मोटापा सेहत के लिए है बेहद खतरनाक, इन 5 बीमारियों का बन सकता है कारण

Health Problems Linked To Obesity: मोटापे के कारण शरीर में इन 5 बीमारियां होने का खतरा काफी बढ़ जाता है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
मोटापा सेहत के लिए है बेहद खतरनाक, इन 5 बीमारियों का बन सकता है कारण


मोटापा बढ़ने से शरीर में कई बीमारियां लगने का खतरा बना रहता है। कई बार मोटापा शरीर में बीमारियों की शुरुआती वजह बनता है। डायबिटीज से लेकर हृदय रोग तक मोटापा बढ़ने के कारण हो सकते है। मोटापा शरीर पर मानसिक और शारीरिक असर भी डालता है। मोटापा रहने के वजह से कई बार रोजमर्रा के काम करने में भी दिक्कत होती है। कई बार शरीर पर मोटापा बढ़ने के कारण व्यक्ति मानसिक रुप से भी परेशान रहने लगता है। ऐसे में मोटापे को कंट्रोल करना सबसे आवश्यक होता है। आप हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की मदद से मोटापे को कंट्रोल कर सकते है। आइए जानते हैं मोटापा बढ़ने पर कौन-कौन सी बीमारियां होने का खतरा बढ़ता है।

डायबिटीज 

डायबिटीज होने की एक वजह मोटापा भी होती है। डायबिटीज होने पर मोटापा को कम करना थोड़ा मुश्किल भी हो जाता है। ऐसे में अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो वह टाइप 2 डायबिटीज की शुरुआत हो सकती है। मोटापा फैटी एसिड में वृद्धि का कारण बनता है। जिससे शरीर में इंसुलिन लेवल बढ़ता है। मोटापे को रोकने के लिए हेल्दी डाइट अपनाएं और रेगुलर वॉक अवश्य करें।  

उच्च रक्तचाप

उच्च रक्तचाप को हाई ब्लड प्रेशर भी कहते है। ब्लड प्रेशर बढ़ने का एक कारण मोटापा हो सकता है। यदि आपका ब्लड प्रेशर 140/90 एमएमएचजी या इससे ज्यादा रहता है, तो आपको सचेत होने की आवश्यकता है। मोटापे के कारण कई बार शरीर पर फैट जमा हो जाता है। जिससे ब्लड वैसेल्स पर असर पडता है और शरीर का ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है। उच्च रक्तचाप को कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर को दिखाएं और हेल्दी डाइट का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें- आंखों के नीचे डार्क सर्कल कम करने के लिए खाएं ये 5 फूड्स

हृदय रोग

जिन लोगों को मोटापे की परेशानी होती है। उनमें हृदय रोग होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। मोटापे के कारण फैटी एसिड शरीर में जमा हो जाते है। जिस कारण उच्च रक्तचाप और हृदय रोग होने की डर बना रहता है। मोटापे से दूर रहने के लिए डाइट में फ्रूट्स, हरी सब्जियां और ड्राई फ्रूट्स को अवश्य शामिल करें।

Obesity

स्ट्रोक

जिन व्यक्तियों में मोटापा तेजी से बढ़ता है। उनमें स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। स्ट्रोक जब होता है, जब ब्रेन में ठीक से ब्लड नहीं पहुंचता है। इस अवस्था में स्ट्रोक आने का खतरा रहता है। मोटापे की वजह से कई बार स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है। 

इसे भी पढ़ें- Navratri Recipes: नवरात्रि व्रत के 9 दिनों में खाएं ये 9 हेल्दी रेसिपीज, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

स्लीप एप्निया 

जी हां, मोटापे के कारण स्लीप एप्निया की समस्या से भी ग्रसित हो सकते है। कई बार मोटापे के कारण रात को ठीक से नींद नहीं आती, जो आगे चलकर बीमारी की वजह बनता है। कई बार आंत में फैट जमा होने के कारण ब्लड वैसेल्स ठीक से ब्लड सप्लाई करने में सक्षम नहीं होती हैं। जिस कारण आप रात को ठीक से गहरी नींद नहीं ले पाते और स्लीप एप्निया की समस्या से ग्रसित हो सकते है। 

मोटापे के कारण कई बीमारियों होने का खतरा रहता है। अगर आपको वजन तेजी से बढ़ रहा है, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

हार्ट को कमजोर बनाती हैं ये 4 बीमारियां, जानें इनके बारे में

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version