Expert

अजमोद (सेलरी) का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कुछ सावधानियां और नुकसान

अजमोद के जूस के सेवन से सेहत को कई फायदे हो सकते हैं। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अजमोद (सेलरी) का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कुछ सावधानियां और नुकसान


हमारे आसपास कई खाद्य पदार्थ मौजूद हैं। उन्हीं में से एक खाद्य पदार्थ का नाम है अजमोद। इसे सेलेरी भी कहा जाता है। बहुत कम लोग होंगे, जिन्होंने इसका नाम सुना होगा। लेकिन बता दें कि इसके अंदर पाए जाने वाले पोषक तत्व इसे बेहद महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ बनाते हैं। इसके अंदर प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ई, विटामिन के आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनके सेवन से फायदे हो सकते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अजमोद का जूस भी बेहद फायदेमंद है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपनी इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि अजमोद के जूस के सेवन से सेहत को क्या-क्या फायदे। साथ ही इसके नुकसान और सावधानी के बारे में भी जानेंगे। इसके लिए हमने न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Nutritionist and wellness expert varun katyal) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

 

1 - पाचन क्रिया को बनाएं तंदुरुस्त

जो लोग पाचन क्रिया की समस्या से परेशान हैं उन्हें बता दें कि अजमोद पाचन क्रिया को तंदुरुस्त बनाने में आपके बेहद काम आ सकता है। इसके अंदर फाइबर मौजूद होता है। वही इसमें पानी भी पाया जाता है जो न केवल पाचन क्रिया को सुधारने में मदद कर सकता है बल्कि कब्ज की समस्या को दूर करने में आपके काम आ सकता है।

2 - किडनी को करें डिटॉक्स

जो लोग किडनी की समस्या से परेशान हैं उन्हें बता दें कि अजमोद का जूस इस समस्या को दूर करने में उपयोगी है। अजमोद के जूस से किडनी को डिटॉक्स किया जा सकता है। इसके सेवन से स्टोन बनने के जोखिम को भी कम किया जा सकता है। इससे अलग किडनी को स्वस्थ बनाने में उपयोगी है।

इसे भी पढ़ें- रोजाना 1 कप अजमोद की चाय पाएं 5 अद्भुत स्‍वास्‍थ्‍य लाभ, जानें इस आयुर्वेदिक चाय को बनाने का आसान तरीका

3 - त्वचा के लिए लाभकारी

अजमोद के जूस में पानी और एंटी ऑक्सीडेंट गुण दोनों ही पाए जाते हैं। ऐसे में इसके सेवन से फ्री रेडिकल को खत्म किया जा सकता है। साथ ही त्वचा की कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से भी रोका जा सकता है। ध्यान दें कि सोरायसिस जैसी त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने में भी ये जूस आपके बेहद काम आ सकता है।

4 - बालों के लिए लाभकारी

आज के समय में लोग बालों के झड़ने और टूटने से काफी परेशान हैं। ऐसे में बता दें कि अजमोद के अंदर कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद हैं जो हेयर लॉस की समस्या को दूर करने में आपके काम आ सकते हैं ऐसे में आप अपनी डाइट में अजमोद के जूस को शामिल करें। ऐसा करने से बालों को टूटने और झड़ने से रोका जा सकता है

5 - शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार

शरीर को हाइड्रेट रखने में अजमोद आपके बेहद काम आ सकता है। बता दें कि जिन लोगों के शरीर में पानी की कमी होती है उनके डिहाइड्रेशन की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस समस्या को दूर करने में अजमोद आपके बेहद काम आ सकता है। इसके अंदर भरपूर मात्रा में पानी मौजूद होता है जो शरीर में पानी की कमी को पूरा कर सकता है।

इसे भी पढ़ें-  अजमोद (सेलेरी) के सेवन से सेहत को मिलते हैं 8 फायदे, जानें नुकसान भी

अजमोद के जूस के नुकसान और सावधानियां

किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसा ही कुछ आजमोद के जूस के साथ भी है। यदि उसका अधिक मात्रा में सेवन किया जाए तो शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं।

1 - जो अजमोद के जूस का ज्यादा सेवन करता है तो इससे त्वचा में एलर्जी की समस्या हो सकती है।

2 - अजमोद के जूस से ज्यादा सेवन से किडनी में पथरी की समस्या भी हो सकती है।

3 - इसका जूस व्यक्ति को अजमोद के पत्तों को धोकर बनाना चाहिए।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि अजमोद का जूस सेहत के लिए बेहद उपयोगी है। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकती है। ऐसे में जो लोग अजमोद के जूस का सेवन कर रहे हैं वे इसकी सीमित मात्रा के लिए एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

Read Next

सेहत के लिए इन 6 तरीकों से नुकसानदायक हो सकता है अंगूर का सेवन

Disclaimer