Doctor Verified

क्या कच्चा प्याज खाने से बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है? जानें डाइटिशियन से

Raw Onion Benefits To Control High BP: प्याज में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड, विटामिन सी जैसे तत्व बीपी कंट्रोल करने में मदद करते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कच्चा प्याज खाने से बीपी कंट्रोल करने में मदद मिलती है? जानें डाइटिशियन से


Raw Onion Benefits To Control High BP: स्ट्रेस, भागदौड़ भरी जीवनशैली और अनहेल्दी खानपान की वजह से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर का भी खतरा कई गुना बढ़ जाता है। दुनियाभर में हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन के मरीज बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। ब्लड प्रेशर लगातार हाई रहने से हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारियों और जानलेवा स्थितियों का खतरा बढ़ जाता है। इस गंभीर समस्या से बचने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए कच्चे प्याज का सेवन करने से हाई बीपी को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं क्या वाकई कच्छ प्याज हाई बीपी में फायदेमंद होता है और सेवन का तरीका।

हाई बीपी में प्याज खाने के फायदे- Raw Onion Benefits To Control High BP in Hindi

प्याज का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जी बनाने में मसाले और खाने के समय सलाद के रूप में होता है। प्याज जिस तरह से खाने का स्वाद बढ़ाने में मदद करती है, ठीक उसी तरह से सेहत को भी ठीक करने में मदद करती है। प्याज में मौजूद गुण और पोषक तताव शरीर को बीमारियों से बचाने और बीमारियों को ठीक करने में भी मदद करते हैं।

Raw Onion Benefits To Control High BP

इसे भी पढ़ें: हाई ब्लड प्रेशर क्यों होता है? आसान भाषा में जानें शरीर में कैसे होती है इस बीमारी की शुरुआत

आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "प्याज में एंटी-ऑक्सीडेंट, फ्लेवोनोइड, विटामिन सी समेत कई ऐसे गुण होते हैं, जो बीपी कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसका सेवन नियमित रूप से करने से शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मदद मिलती है।" हार्ट से जुड़ी बीमारियों मीन कच्चे प्याज का सेवन करने से कई परेशानियों को कम करने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से धमनियां हेल्दी रहती हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या पेट में गैस बनने से बीपी हाई हो सकता है? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर

हाई बीपी में कैसे करें प्याज का सेवन?- How To Eat Onion in High Blood Pressure in Hindi

हाई ब्लड प्रेशर में रोजाना कच्चे प्याज का सेवन करने से फायदा मिलता है। रोजाना एक कच्चे प्याज का सेवन करने से न सिर्फ बीपी कंट्रोल करने बल्कि हार्ट डिजीज के खतरे को कम करने में भी मदद मिलती है। डॉक्टर भी हार्ट के मरीजों को कच्चे प्याज का सेवन करने की सलाह करते हैं। ध्यान रहे, प्याज का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए अन्यथा शरीर को नुकसान भी पहुंच सकते हैं।

हाई ब्लड प्रेशर जीवनशैली और खानपान से जुड़े कारणों की वजह से होने वाली गंभीर समस्या है। हाई बीपी के लक्षणों को भूलकर भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। लंबे समय तक ब्लड प्रेशर बढ़े रहने की वजह से शरीर कई गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकता है। हेल्दी डाइट का सेवन, नियमित रूप से व्यायाम और स्ट्रेस को कम करने से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

धमनियों की ब्लॉकेज खोलने में मदद करेंगे ये 5 फूड्स, डाइट में करें शामिल

Disclaimer