
खजूर का सेवन करने से कई फायदे मिलते हैं। इसके उपयोग से मस्तिष्क विकास, बीमारियों से लड़ने और पाचन शक्ति बढ़ाने में भी मदद करता है लेकिन पुरुषों के लिए खजूर के सेवन करने के कई स्वास्थ्य लाभ है। दरअसल खजूर में कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर से भरपूर होता है। इसके अलावा इसमें आयरन और विटामिन्स भी पाए जाते हैं। इसके सेवन से पुरुषों में शारीरिक ताकत बढ़ती है और कमजोरी दूर होती है। इसके सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ाने में भी मदद मिलती है। आइए विस्तार से जानते है कि पुरुषों के लिए खजूर के फायदे और इस्तेमाल करने के तरीके के बारे में।
पुरुषों के लिए खजूर के फायदे
1. पाचन तंत्र बनाए मजबूत
पुरुषों में खजूर के सेवन से पाचन तंत्र की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसके सेवन से मल त्याग को बढ़ावा देने और कब्ज को कम करने में सहायक होता है। खजूर में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे पेट की समस्याओं में आराम मिलता है।
2. मस्तिष्क शक्ति को बढ़ावा
खजूर खाने से आपके मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। खजूर में विटामिन बी और कोलीन पाया जाता है, जो स्मरण शक्ति और सीखने की क्षमता को बढ़ावा देता है। इससे अल्जाइमर जैसे न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के लक्षणों को भी कम करने में मदद मिलती है।
Image Credit- Freepik
3. स्पर्म काउंट बढ़ाता
खजूर पुरुषों में स्पर्म काउंट और स्पर्म क्वालिटी बढ़ाने में मदद करता है। दरअसल इसमें एस्ट्राडियोल और फ्लेवोनोइड पाए जाते हैं। इसके प्रभाव से शुक्राणुओं की गुणवत्ता और संख्या बढ़ती है।
4. हड्डियों को मजबूत बनाए
खजूर में कुछ महत्वपूर्ण खनिज पाए जाते हैं। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम पाए जाते हैं। इन सभी की मदद से हड्डियों की समस्याओं को रोकने में मदद मिलती है। साथ ही इसके सेवन से पुरुषों में हड्डियों के विकास के साथ-साथ मजबूती भी आती है। इससे ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या में भी आराम मिलता है।
इसे भी पढ़ें- इन 8 तरह के लोगों को नहीं खाना चाहिए खजूर, डायटीशियन से जानें क्यों हो सकता है नुकसानदायक
5. ब्लड शुगर को कंट्रोल करे
खजूर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बेहद कम होता है इसलिए इसके सेवन से ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। डायबिटीज से पीड़ित पुरुष इसका सेवन इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने के लिए कर सकते हैं।
Image Credit- Freepik
6. स्किन और बालों के लिए फायदेमंद
खजूर में आयरन, विटामिन सी और विटामिन डी पाए जाते हैं, जिसकी मदद से बाल और त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद मिलती है। इससे स्किन और बालों में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है और इनका तेजी से विकास भी होता है।
पुरुष खजूर का ऐसे सेवन करें
1. इसका सेवन आप रात में दूध के साथ कर सकते हैं। इसे आप दूध में उबालकर पी सकते हैं।
2. खजूर को आप रात में पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह खाली पेट इसका सेवन कर सकते हैं।
3. इसके अलावा आप इसे ड्राई फ्रूट्स के साथ भी खा सकते हैं।
4. इसे आप दोपहर के सलाद में मिलाकर खा सकते है। इसे आप फ्रूट सलाद में मिला खा सकते हैं।
5. इसे आप ओट्स और स्मूदी के साथ भी खा सकते हैं।
6. इसे शाम के स्नैक्स के रूप में भी पुरुष खा सकते हैं।