Expert

मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कैसे खाएं लहसुन, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

How To Use Garlic To Improve Stamina And Strength In Men In Hindi: मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। आइए, जानते हैं इसका सेवन किस तरह किया जाना सुरक्षित होता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कैसे खाएं लहसुन, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका


Mardana Takat Badhane Ke Liye Lahsun Kaise Khayen: यह तो आपने सुना होगा कि लहसुन हमारे शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद हौ। इसमें कई तरह के कंपाउंड और मेडिकल प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जिसका ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। विशेषज्ञों के अनुसार, लहसुन का सेवन करने से हार्ट डिजीज के जोखिम को कम किया जा सकता है, ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर को मेंटेन किया जा सकता है और हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। लहसुन का सेवन करने से बॉडी डिटॉक्स होती है, जो संक्रमण और अन्य समस्याओं से बचाव करने में मदद करते हैं। इस तरह देखा जाए, तो हर व्यक्ति को लहसुन को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाना चाहिए। बहरहाल, क्या आप जानते हैं कि लहसुन का सेवन करेन से मर्दाना ताकत भी बढ़ाई जा सकती हे। आइए, जानते हैं कि मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन कैसे किया जा सकता है। इस संबंध में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। (Mardana Takat Badhane Ke Liye Lahsun Kaise Khaye)

लहुसन खाने से मर्दाना ताकत कैसे बढ़ती है?

how to use garlic to improve stamina and strength in men 01 (8)

विशेषज्ञों के अनुसार लहसुन का सेवन करने से स्टेमिना और स्ट्रेंथ को बढ़ावा मिलता है। असल में, लहसुन में एलिसिन नाम का कंपाउंड पाया जाता है, जो कि ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करता है और टेस्टेस्टेरोन का स्तर भी बेहतर होता है। हालांकि, इसके फायदों को बढ़ाने के लिए आवश्यक है कि आप इसे सही तरीके से कंज्यूम करें। इस लेख में हम आगे जानेंगे कि मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन कैसे करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या लहसुन खाने से शुक्राणु बढ़ते हैं? जानें आयुर्वेदिक डॉक्टर की राय

मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कैसे खाएं लहसुन

लहसुन कच्चा खाएं 

जैसा कि इसका जिक्र हमने पहले ही किया है कि लहुसन का सेवन करने से एलिसिन नाम का कंपाउंड प्राप्त होता है, जो कि टेस्टेस्टेरोन का स्तर बढ़ाने में मदद करते हैं। आप चाहें, तो लहसुन को कच्चा चबाकर खा सकते हैं। इसे निगलने के लिए पानी की मदद ले सकते हैं। हालांकि, सुबह के समय खाली पेट इसका सेवन किया जना ज्यादा लाभकारी होता है।

शहद के साथ खाएं लहसुन

आपने शायद ही कभी सुना हो कि इसका सेवन शहद के साथ किया जा सकता है। लेकिन, विशेषज्ञों की मानें, तो लहसुन को शहद के साथ मिक्स करके खा सकते हैं। दो-तीन लहुसन को चॉप करें और इसमें आधा चम्मच शहद मिक्स कर लें। इन्हें दो से तीन मिनट के लिए यूं ही छोड़ दें। इसके बाद इसे चबाकर खाएं।

इसे भी पढ़ें- Sperm Count Increase Food: स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए पुरुषों को रोज खाने चाहिए ये 5 फूड्स

खाली पेट खाएं

मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए आप लहसुन की एक-दो कली सुबह खाली पेट खा सकते हैं। इस तरह लहसुन खाने से इसका अधिक प्रभाव नजर आता है। यह सेक्सुअल हेल्थ को इंप्रूव करता है, फर्टिलिटी में सुधार करता है और इरेक्टाइल डिस्फंक्शन पर भी असरकारक तरीकों से काम करता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि किसी भी तरह की पुरुषों से संबंधित समस्या पर सिर्फ खाली पेट लहसुन खाना पर्याप्त नहीं होता है। इस संबंध में आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

सलाद-सूप में शामिल करें

मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कई आप लहसुन की मदद से सलाद और सूप भी बना सकते हैं। इस तरह की चीजों को अपनी बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाकर नियमित रूप से इसका सेवन किया जा सकता है। लहसुन का सेवन करने से बॉडी का टॉक्सिंस निकालने में मदद मिलती है, इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग होती है और वेट मैनेजमेंट में भी मदद मिलती है।

डाइट में लहसुन शामिल करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें-

  1. मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए लहसुन का सेवन सीमित मात्रा में खाएं।
  2. मर्दाना ताकत को बढ़ाने के लिए कच्चे लहसुन का सेवन करना फायदेमंद होता है।
  3. लहसुन का सेवन करते समय इसके पोर्शन साइज का ध्यान जरूर रखें।
  4. अधिक मात्रा में लहसुन का सेवन करने से सीने में जलन, एसिड रिफ्लक्स और मुंह से बदबू की शिकायत आ सकती है।
  5. कोई मेडिकल कंडीशन हो, तो लहसुन को डाइट में शामिल करने से पहले एक्सपर्ट की राय लें।
All Image Credit: Freepik

FAQ

  • 7 दिन तक खाली पेट लहसुन खाने से क्या होता है?

    7 दिनों तक लगातार खाली पेट लहसुन खाने से शरीर पर असर दिख सकता है। हालांकि, यह प्रभाव बहुत सीमित होगा, जैसे इम्यूनिटी बूस्ट होने लगेगी, पाचन तंत्र में सुधार होगा, कोलेस्ट्रॉल में कमी आने लगेगी आदि।
  • लहसुन कितने दिन में असर करता है?

    लहसुन का असर शरीर पर कितने दिनों में दिखेगा, यह स्पष्ट तरीके से नहीं कहा जा सकता है। दरअसल, हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है। कुछ लोगों पर लहसुन का असर जल्दी होता है, तो कुछ लोगों पर देर से इसका प्रभाव देखने को मिलता है।
  • रात में सोते समय लहसुन खाने से क्या होता है?

    रात को सोते समय लहसुन का सेवन करने से बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं, बॉडी डिटॉक्स होती है। इसका शरीर को बहुत लाभ होता है।

 

 

 

Read Next

टाइफाइड में क्या खाएं और क्या न खाएं? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer