What are the symptoms of B: विटामिन-बी हमारे शरीर के लिए आवश्यक मिनरल है। इसकी कमी से आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा हो सकता है। यह नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने के लिए जरूरी होता है। विटामिन बी होने से ब्रेन फंक्शन और मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम करता है। हमारे शरीर के लिए सभी तरह के विटामिन-बी जरूरी होते है। इनकी कमी होने से थकावट और कमजोरी रहने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसके साथ ही त्वचा, बालों और पाचन से जुड़ी समस्याएं भी विटामिन-बी की कमी से हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं किस विटामिन-बी की कमी में क्या लक्षण नजर आने लगते हैं? आयुर्वेदिक डॉक्टर और डाइट व न्यूट्रिशन कंसल्टेंट डॉ ईशा नेगी ने इस बारे में बात करते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की है। आइए लेख में जानें किस विटामिन की कमी में कौन-से लक्षण नजर आते हैं।
किस विटामिन-बी की कमी में कौन से लक्षण नजर आते हैं- Symptoms of Different Types of Vitamin B Deficiency
बी 1 थायमिन
शरीर में बी 1 थायमिन की कमी होने से आपको कई परेशानियां हो सकती हैं। इसके लक्षणों में थकावट, इर्रिटेशन, याददाश्त कमजोर होना, कम भूख लगना, कब्ज, वजन कम होने या पेट के निचले हिस्से में असहज महसूस होने जैसी समस्याएं शामिल हैं। डेली डाइट में आपको 50-100 mg बी 1 थायमिन जरूर लेना चाहिए। इसके लिए आप बीन्स, नट्स या साबुत अनाज का सेवन कर सकते हैं।
बी2-राइबोफ्लेविन
बी2-राइबोफ्लेविन की कमी होने से आपको माइग्रेन की समस्या हो सकती है। इससे आपको लाइट सेंसिटिविटी, हेयर लॉस और फटी त्वचा की समस्या हो सकती है। इसके लिए आप अंडे, पत्तेदार सब्जियां और डेरी प्रोडक्ट्स खा सकते हैं। यह विटामिन बी शरीर में एनर्जी बनाए रखने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर में विटामिन बी1 की कमी होने पर होती हैं पेट से जुड़ी ये समस्याएं, डॉक्टर से जानें
बी3-नियासिन
बी3-नियासिन मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी विटामिन-बी है। इसकी कमी होने से एंग्जायटी, स्ट्रेस, डिप्रेशन और जीभ का रंग बदलने जैसी लक्षण नजर आते हैं। इसके साथ ही आपको हाई एलडीएल, ट्राइग्लिसराइड्स, लो एचडीएल की समस्या भी हो सकती है। इसकी कमी पूरा करने के लिए मीट, फिश और मूंगफली डाइट में शामिल कर सकते हैं। इससे डायजेशन और नर्वस सिस्टम हेल्दी रहता है।
बी5-पैंटोथेनिक एसिड
बी5-पैंटोथेनिक एसिड के लक्षणों में सिरदर्द, थकावट, हेयर लॉस, नींद की कमी शामिल है। इसके अलावा आपको मसल्स क्रैम्प्स, चक्कर आना और उटली जैसी भी महसूस हो सकता है। यह विटामिन हार्मोन्स के प्रोडक्शन में मदद करता है। इसके लिए आप एवोकाडो और अंड़ों का सेवन कर सकते हैं।
बी6-पाइरिडोक्सिन
बी6-पाइरिडोक्सिन की कमी होने से आपको त्वचा संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसके कारण आपको एक्ने, नर्व इंफ्लामेशन, नींद की कमी, पीरियड्स क्रैम्प्स और पीएमएस के संकेत नजर आने लगेंगे। इसके लिए आप चिकन, केला और आलू का सेवन कर सकते हैं। यह विटामिन ब्रेन डेवलपमेंट और इम्यून फंक्शन के लिए जरूरी होता है।
इसे भी पढ़ें- शरीर में विटामिन बी 12 का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए? जानें इसकी कमी के लक्षण
बी7 बायोटीन
बी7 बायोटीन की कमी होने से बालों से जुड़ी समस्याएं होने लगेंगी। ऐसे में आपको बाल झड़ना, बाल पतले होना, नाखून टूटना, स्कैल्प में खुजली होना, नाक और मुंह के आसपास ड्राईनेस होने जैसे संकेत नजर आ सकते हैं। इसके लिए आप नट्स, अंडे और सीड्स डाइट में शामिल कर सकते हैं।
बी8-इनोसिटोल
बी8-इनोसिटोल की हमारे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। इसकी कमी होने पर आपको एक्जिमा, एंग्जायटी, नींद न आना, बांझपन, पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं, ब्लड शुगर इंबैलेंस होने जैसे संकेत नजर आ सकते हैं।
बी9-फोलेट
बी9-फोलेट की कमी होने से आपको एनीमिया, डिप्रेशन, चिड़चिड़ापन, सेक्स की इच्छा न होना, बच्चों बर्थ डिसऑर्डर व इम्यूनिटी की कमी जैसे संकेत नजर आ सकते हैं।
बी12 कोबालामाइन
बी12 कोबालामाइन की कमी होने पर आपको थकान, चुभन, ब्रेन फोग, मूड में बदलाव, एंग्जायटी और स्ट्रेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
View this post on Instagram