Eating Garlic On An Empty Stomach: खाली पेट लहसुन खाने से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे

अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो जान लें इसे खाने से सेहत को अनेक समस्याओं से दूर रखा जा सकता है। जानतें हैं उन समस्याओं के बारे में...
  • SHARE
  • FOLLOW
Eating Garlic On An Empty Stomach: खाली पेट लहसुन खाने से सेहत को होते हैं ये 8 फायदे

लहसुन का उपयोग (Garlic) भारतीय रसोई में बेहद प्रसिद्ध है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है लेकिन इसे खाने पर मुंह से बदबू आनी शुरू हो जाती है ऐसे में लोग इसे पका कर खाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लहसुन का सेवन अगर खाली पेट किया जाए तो यह सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है? आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अगर आप लहसुन का सेवन खाली पेट (Eating Garlic On An Empty Stomach) करते हैं तो ये शरीर को किन रोगों से दूर रख सकता है। पढ़ते हैं आगे...

खाली पेट लहसुन खाने के फायदे (Benefits of Eating Garlic on an empty stomach)

बता दें कि  यदि आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो आप कई रोगों को खुद से दूर रख सकते हैं। लहसुन को कई स्थानों पर मसालों का राजा भी कहा जाता है। जो न केवल संक्रमण से बचाता है बल्कि प्रतिरक्षा प्रणाली कोई मजबूत करता है। आइए जानते हैं सेहत को मिलने वाले फायदे...

1 - खाली पेट लहसुन खाने से संक्रमण होता है दूर (Eating Garlic on an empty stomach for infection)

अगर आप इसका सेवन खाली पेट पढ़ते हैं तो यह ना केवल शरीर से विषाक्त पदार्थों जीवाणु से रक्षा करता है बल्कि यह एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीबायोटिक के रूप में भी काम करता है। मस्से का इलाज, फफूंद संक्रमण आदि की समस्या को दूर करने में बेहद उपयोगी है। दांत के दर्द से राहत पाने में भी आप लहसुन का उपयोग कर सकते हैं।

2 - पेट की समस्या को दूर रखें खाली पेट लहसुन का सेवन (Eating Garlic on an empty stomach for stomach problems)

पेट की समस्या को दूर करने में लहसुन बहुत उपयोगी है। यह न केवल पाचन तंत्र को मजबूत करता है बल्कि भूख को भी बढ़ाता है। यहां तक कि तनाव को नियंत्रित करने में भी लहसुन बेहद मददगार है। अगर किसी व्यक्ति के पेट में एसिड बनने की शिकायत रहती है तो बता दें कि लहसुन से इस को दूर किया जा सकता है। यह पेट की समस्या जैसे अतिसार को दूर करन में भी बेहद प्रभावी है। ऐसे में आप खाली पेट लहसुन का सेवन कर पेट की समस्या को दूर कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- गर्मियों में खूब खाया जाता है चेरी फल, जानें चेरी को डाइट में शामिल करने के फायदे और 5 तरीके

3 - प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है खाली पेट लहसुन खाने से (Eating Garlic on an empty stomach for immune system)

बता दें कि लहसुन की एक कली के अंदर 5 मिलीग्राम कैल्शियम, अनेकों सल्फ्यूरिक यौगिक, पोटेशियम आदि पाए जाते हैं जो ना केवल बैक्टीरिया को मारने में मदद करता है बल्कि संक्रमण को भी दूर रखता है। ऐसे में यदि आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो यह प्राकृतिक एंटीबायोटिक का भी काम करता है इसके सेवन से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है।

4 - ब्लड प्रेशर को कम करता है  खाली पेट लहसुन का सेवन (Eating Garlic on an empty stomach for blood pressure)

