Doctor Verified

गुम चोट लगने पर ठंडी या गर्म, एक्सपर्ट से जानें कौन-सी सिकाई होती है ज्यादा बेहतर

हर किसी व्यक्ति को कभी न कभी चोट का अनुभव हुआ होता है। आगे जानते हैं कि गुम चोट में गर्म या ठंडी किसी तरह की सिकाई करनी चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
गुम चोट लगने पर ठंडी या गर्म, एक्सपर्ट से जानें कौन-सी सिकाई होती है ज्यादा बेहतर


चोट लगने पर अक्सर लोग दर्द को कम करने के लिए सिकाई करते हैं। कुछ लोग ठंडी सिकाई करते हैं तो कुछ इस दौरान गर्म सिकाई करना पसंद करते हैं। कई लोगों को यह मालूम ही नहीं होता कि उन्हें किस तरह की चोट में कैसी सिकाई करनी चाहिए। डॉक्टरों के अनुसार कई बार गलत तरह से सिकाई करने से ब्लड क्लॉट होने की संभावना हो सकती है। यह स्थिति गंभीर समस्या का कारण बन सकती है। इस लेख में एनएमसी अस्पताल के सीनियर फिजिशियन डॉक्टर विनोद कुमार से जानते हैं कि गुम चोट में किसी तरह की सिकाई करनी चाहिए। 

गुम चोट में किस तरह की सिकाई करनी चाहिए? 

चोट लगने के बाद आप ठंडी सिकाई करते हैं तो इससे खून का बहाव कम हो सकता है। इसके बाद कुछ समय बाद जब खून का बहाव बढ़ जाता है, इसे पम्पिंग प्रक्रिया कहा जाता है। इससे चोट के हिस्से में दर्द, सूजन और जलन हो जाती है। इससे व्यक्ति को दर्द में आराम मिलता है। 

internal injury compression

अचानक चोट लगने पर जैसे खेलते समय चोट लगने, चलते समय गिरना या फिसलना, गर्दन में झटका लगना, पैर मुड़ने में आप बर्फ की सिकाई कर सकते हैं। इसके साथ ही, चोट लगने के एक करीब एक दिन के अंदर आप ठंडी सिकाई कर सकते हैं। दर्द अधिक होने पर आप हर दो से चार घंटे के अंतराल में बर्फ की सिकाई कर सकते हैं।

इसके अलावा, चोट लगने से टिश्यू इंजर्ड होने पर भी डॉक्टर सिकाई के लिए कह सकते हैं। इस दौरान चोट ठीक न होने तक गर्म सिकाई के लिए माना किया जा सकता है। इससे जलन और दर्द बढ़ सकता है। 

गर्म सिकाई कब करनी चाहिए? 

मांसपेशियों में दर्द, अकड़न, जोड़ों में दर्द और लंबे समय तक दर्द होने पर गर्म सिकाई की जा सकती है। दरअसल, गर्म सिकाई से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिससे मांसपेशियों की अकड़न में आराम मिलता है। चोट लगने के सप्ताह भर बाद भी दर्द बने रहने पर आप गर्म सिकाई कर सकते हैं। दिन में दो से तीन बार गर्म सिकाई कर सकते हैं। इसके लिए आप गर्म पानी में कपड़े को भिगोकर इससे सिकाई करें। इससे मांसपेशियों का दर्द और अकड़न ठीक होने में मदद मिलती है।  

किन समस्याओं में बर्फ और गर्म दोनों तरह की सिकाई कर सकते हैं? 

गर्दन में दर्द, पीठ दर्द, गठिया व हाथ में पुराना दर्द होने पर आप ठंडे व गर्म दोनों की सिकाई कर सकते हैं। इससे दर्द में आराम मिलता है और अकड़न दूर होती है।  

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में मांसपेशियों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये आसान घरेलू नुस्खे

दर्द और अकड़न को दूर करने के लिए आप सिकाई कर सकते हैं। इसके साथ ही, दर्द को दूर करने के लिए आप एक्सरसाइज और योग कर सकते हैं। इससे भी गुम चोट में आराम मिलता है। 

Read Next

प्लास्टिक सर्जरी के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं ये 10 सवाल, प्लास्टिक सर्जन डॉ ऋतु सिंह से जानें जवाब

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version