Pumpkin Seeds For Strength And Stamina In Men: कद्दू के बीज जिंक, मैग्नीशियम, एंटीऑक्सीडेंट्स और हेल्दी फैट का अच्छा स्रोत है। आपने कई लोगों को कहते सुना होगा कि अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करनी है, तो इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। जो लोग नियमित रूप से कद्दू के बीज का सेवन करते हैं, उनमें बीमार होने का रिस्क कम हो जाता है। क्या आप जानते हैं कि कद्दू के बीज का सेवन मर्दाना ताकत को बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। जी, हां! यह सच है। ऐसे में हर पुरुष के लिए यह जान लेना जरूरी है कि किस कद्दू के बीज मर्दाना ताकत को कैसे बढ़ाते हैं और इसे अपनी डाइट का हिस्सा कैसे बनाया जा सकता है? इस बारे में जानने के लिए हमने मेडिकवर अस्पताल के यूरोलॉजिस्ट, एंड्रोलॉजिस्ट और सेक्सोलॉजिस्टडॉ. विजय दहिफले से बात की।
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कैसे खाएं कद्दू के बीज- Do Pumpkin Seeds Increase Men Stamina
-1768972945101.jpg)
हल्का रोस्ट करके खाएंः कद्दू के बीज को आप हल्का फ्राइ कर लें। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें नमक या चाट मसाला छिड़क सकते हैं कर सकते हैं। इसे आप स्नैक्स टाइम में खा सकते हैं।
स्मूदी या शेक बनाएंः अगर आप सुबह के समय कोई स्मूदी या शेक पीते हैं, तो उस पर कद्दू के बीज डाल सकते हैं। इससे स्मूदी का स्वाद और पोषण दोनों बढ़ते हैं।
रात को भिगोकर खाएंः आप रोजाना रात को दो चम्मच कद्दू के बीज को पानी में भिगोकर रख सकते हैं। इसके बाद अगले दिन इसका सेवन करें। अगर रात को भिगोना भूल जाते हैं, तो आप इसे 1-4 घंटे के लिए भी कद्दू के बीज को भिगोकर खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज खाने से दूर होती हैं पुरुषों की समस्याएं, जानें इसके 5 फायदे
मर्दाना ताकत बढ़ाने के लिए कद्दू के बीज के फायदे- Pumpkin Seeds Benefits For Male
-1768972980226.jpg)
1. प्रोस्टेट हेल्थ में सुधार
कद्दू के बीज में जिंक और फाइटोस्टेरॉल जैसे पोषक तत्व होते हैं। ये तत्व प्रोस्टेट फंक्शन को सपोर्ट करते हैं। अगर किसी को बिनाइन प्रोस्टेटिक हाइपरप्लेसिया है, तो उनके लक्षणों को कम करने में भी कद्दू के बीज फायदेमंद हैं।
2. फर्टिलिटी में सुधार
विशेषज्ञों की मानें, तो कद्दू के बीज में मौजूद जिंक का सेवन करने से पुरुषों में फर्टिलिटी की समस्या में कमी आती है। असल में, यह टेस्टोस्टेरोन प्रोडक्शन के जरूरी होता है। इसका सेवन करने से स्पर्म क्वालिटी बेहतर होती है और मेल रिप्रोडक्टिव हेल्थ में भी सुधार होता है। NCBI के अनुसार कद्दू के बीजों में कॉपर, फाइबर और जिंक जैसे तत्व भी पाएं जाते हैं, जो सेक्सुअल हेल्थ के फायदेमंद है।
3. इम्यूनिटी को सपोर्ट
कद्दू के बीज में जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। ध्यान रखें कि जिंक जैसे पोषक तत्वों की कमी होने पर अक्सर व्यक्ति कमजोरी और थकान से घिरा रहता है, जो उनकी सेक्शुअल हेल्थ पर नेगेटिव असर डालता है। वहीं, कद्दू के बीज का सेवन करने से थकान और कमजोरी दूर होती है।
इसे भी पढ़ें : कद्दू का जूस पीने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें कुछ सावधानियां और नुकसान
निष्कर्ष
हर कोई चाहता है कि उनकी सेक्शुअल लाइफ बेहतर हो। ऐसा तभी हो सकता है, जब आपकी हेल्थ बेहतर हो और तनाव कम हो, लेकिन मौजूदा समय में कामकाज का तनाव पुरुषों की रिप्रोडक्टिव हेल्थ को प्रभावित कर रहा है। इसे मैनेज करने के लिए आप कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं। यह किस तरह पुरुष हेल्थ में सुधार करता है, इसका जिक्र हमने ऊपर किया है। यह टेस्टोस्टेरोन प्रोडक्शन को बढ़ावा देता है, इम्यूनिटी को बूस्ट करता है और प्रोस्टेट हेल्थ भी बेहतर होती है। हालांकि, इस बात को इग्नोर कभी न करें कि यह किसी बीमारी का विकल्प या इलाज नहीं है। अगर किसी पुरुष को रिप्रोडक्टिव हेल्थ से जुड़ी समस्या है, तो उन्हें अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाना चाहिए।
All Image Credit: Freepik
FAQ
पुरुष प्रजनन क्षमता के लिए कद्दू के बीज कैसे खाएं?
पुरुष प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के लिए कद्दू के बीज को कच्चा या हल्का भूनकर कहा सकते हैं। आप चाहें, तो इसे सुबह दही के साथ या स्मूदी में मिक्स करके खा सकते हैं।एक दिन में कद्दू के बीज कितने खाने चाहिए?
एक दिन में एक से दो बड़े चम्मच कद्दू के बीज का सेवन कर सकते हैं। इसमें फाइबर, जिंक और मैग्नीशियम जैसे कई पोषक तत्व होते हैं, जो पुरुष प्रजनन क्षमता को बेहतर करने के साथ-साथ हृदय स्वास्थ्य, नींद और रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी करता है।क्या खाने से स्पर्म प्रोडक्शन बढ़ता है?
स्पर्म बढ़ाने के लिए जिंक, ओमेगा-3, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे तत्व अहम होते हैं। इसके लिए कद्दू के बीज, अखरोट, अंडे, पालक, अनार, मछली और खट्टे फल जैसी चीजों को डाइट में शामिल करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
-
Current Version
Jan 25, 2026 09:21 IST
Modified By : Meera Tagore Jan 25, 2026 09:21 IST
Modified By : Meera TagoreJan 25, 2026 09:21 IST
Modified By : Meera TagoreJan 25, 2026 09:21 IST
Published By : Meera Tagore