इन 3 कारणों से महिलाओं के शरीर पर आती है सूजन, जानें शरीर में आई सूजन कम करने का तरीका

मौजूदा समय की भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्त जीवनशैली के कारण महिलाओं के शरीर किसी न किसी रोग के चपेट में आ ही जाता है। शादी के बाद अक्सर महिलाओं में सूजन आनी शुरू हो जाती है, जिसे बहुत सी महिलाएं मोटापा मानकर नजरअंदाज करना शुरू कर देती है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
इन 3 कारणों से महिलाओं के शरीर पर आती है सूजन, जानें शरीर में आई सूजन कम करने का तरीका


मौजूदा समय की भागदौड़ भरी जिंदगी और व्यस्त जीवनशैली के कारण महिलाओं के शरीर किसी न किसी रोग के चपेट में आ ही जाता है। चाहे वे शादी से पहले हो या फिर शादी के बाद।  शादी के बाद अक्सर महिलाओं में सूजन आनी शुरू हो जाती है, जिसे बहुत सी महिलाएं मोटापा मानकर नजरअंदाज करना शुरू कर देती है और आगे चलकर यह समस्या गंभीर रूप धारण कर लेती है। जब ये समस्या ज्यादा बढ़ जाती है तो महिलाएं सूजन की समस्या को लेकर चिंतित रहने लगती है, जिसके कारण उनके शरीर पर नकरात्मक प्रभाव पड़ता है। इससे न केवल महिलाओं का स्वास्थ्य खराब हो जाता है बल्कि वह खुद को अस्वस्थ महसूस करने लगती हैं। महिलाओं के शरीर पर सूजन आने के कई कारण हो सकते हैं लेकिन कुछ कारणों की रोकथाम बड़ी आसानी से की जा सकती है। अगर कोई महिला शरीर में सूजन की समस्या से परेशान है तो हम इसके पीछे की तीन वजह के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए कोई भी महिला बड़ी आसानी से इस समस्या के कारणों को जानकर डॉक्टर से मदद ले सकती है।

इन तीन कारणों से अधिकतर महिलाओं के शरीर में आती है सूजन।

थायराइड

थायराइड की समस्या को बेहद गंभीर माना जाता है क्योंकि यह शरीर के कई अंगों को नुकसान पहुंचाती हैं। दरअसल थायराइड ग्रंथि भोजन को ऊर्जा में बदलने के साथ-साथ कई हार्मोन का भी निर्माण करने में मदद करती है। महिलाओं के शरीर में सूजन होने का कारण थायराइड की समस्या भी हो सकती है। जब किसी महिला को थायराइड की समस्या होती है तब महिलाओं के शरीर पर सूजन आना शुरू हो जाती है। हाथ और पैर में सूजन थायराइड की समस्या के लक्षण हैं। थायराइड के कारण महिलाओं का शरीर और स्वास्थ्य दोनों ही प्रभावित होते हैं। अधिकतर महिलाएं थकान महसूस करने लगती हैं। इतनी ही नहीं उन्हें दिन में कई बार शरीर में कमजोरी का अहसास होता है। इसलिए जब किसी भी महिला को लगे कि उसके शरीर पर सूजन आ रही है तो उन्हें थायराइड की जांच जरूर करानी चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः सैनेटरी पैड से सस्ता और बेहतर है मेन्स्ट्रूअल कप, जानें कैसे करें प्रयोग और इसके फायदे

खून की कमी होना

महिलाओं के शरीर पर सूजन आने का एक कारण खून की कमी होना भी है। महिलाओं के शरीर में खून की कमी या फिर हीमोग्लोबिन की कमी शरीर अस्वस्थ बना देती है और महिलाओं को अक्सर थकान महसूस होने लगती है। इतना ही नहीं खून की कमी होने के कारण उनका ब्लड सर्कुलेशन भी अनियंत्रित हो जाता है, जिसके कारण शरीर में सूजन की समस्या शुरू हो जाती है। अधिकतर महिलाएं अपने खान-पान पर ध्यान नहीं देती, जिस कारण उन्हें इस प्रकार की समस्या का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को अपना खान-पान सुधारना चाहिए तभी उनके खून की कमी पूरी होगी और शरीर में सूजन की समस्या दूर होगी। इसके अलावा महिलाओं को अगर शरीर में सूजन की समस्या दिखाई दे रही है तो उन्हें खून की जांच करानी चाहिए।

इसे भी पढ़ेंः मानसून में गर्भवती महिलाओं को डाइट से जुड़ी इन बातों का रखना चाहिए ध्यान, तभी शिशु होगा स्वस्थ

पेट में गैस बनने के कारण

मौजूदा दौर में लोगों को अक्सर गैस की समस्या हो जाती है और गैस का दर्द बड़ा ही तकलीफदेह साबित होता है। महिलाओं को भी अक्सर पेट में गैस की समस्या से जूझना पड़ता है। दरअसल इसके पीछे ज्यादातर महिलाएं का खानपान पर नियमित रूप से ध्यान देना नहीं है, जिसके कारण उनके शरीर में पीत की वृद्धि होने लगती है। पीत की वृद्धि उनके पेट में गैस बनने की समस्या को पैदा करती है। इसके कारण उनके शरीर में दर्द होना शुरू हो जाता है और उनके शरीर में सूजन की समस्या शुरू हो जाती है। इसके अलावा उन्हें कमजोरी का भी अहसास होने लगता है। इसलिए अगर आपको गैस की समस्या हो तो आप समय पर खाना खाएं और गैस की समस्या से छुटकारा पाने के उपाय करें।

Read More Articles On Women Health In Hindi

Read Next

Post Pregnancy Skin Care: डिलीवरी के बाद आम है झाईयों और मुंहासों की समस्या, ये तरीका है सबका रामबाण

Disclaimer