Tips to Prevent Itchy Bumps after Mosquito Bites: आजकल मच्छरों के कारण फैलने वाली बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बारिश आने के साथ ही हर साल वेक्टर बोर्न डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। आपने देखा होगा कि कुछ लोगों में मच्छर काटने के बाद त्वचा पर खुजलीदार दाने निकल जाते हैं। खास बात यह है कि मच्छर शरीर के एक हिस्से में काटता है, लेकिन दाने पूरी शरीर में निकल आते हैं। दरअसल, इस स्थिति को पपुलर अर्टिकेरिया के नाम से जाना जाता है। आमतौर पर ऐसी समस्या बच्चों को ज्यादा प्रभावित करती है। आइये डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर सरीन से जानते हैं इसके बारे में।
मच्छर काटने के बाद दाने क्यों निकलते हैं? (Why do Mosquito Bites Leave Itchy Bumps)
मच्छर के काटने के बाद शरीर पर खुजलीदार दाने निकलने के पीछे का कारण मच्छरों में पाया जाने वाला सलाइवा होता है। दरअसल, इनके सलाइवा से एक एलर्जन निकलता है, जिसका रिएक्शन पूरी शरीर में होने लगता है। इसके लिए आपको मच्छरों से बचने की जरूरत है। Papular Urticaria आमतौर पर तब होती है, जब आपका इम्यून सिस्टम प्रोटीन के साथ मिलकर मच्छर के सलाइवा में मिलने वाले प्रोटीन के साथ मिलकर ओवररिएक्ट करने लगता है। इस स्थिति में शरीर पर खुजलीदार दाने हो जाते हैं।
View this post on Instagram
पपुलर अर्टिकेरिया के लक्षण (Papular Urticaria Symptoms)
- पपुलर अर्टिकेरिया होने पर त्वचा में खुजली होना इसका एक सामान्य लक्षण है।
- इस स्थिति में कुछ मामलों में त्वचा पर सूजन आ सकती है।
- पपुलर अर्टिकेरिया होने पर कई बार त्वचा पर उभरे हुए चकत्ते नजर आ सकते हैं।
- इस स्थिति में कई बार त्वचा का रंग सामान्य से थोड़ा लाइट हो सकता है।
इसे भी पढ़ें - मच्छर जनित बीमारियां होने पर नजर आते हैं ये 5 आम लक्षण, इन संकेतों को न करें नजरअंदाज
पपुलर अर्टिकेरिया से बचने के तरीके (Papular Urticaria Prevention Tips)
- पपुलर अर्टिकेरिया से बचने के लिए आपको पूरी बाजू के कपड़े पहनने चाहिए।
- इसके लिए आपको मच्छरदानी या मॉइस्किटो कॉइल का इस्तेमाल करना चाहिए।
- इसके लिए घर को साफ-सुधरा रखें।
- इससे बचने के लिए आपको घर के आस-पास पानी नहीं जमा होने देना चाहिए।
- इससे बचाव के लिए मच्छर रहित इलाके में जाने से बचें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version