अंकुरित फलों और सब्जियों के सेवन को लेकर अलग-अलग लोगों की अलग-अलग राय है। बहुत से लोगों का मानना है कि अंकुरित फल या सब्जियां सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। हाल ही में प्रकाशित एक शोध के अनुसार अंकुरित लहसुन खाने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती हैं और शरीर को फायदा मिलता है। अंकुरित फल और सब्जियों के सेवन को लेकर यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए कि सभी तरह के अंकुरित फल और सब्जियां सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होते हैं लेकिन लहसुन को अंकुरित कर खाने के फायदे अनेकों हैं। आपमें से तमाम लोग खालीपेट लहसुन का सेवन करते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि अंकुरित लहसुन का रोजाना सेवन आपको कितना फायदा दे सकता है? आइये विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
अंकुरित लहसुन का सेवन करने से मिलने वाले फायदे (Sprouted Garlic Health Benefits)
सामान्य लहसुन को खाने से जितने फायदे मिलते हैं उतने ही फायदे अंकुरित लहसुन खाने से भी मिलते हैं। रोजाना अंकुरित लहसुन का सेवन करने से शरीर से कई समस्याएं दूर होती हैं। लहसुन अगर अंकुरित हो गया है और उसका मुख्य भाग खराब नहीं हुआ है तो इसका सेवन करने से आपको फायदे मिलेंगे। लहसुन के अंकुर का इस्तेमाल आप भोजन के फ्लेवर को बढ़ाने में भी कर सकते हैं। पुराने लहसुन में ताजे लहसुन की अपेक्षा एंटीऑक्सीटेंड ज्यादा होते है जो हमारे हार्ट के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। आइये जानते हैं अंकुरित लहसुन का सेवन करने से होने वाले फायदे के बारे में।
इसे भी पढ़ें : शुगर में लहसुन के फायदे: डायबिटीज में शुगर कंट्रोल के लिए फायदेमंद है लहसुन, जानें कैसे करें सेवन
टॉप स्टोरीज़
1. कैंसर से बचाव में उपयोगी
कैंसर की बीमारी आज के समय में पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लाखों लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव में अंकुरित लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। रोजाना इसका सेवन करने से कैंसर का खतरा कम होता है।
2. दिल की बीमारियों से बचाता है
रोजाना अंकुरित लहसुन का सेवन करने से आपको दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का जोखिम कम होता है। अंकुरित लहसुन में मौजूद एंजाइम हेल्दी हार्ट को बढ़ावा देने का काम करते हैं। इसका सेवन करने से हार्ट ब्लॉकेज की समस्या में भी फायदा मिलता है। दिल की बीमारियों से बचने के लिए रोजाना अंकुरित लहसुन का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : ठंड में खाएं अदरक और लहसुन से बनी ये स्वादिष्ट चटपटी चटनी, सर्दियों की कई समस्याएं रहेंगी आपसे दूर
3. इम्यूनिटी बढ़ाने में उपयोगी
अंकुरित लहसुन का सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ती है। लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट आपके शरीर की इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। इसके सेवन से इन्फेक्शन और वायरल अटैक का खतरा भी कम रहता है।
4. स्ट्रोक के खतरे को कम करे
लहसुन में एंजीन की प्रचुत्र मात्रा होती है जो ब्लड को क्लॉट होने से रोकता है। अंकुरित लहसुन में यह अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अंकुरित लहसुन में नाइट्राइट्स पाए जाते हैं जो आपकी आर्टरीज को फैलाने में मदद करते हैं। इससे स्ट्रोक और ब्लड क्लॉट होने से बचाव होता है।
5. उम्र के प्रभाव को कम करता है
लहसुन को बहुत उपयोगी एंटी-एजिंग फूड माना जाता है, इसके सेवन से आपकी स्किन पर उम्र के प्रभाव कम दिखते हैं और यह उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को भी धीमा करने का काम करता है। अंकुरित लहसुन का सेवन करने से आप पर उम्र का प्रभाव कम पड़ता है। जर्नल ऑफ एग्रिकल्चर एंड फूड केमिस्ट्री में प्रकाशित एक रिसर्च के अनुसार, ''लहसुन आपको न केवल रिंकल्स से बचाता है, इसके साथ ही इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर के अंगों को भी हेल्दी रखने का काम करते हैं।"
इसे भी पढ़ें : थायराइड में लहसुन खा सकते हैं या नहीं? एक्सपर्ट से जानें थायराइड में खानपान से जुड़े ऐसे 8 सवालों के जवाब
रोजाना अंकुरित लहसुन का सेवन करने से ऊपर बताये गए फायदे मिलते हैं। दिल के मरीजों के लिए लहसुन का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। नियमित रूप से आप इसका सेवन कर कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप लहसुन के स्मेल से बचना चाहते हैं तो इसे कच्चा खाने के बजाय भूनकर इसका सेवन करें। किसी भी तरह के औषधीय इस्तेमाल से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।
(All Image Source - Freepik.com)