अगर आपको किसी पोषक तत्व की कमी हुई है, तो डॉक्टर सप्लीमेंट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है इनका सेवन कब करना चाहिए? रात के समय सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए या नहीं। इन सवालों के जवाब आपको आगे मिलेंगे। कई सप्लीमेंट्स ऐसे होते हैं जिनका सेवन करने से पेट से जुड़ी शिकायत जैसे कब्ज या पेट दर्द हो सकता है। जैसे कई लोगों को आयरन का सेवन करने से पेट से जुड़ी शिकायत होती है। ऐसे में सप्लीमेंट्स को खाने का सही समय जानना जरूरी है। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के केयर इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज की एमडी फिजिशियन डॉ सीमा यादव से बात की।
रात को सप्लीमेंट्स खाएं या नहीं?
रात में सप्लीमेंट्स का सेवन करने से बचना चाहिए। रात के दौरान शरीर शिथिल हो जाता है इसलिए रात को सप्लीमेंट्स खाने की सलाह डॉक्टर नहीं देते। नींद लेने के समय यानी रात को पाचन धीमा हो जाता है। रात को सप्लीमेंट्स का सेवन फायदेमंद नहीं होगा इसलिए शाम तक सप्लीमेंट्स का डोज लें, उसके बाद नहीं। हालांकि अगर आपको सुबह समय नहीं मिलता, तो रात को सोने से पहले सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। अगर एक से ज्यादा सप्लीमेंट्स का सेवन करते हैं, तो सुबह और शाम दो भागों में सप्लीमेंट्स को बांट लें। सभी सप्लीमेंट्स का सेवन साथ में नहीं करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- क्या विटामिन्स-मिनरल्स की गोलियां लेने से कम हो सकता है दिल के रोगों का खतरा? जानें डॉक्टर की राय
विटामिन बी का सेवन रात में न करें
रात को सप्लीमेंट्स का सेवन करना चाहिए या नहीं ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौनसा सप्लीमेंट ले रहे हैं। जैसे विटामिन बी का सेवन रात को करने से बचना चाहिए। विटामिन बी के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है। विटामिन बी12 सप्लीमेंट लेने से ऑक्सीजन का संचार बेहतर ढंग से होता है। जिन लोगों को थकान महसूस होती है उनके शरीर में ऊर्जा बढ़ाने के लिए विटामिन बी12 दिया जाता है। लेकिन रात को इसका सेवन करने से अनिद्रा की समस्या हो सकती है। इसलिए इसे सुबह के समय खाएं।
सप्लीमेंट्स खाने का सही समय
सप्लीमेंट्स को नाश्ते और लंच के बीच में ले सकते हैं। जैसे अगर आप सुबह 8 बजे खाना खाते हैं, तो 2 घंटे का गैप रखकर 10 या 11 बजे के करीब सप्लीमेंट्स का सेवन कर सकते हैं। सुबह शरीर एक्टिव रहता है। नाश्ते के बाद सप्लीमेंट्स लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कई सप्लीमेंट्स को खाने के साथ लेने की सलाह दी जाती है। इससे सप्लीमेंट्स पाचन को बेहतर रखेंगे। आयरन, मछली का तेल और मैग्नीशियम आदि सप्लीमेंट्स को भोजन या नाश्ते के साथ ले सकते हैं। विटामिन ए और ई जैसे सप्लीमेंट्स का सेवन भोजन के आधे घंटे बाद कर सकते हैं। फोलिक एसिड, ओमेगा 3 जैसे सप्लीमेंट्स सुबह के समय लेने चाहिए। लंच के साथ कैल्शियम और विटामिन डी ले सकते हैं।
डायबिटीज, हार्ट के मरीज हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स का सेवन करें। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version