Doctor Verified

शरीर में विटामिन बी1 की कमी होने पर होती हैं पेट से जुड़ी ये समस्याएं, डॉक्टर से जानें

विटामिन बी-1 की कमी होने पर पेट में दर्द, उल्टी और अकड़न जैसी आंत से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में विटामिन बी1 की कमी होने पर होती हैं पेट से जुड़ी ये समस्याएं, डॉक्टर से जानें

Vitamin B1 Deficiency Symptoms- शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन और मिनरल्स जैसे पोषत तत्वों की जरूरत होती है, जिनमें विटामिन बी-1 भी शामिल है। विटामिन बी-1 को थियामिन के नाम से भी जाना जाता है, जो चयापचय को बढ़ावा देने, मांसपेशियों को मजबूत रखने और दिल को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शरीर में विटामिन बी-1 की कमी कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं, जिसमें पेट से जुड़ी परेशानियां भी शामिल हैं। ऐसे में आइए लखनऊ के मेदांता अस्पताल के डीएम गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और सहयोगी सलाहकार डॉ. आलोक कुमार (Dr. Alok Kumar, DM Gastroenterology and Associate Consultant, Medanta Hospital, Lucknow) से जानते हैं आंत में विटामिन बी-1 की कमी के क्या लक्षण नजर आ सकते हैं। 

पेट में विटामिन बी-1 की कमी के क्या लक्षण नजर आते हैं? - What Are The Symptoms of Vitamin B1 Deficiency in The Stomach in Hindi? 

1. पाचन संबंधी समस्याएं 

विटामिन बी-1 की कमी से आपको उल्टी, मतली और पेट में परेशानी जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षण नजर आ सकते हैं। थायमिन आपके पाचन तंत्र को सही तरह से काम करने में मदद करते हैं, जिस कारण इसकी कमी आपके शरीर में ये लक्षण नजर आ सकते हैं। 

2. भूख में कमी 

विटामिन बी-1 की कमी भूख में कमी का कारण बन सकते हैं। अगर सही समय पर विटामिन बी-1 की कमी को दूर न किया जाए तो यह वजन कम होने और पोषण संबंधी कमियों का कारण बन सकता है। 

3. कब्ज की समस्या 

विटामिन बी-1 की कमी से कब्ज की समस्या हो सकती हैं। थायमिन पाचन तंत्र में नर्वस को संकेत देने और मांसपेशियों के सही तरह से काम करने में मदद करते हैं। इस कारण विटामिन बी-1 की कमी मल त्याग को बाधित कर सकता है। 

4. पोषक तत्वों की कमी 

थायमिन की कमी आंत में अन्य पोषक तत्वों के अवशोषण को खराब कर सकती है, जिससे कुपोषण के लक्षण नजर आ सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- पेट खराब होने पर क्या खाएं? जानें ऐसे 5 फूड्स, जो पाचन को बनाते हैं बेहतर

5. गट बैक्टीरिया का खतरा 

थायमिन की कमी इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकता है, जिससे गैस्ट्रोएंटेराइटिस जैसे आंत संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। यह इंफेक्शन गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल लक्षणों को बढ़ा सकता है और पोषण संबंधी स्थिति को और खराब कर सकता है।

विटामिन बी-1 से भरपूर खाद्य पदार्थ - Foods Rich in Vitamin B-1 in Hindi 

  • दाल
  • सोयाबीन
  • ड्राई फ्रूट्स
  • संतरा
  • अंडा
  • मांस, मछली
Stomach Issues

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि आंत में बी1 की कमी के लक्षण सभी लोगों में अलग-अलग हो सकते हैं। थायमिन की कमी जानने के लिए ब्लड टेस्ट जरूरी करवाएं और किसी एक्सपर्ट से सलाह लेने के बाद ही अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करें।

Image Credit- Freepik

Read Next

गुम चोट लगने पर ठंडी या गर्म, एक्सपर्ट से जानें कौन-सी सिकाई होती है ज्यादा बेहतर

Disclaimer