Garlic Roasted in Ghee Benefits: लहसुन और घी का सेवन सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। देसी घी में लहसुन को भूनकर खाने (Ghee Me Bhuna Lahsun Ke Fayde) से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। वैसे तो लहसुन का इस्तेमाल सब्जियों और तमाम तरह की डिशेज को बनाने में किया जाता है। लहसुन में मौजूद गुणों के कारण इसका इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा में औषधि के तौर पर भी किया जाता है। लहसुन में विटामिन बी, विटामिन ए, कैल्शियम, कॉपर, फोस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। इसके अलावा लहसुन में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल और एंटी-फंगल गुण पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों और समस्याओं में फायदेमंद होते हैं। इसके अलावा घी में भी ओमेगा 3 फैटी एसिड, विटामिन के, विटामिन ए पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करते हैं। आइए जानते हैं लहसुन को देसी घी में भूनकर खाने के फायदे और तरीका।
लहसुन को घी में भूनकर खाने के फायदे- Garlic Roasted in Ghee Benefits in Hindi
लहसुन को घी में भूनकर खाने से आपको कई समस्याओं और बीमारियों में फायदा मिलता है। लहसुन और घी में मौजूद गुण सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं और वजन कम करने में भी इसका सेवन बहुत उपयोगी माना जाता है। पेट और पाचन से जुड़ी परेशानियों में भी लहसुन और घी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लहसुन को घी में भून लेने से इसके फायदे दोगुना हो जाते हैं। हड्डियों को मजबूत करने से लेकर शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लहसुन और घी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें: खाली पेट लहसुन खाने से पुरुषों में दूर होती है नामर्दी की समस्या, जानें इसके 5 फायदे
लहसुन को घी में भूनकर खाने से आपको ये फायदे मिलते हैं-
1. हार्ट के लिए फायदेमंद
हार्ट को हेल्दी रखने और बीमारियों से बचाने के लिए लहसुन को घी में भूनकर खाना बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से लहसुन को घी में भूनकर खाने से आपका ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है। हार्ट से जुड़ी बीमारियों के जोखिम को कम करने में भी लहसुन को घी में भूनकर खाना फायदेमंद माना जाता है।
2. कोलेस्ट्रॉल का स्तर करे मैनेज
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों का जोखिम बना रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में लहसुन को घी में भूनकर खाना बहुत फायदेमंद होता है। रोजाना लहसुन को घी में भूनकर खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है और शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का स्तर सही रहता है।
3. पेट के लिए फायदेमंद
लहसुन का सेवन पेट के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। पेट से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने के लिए लहसुन को घी में भूनकर खाना फायदेमंद माना जाता है। कब्ज, एसिडिटी और अपच की समस्या से छुटकारा पाने के लिए लहसुन को घी में भूनकर खाना फायदेमंद माना जाता है।
4. सर्दी-जुकाम इन्फेक्शन से बचाए
लहसुन में एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। ये गुण शरीर को सर्दी-जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाने का काम करते हैं। लहसुन को देसी घी में भूनकर खाने से सर्दी-जुकाम जैसे संक्रमण से छुटकारा मिलता है। इसका सेवन शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में भी फायदेमंद होता है।
5. सांस से जुड़ी परेशानियों में फायदेमंद
सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के लिए लहसुन को घी में भूनकर खाना बहुत फायदेमंद होता है। सांस से जुड़ी परेशानियां जैसे अस्थमा, सांस लेने में तकलीफ आदि में लहसुन को घी में भूनकर खाने से बहुत फायदा मिलता है। ठंड के मौसम में लहसुन को घी में भूनकर खाने से विशेष फायदा मिलता है।
6. इम्यून सिस्टम करे मजबूत
शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए लहसुन को घी में भूनकर खाना बहुत फायदेमंद होता है। देसी घी में लहसुन को भूनकर खाने से आपके शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और इन्फेक्शन या बीमारी से शरीर की रक्षा होती है।
इसे भी पढ़ें: पेट की इन 5 समस्याओं को दूर करता है लहसुन, जानें फायदे
नियमित रूप से लहसुन को घी में भूनकर खाने से आपको ऊपर बताये गए फायदे मिलते हैं। इसके अलावा लहसुन में मौजूद गुण कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में भी बहुत फायदेमंद होते हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में लहसुन और घी का औषधीय इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
(Image Courtesy: Freepik.com)