स को एनर्जी देता है। जबकि फ्रक्टोज को लिवर पहले ग्लूकोज में बदलता है, तब ये हमारे शरीर को एनर्जी देता है। अगर आपके शरीर में इस फ्रक्टोज की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है, तो ये आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। हालांकि फलों और सब्जियों में भी फ्रक्टोज पाया जाता है। मगर प्राकृतिक स्रोतों से मिलने वाला फ्रक्टोज शरीर के लिए हानिकारक नहीं होता है।

मोटापा बढ़ाता है फ्रक्टोज

मीठी चीजों जैसे- कोल्ड ड्रिंक्स, चॉकलेट्स, डोनट्स, मिठाइयां, टॉफी आदि का ज्यादा सेवन करने से आपका मोटापा बढ़ता है। इसका कारण यह है कि इन सभी फूड्स में फ्रक्टोज की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। ज्यादा फ्रक्टोज के कारण शरीर में मेटाबॉलिक डिसऑर्डर शुरू हो जाता है, जिसके कारण मोटापा बढ़ता है। शुगर के ज्यादा सेवन से शरीर में लेप्टिन रेसिस्टेंस शुरू हो जाता है, जिससे फैट का रेगुलेशन बिगड़ता है और व्यक्ति मोटापे का शिकार हो जाता है।

इसे भी पढ़ें:- गर्मी में खाएं सिर्फ ताजा खाना, बासी खाना खाने से हो सकती हैं ये 5 समस्याएं

लिवर की बीमारियों का खतरा

ग्लूकोज की तरह फ्रक्टोज आपकी बॉडी में जाने के बाद तुरंत एनर्जी में नहीं बदलता है। फ्रक्टोज को एनर्जी में बदलने के लिए इसे लिवर से होकर गुजरना पड़ता है। इस प्रक्रिया में लिवर की बाहरी पर्त पर फैट बढ़ना शुरू हो जाता है, जिससे नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर का खतरा बढ़ता है। ये लिवर का खतरनाक रोग है, जो लंबे समय में जानलेवा भी हो सकता है।

गठिया और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा

फ्रक्टोज के ज्यादा सेवन से खून में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ती है। यही कारण है कि मीठी चीजों के ज्यादा सेवन से गठिया और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा ये टाइट 2 डायबिटीज के खतरे को भी बढ़ाती है।

इसे भी पढ़ें:- गर्मी में पिएं ये 5 हर्बल चाय, पेट को मिलेगी ठंडक और लू से रहेगा बचाव

फलों से प्राप्त फ्रक्टोज नहीं होता नुकसानदायक

फलों में फ्रक्टोज की मात्रा बहुत कम होती है। इसके अलावा इसमें ढेर सारा फाइबर भी होता है। इसलिए फलों से प्राप्त फ्रक्टोज शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं होता है। हालांकि अगर आप बहुत ज्यादा मात्रा में फलों का सेवन करते हैं, तो यह भी आपके शरीर में फ्रक्टोज की मात्रा खतरनाक स्तर तक बढ़ा सकते हैं।

Read More Articles On Healthy Diet in Hindi

Read Next

गर्मी में ऐसे बनाएं स्वादिष्ट आम का पना, शरीर को मिलेंगे ढेर सारे फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version