यदि आप हाई बीपी से से पीड़ित है वह खाली पेट लहसुन का सेवन कर सकते हैं देना केवल उच्च रक्तचाप को कम करता है बल्कि इसके सेवन से शरीर में किसी भी प्रकार के साइड इफेक्ट्स देखने को नहीं मिलते हैं। और ऐसे में आप कोई गंभीर दुष्प्रभाव की चिंता किए बिना लहसुन का सेवन खाली पेट कर सकते हैं।

5 - दिल की सेहत के लिए अच्छा है खाली पेट लहसुन का सेवन (Eating Garlic on an empty stomach for heart Diseases)

उच्च रक्तचाप को दूर करने में लहसुन आपके बेहद काम आ सकता है। चूंकि संचलन पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है इसलिए यह दिल की कई बीमारियों को रोकने में मददगार है। यह पट्टिका धमनियों के विकास की संभावना को दूर करने का भी काम करता है। बता दें कि इनके विकास से एथेरोसिलेरोसिस के संभावना बढ़ सकती है।

इसे भी पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं इस्तेमाल कर रहे सरसों का नकली तेल? ऐसे करें नकली और असली तेल की पहचान

6 - कोलेस्ट्रॉल को कम करता है खाली पेट लहसुन का सेवन (Eating Garlic on an empty stomach for cholesterol)

कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने या उसे नियंत्रित करने में भी लहसुन का उपयोग बहुत उपयोगी है। ऐसे में आप इसे लिक्विड लोवेरिंग ड्रग्स (Lipid-lowering agent) से ज्यादा बेहतर मान सकते हैं। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है। सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली चबाएं या गुनगुने पानी से निगल जाएं।

7 - ब्लड सर्कुलेशन के लिए अच्छा है खाली पेट लहसुन का सेवन (Eating Garlic on empty stomach for blood circulation)

बता दें कि लहसुन रक्त परीक्षण के लिए बेहद प्रभावी है। इसके अलावा यह हृदय की समस्या को दूर करने में भी उपयोगी है। चूंकि इसके अंदर ट्राइग्लिसराइड कम होता है ऐसे में यह एथोरोस्क्लेरोसिस को विकसित होने से भी रोक सकता है। एक्सपर्ट भी लहसुन का खाली पेट सेवन करने की सलाह देते हैं।

8 - अस्थमा को दूर रखता है खाली पेट लहसुन का सेवन (Eating Garlic on an empty stomach for asthma)

अस्थमा अटैक और क्रॉनिक ब्रोंकाइटिस से ग्रस्त लोग खाली पेट लहसुन का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आपको 200 ग्राम लहसुन, 700 ग्राम चीनी को 1 लीटर पानी में उबालना होगा। इसके बाद बने मिश्रण का सेवन सुबह उठकर खाली पेट करें। अगर आपको यह स्वाद में तीखा और गंध तेज लगे तो आप इसमें पुदीने के अर्क की कुछ बूंदों को भी डाल सकते हैं लेकिन इसके सेवन से अस्थमा की समस्या दूर हो जाएगी।

नोट- ध्यान दें कि खाली पेट लहसुन खाने के अनेक फायदे मिल सकते हैं। लेकिन अगर शरीर में अधिक कोलेस्ट्रोल की कमी हो जाए तो इसके सेवन से बचें वरना शरीर हृदय रोगों का शिकार हो सकता है। ऐसे में किसी भी चीज को अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। हमने पहले भी बताया है शरीर की तासीर अलग होती है अगर आपको लहसुन सूट नहीं कर रहा है या किसी भी प्रकार की एलर्जी इसे खाने पर महसूस होती है तो उसके सेवन को तुरंत रोकें। ध्यान दें कि खाली पेट लहसुन या उसके तेल का सेवन उल्टी, जी जलना, जी मिचलाना जैसी समस्या को पैदा कर सकता है ऐसे में अगर आपको भी ये लक्षण नजर आए तब भी लहसुन का सेवन न करें।

Read More Articles on Healthy diet in Hindi

Read Next

गर्मी में लस्सी पीना है सेहत के लिए फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें दही लस्सी के 9 फायदे और सावधानियां

Disclaimer