
Garlic And Jaggery Health Benefits: लहसुन का इस्तेमाल आमतौर पर भारतीय घरों में मसाले के रूप में किया जाता है। खाने का स्वाद और जायका बढ़ाने के लिए लहसुन इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं लहसुन में मौजूद गुण न सिर्फ भोजन का स्वाद और जायका बढ़ाने में मदद करते हैं, बल्कि इसका सेवन शरीर की कई गंभीर परेशानियों से भी छुटकारा दिलाने में मदद करता है। लहसुन के साथ गुड़ का सेवन करने से डायबिटीज, हाई कोलेस्ट्रॉल समेत कई गंभीर बीमारियों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं खाली पेट लहसुन और गुड़ का एक साथ सेवन करने के फायदे और सही तरीका।
खाली पेट लहसुन और गुड़ खाने के फायदे- Garlic And Jaggery Health Benefits in Hindi
लहसुन एक शक्तिशाली एंटी-बायोटिक है, जिसका सेवन करने से शरीर को कई गंभीर बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। इसके अलावा लहसुन में मौजूद गुण शरीर को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों में भी फायदेमंद होते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "लहसुन में विटामिन सी, विटामिन बी, एंटी-बायोटिक, एंटी-बैक्टीरियाल और सल्फ्यूरिक एसिड समेत कई फायदेमंद पोषक तत्व पाए जाते हैं। वहीं गुण में मौजूद मैग्निशियम कैलशियम और सेलेनियम जैसे पोषक तत्व भी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।" इसका एक साथ सेवन करने से शरीर को कई गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: लहसुन को घी में भूनकर खाने से मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे
लहसुन और गुड़ का खाली पेट सेवन करने से शरीर को ये फायदे मिलते हैं-
1. वजन कम करने में फायदेमंद
लहसुन और गुड़ का खाली पेट सेवन करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। लहसुन में मौजूद प्रॉपर्टीज शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और फैट बर्निंग प्रक्रिया को तेज करने में मदद करते हैं। आप रोजाना सुबह लहसुन की दो कलियों को गुड़ के साथ खाएं। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा।
2. हाई कोलेस्ट्रॉल में मददगार
शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को ठीक करने के लिए लहसुन का सेवन करना चाहिए। गुड़ और लहसुन एक साथ खाने से शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है।
3. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी कमजोर होने से बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोजाना खाली पेट लहसुन और गुड़ का सेवन एक साथ करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या गर्मी में लहसुन खाना चाहिए ? एक्सपर्ट से जानें इसके फायदे, नुकसान और सावधानियां
4. आयरन की कमी पूरा करे
शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाने के लिए लहसुन के साथ गुड़ का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन करने से आयरन की कमी पूरा होती है और शरीर ताकतवर बनता है।
5. पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
गुड़ और लहसुन का एक साथ सेवन पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका नियमित रूप से सेवन अपच, कमजोर पाचन, ब्लोटिंग और पेट में गैस की समस्या में बहुत फायदेमंद होता है।
कैसे करें लहसुन और गुड़ का एक साथ सेवन?
लहसुन और गुड़ का एक साथ सेवन सुबह के समय खाली पेट करना चाहिए। लहसुन की दो से तीन कलियों को घी में रोस्ट कर लें। इसके बाद लहसुन को गुड़ के साथ मिलाकर खाली पेट इसका सेवन करें, नियमित रूप से इसका सेवन करने से शरीर को अनोखे फायदे मिलते हैं।
लहसुन में मौजूद गुणों के कारण ही इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है। इसमें मौजूद गुण और पोषक तत्व शरीर की कमजोरी दूर करने और कई गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: freepik.com)
Read Next
हाई कोलेस्ट्रॉल से छुटकारा पाने के लिए रोज करें भीगा चना और किशमिश का सेवन, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version