माता-पिता हमेशा अपने छोटे बच्चे के आहार को लेकर चिंतित रहते है। वह बच्चे को पौष्टिक और स्वस्थ आहार देना चाहते है, जिससे उनका शारीरिक और मानिसक विकास तेजी से हो और बच्चा हमेशा स्वस्थ रहे। इसके लिए आप अपने बच्चे के आहार में पालक साग को शामिल कर सकते हैं। पालक साग पोषण से भरपूर एक पौष्टिक खाद्य पदार्थ है। पालक के सेवन से बच्चे की हड्डियां, इम्यून सिस्टम और आंखों का विकास सही प्रकार से होता है। साथ ही पालक साग के सेवन से बच्चे का शरीर हाइड्रेट भी रहता है। पालक साग में कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन सी, आयरन, फॉस्फोरस और फाइबर पाए जाते हैं। साथ ही इसमें प्रोटीन, जिंक, मैग्नीशियम और विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इससे आप अपने 1 साल से अधिक बच्चे को खाने के लिए दे सकते हैं। इसे आप अपने बच्चे के आहार में कई प्रकार से शामिल कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते है बच्चों के लिए पालक साग के फायदे और खिलाने के तरीकों के बारे में।
छोटे बच्चों के लिए पालक साग के फायदे
1. हड्डियां को बनाए मजबूत
छोटी उम्र से ही बच्चों की हड्डियों का विकास तेजी से होने लगता है। ऐसे में उन्हें भरपूर मात्रा में संबंधित पोषण की जरूरत होती है। पालक साग में कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जिसके सेवन से छोटे बच्चों की हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही इससे बच्चों का स्वस्थ विकास भी होता है।
टॉप स्टोरीज़
2. मांसपेशियों के विकास
पालक साग के सेवन से बच्चों की मांसपेशियों का भी विकास होता है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और अमीनो एसिड पाए जाते हैं। आप बच्चों को पालक साग की प्यूरी बनाकर दे सकते हैं। यह बच्चों के लिए एक स्वास्थ्यप्रद आहार है।
Image Credit- Freepik
3. मजबूत इम्यून सिस्टम
पालक साग में प्रोटीन, आयरन और विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन का उत्पादन होता है और कोशिकाओं के रखरखाव में भी मदद मिलती है। विटामिन सी शरीर की रोगों से लड़ने में मदद करता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है।
4. बच्चों के शरीर को रखे हाइड्रेट
पालक साग में 90 प्रतिशत पानी की मात्रा पाई जाती है। इसमें प्राकृतिक रूप से तरल पदार्थ पाए जाते है, जिसकी मदद से बच्चे का शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर के विकास में मदद मिलती है। इससे बच्चे की स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है।
इसे भी पढ़ें- बच्चों का पाचन तंत्र ठीक करने के लिए उन्हें दें ये 5 फल, जानें सेवन का तरीका और फायदे
5. आंखों की रोशनी बढ़ाए
बच्चों की आंखें बेहद नाजुक होती है। इनके विकास के लिए पालक में बीटा कैरोटीन पाया जाता है, जिससे आंखों की रोशनी अच्छी होती है। साथ ही यह आंखों की बीमारियों को दूर रखने में मदद करता है।
बच्चे के लिए ऐसे बनाएं पालक डिश
1. पालक प्यूरी
पालक प्यूरी बनाने के लिए आप 2 कप ताजा पालक, बारीक कटे हुए पनीर और 5 कप पानी ले लें। इसे बनाने के लिए आप पालक को प्रेशर कुकर में डालकर 5-7 मिनट के लिए पकाएं, जब तक पत्ते नरम न हो जाएं। फिर पालक के पानी को निचोड़कर उसे पीस लें। फिर इसमें थोड़ा पानी डालकर इसे ब्लेंड करें। फिर इस प्यूरी को बच्चे को खिलाएं।
Image Credit- Freepik
2. पालक और गाजर प्यूरी
पालक और गाजर दोनों में विटामिन ए की भरपूर मात्रा पाई जाती है। पालक और गाजर प्यूरी बनाने के लिए आप 2 कप गाजर के टुकड़े, 2 कप कटा हुआ पालक और पानी डालकर प्रेशर ककुर में अच्छे से पकाएं। फिर इसे अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। आप चाहे तो इसे दलिया बनाकर भी खिला सकते हैं।
3. केला और पालक प्यूरी
केला पालक दोनों ही पोषण से भरपूर होते हैं। इस प्यूरी को बनाने के लिए आप 2 कप कटा हुए केला और 2 कप कटा हुए ताजा पालक ले लें। फिर पालक को प्रेशर कुकर में पका लें। फिर इसे केले के साथ मैश करें और बच्चे को खिलाने के लिए तैयार कर लें।
Main Image Credit- Freepik