Fri Sep 11, 2026 | 09:04 PM IST

Medically Reviewed by Archana Jain , Nutritionist

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए पोटेशियम से भरपूर ये फूड्स हैं फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें

कई लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में अक्सर लोगों को पोटेशियम से भरपूर फूड्स को खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में आइए लेख में जानें पोटेशियम युक्त फूड्स के बारे में -

Potassium Rich Foods For High Blood Pressure Patients In Hindi: आज के समय में ज्यादातर लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं, जिसके कारण लोगों को अधिक पसीना आने, थकान होने, चक्कर आने, सिर में तेज दर्द होने, दिल की धड़कन के तेज होने, बेचैनी होने, सांस फूलने, चक्कर आने और गंभीर स्थिति मे नाक से खून आने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए अक्सर लोगों को नियमित एक्सरसाज करने, शरीर को हाइड्रेट करने, पर्याप्त नींद लेने और हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है, खासकर पोटेशियम से भरपूर फूड्स। ऐसे में आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन (Archana Jain, Dietitian and Nutritionist, Director, Angelcare-A Nutrition and Wellness Center, Jaipur) से जानें हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को पोटेशियम से भरपूर कौन से फूड्स खाने चाहिए?

हाई ब्लड प्रेशर में पोटेशियम से भरपूर कौन से फूड्स खाएं?

डाइटिशियन एवं न्यूट्रिशनिस्ट अर्चना जैन के अनुसार, हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए पोटेशियम से भरपूर फूड्स को डाइट में लेने की सलाह दी जाती है। पोटेशियम शरीर में सोडियम के हानिकारक प्रभावों को कम करने में मदद मिलती है, जिससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और नसों को रिलैक्स करने में मदद मिलती है।

कद्दू के बीज खाएं

हाई ब्लड प्रेशर के मरीज पोटेशियम और मैग्नीशियम से भरपूर कद्दू के बीज को डाइट में नियमित रूप से शामिल कर सकते हैं। इससे शरीर में ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

दालें और बीन्स खाएं

दालें और बीन्स को फाइबर, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में इनको डाइट में शामिल करने से हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने में कुछ हद तक मदद मिल सकती है, जिससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर बना रहता है और हार्ट समस्याओं से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें: हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है हाई पोटैशियम युक्त नमक, डाइट में करें शामिल

केला खाएं

केला को पोटेशियम का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। ब्लड प्रेशर स्तर को नियंत्रित करने के लिए केले को अच्छा फूड माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर से एक्सट्रा सोडियम को बाहर निकालने, ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

potassium rich foods for high blood pressure patients in hindi

हरी सब्जियां खाएं

ब्लड प्रेशर के स्तर को कम करने के लिए पोटेशियम से भरपूर पालक, केल, पत्तागोभी और ब्रोकली जैसी सब्जियों को डाइट में शामिल किया जा सकता है। इनसे ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।

टमाटर खाएं

टमाटर को भी पोटेशियम का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। ऐसे में जो लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहते हैं। उनको टमाटर को नियमित रूप से डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर को कंच्रोल करने, ब्लड फ्लो को बेहतर करने, नसों को रिलैक्स करने और हार्ट से जुड़ी समस्याओं से बचाव करने में मदद मिल सकती है।

फल खाएं

ब्लड प्रेशर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए पोटेशियम से भरपूर एवोकाडो को खा सकते हैं। इसको स्मूदी या सलाद के रूप में खाया जा सकता है। इसके अलावा, पोटेशियम, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स के गुणों से युक्त कीवी और संतरा जैसे खट्टे फलों को भी डाइट में शामिल किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: क्या हाई ब्लड प्रेशर की दवा जीवनभर लेनी पड़ती है?

लहसुन खाएं

ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए लहसुन एक अच्छा फूड है। इसमें बहुत से औषधीय गुण होते हैं, साथ ही, इसमें एलीसिन नामक तत्व होता है, जिससे ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने और ब्लड प्रेशर के स्तर को नेचुरली कम करने में मदद मिलती है।

नारियल पानी पिएं

नारियल पानी को पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों का एक अच्छा सोर्स माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में इन पोषक तत्वों की कमी को दूर करने, ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने और शरीर की कमजोरी को दूर करने में मदद मिलती है।

आलू खाएं

आलू में भी अच्छी मात्रा में पोटेशियम होता है। ऐसे में इनको भूनकर या पकाकर खाने से स्वास्थ्य में सुधार करने और ब्लड प्रेशर के स्तर के बढ़ने के जोखिम को कम करने में मदद मिलती है।

निष्कर्ष

हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए डाइट में पोटेशियम से युक्त कद्दू के बीज, लहसुन, दालें, बीन्स, केला, नारियल पानी, पालक, केल, पत्तागोभी, ब्रोकली, टमाटर, एवोकाडो, कीवी, संतरे और आलू जैसे फूड्स को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इनका सेवन करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने, नसों को आराम देने और ब्लड प्रेशर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है, लेकिन ध्यान रहे, हाई ब्लड प्रेशर के कारण अधिक परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके अलावा, लो ब्लड प्रेशर की समस्या से पीड़ित लोग इनका सेवन सीमित मात्रा में डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • बीपी बढ़ने पर क्या महसूस होता है?

    व्यक्ति के शरीर में ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ने पर उनको सिर में दर्द होने, धुंधला दिखने नाक से खून आने, सीने में दर्द होने, सांस फूलने, थकान होने, चक्कर आने, कमजोरी महसूस होने, बेचैनी महसूस होने और सीने पर दबाव महसूस होने जैसी कई समस्याएं होती है। ऐसे में हाई ब्लड प्रेशर के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें।
  • हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए क्या करें?

    हाई ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने के लिए नियमित रूप से वॉक करें, स्ट्रेस कम करें, योग करें, नमक का सेवन सीमित करें, हेल्दी डाइट लें, स्मोकिंग और अल्कोहल का सेवन करने से बचें, 8-9 घंटों की भरपूर नींद लें, वजन को नियंत्रित रखें, ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करें, पर्याप्त पानी पिएं और फिजिकली एक्टिव रहने की कोशिश करें।
  • मुझे कैसे पता चलेगा कि मेरा पोटेशियम कम है?

    व्यक्ति के शरीर में पोटेशियम की कमी होने पर दिल की धड़कन के तेज होने, मांसपेशियों के कमजोर होने, कब्ज होने, थकान होने, बार-बार यूरिन आने, अधिक प्यास लगने, सांस लेने में परेशानी होने, हाथों-पैरों में झुनझुनी होने या सुन्नपन आने और शरीर में दर्द होने जैसी कई समस्याएं होती हैं। ऐसे में पोटैशियम की कमी के इन लक्षणों को नजरअंदाज न करें। 

Read Next

क्या फास्ट फूड खाने से बिगड़ता है शरीर में हार्मोन्स का संतुलन? जानें न्यूट्रिशनिस्ट से

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Priyanka Sharma

Priyanka Sharma

Sub Editor

प्रियंका शर्मा हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की है। फिलहाल प्रियंका जागरण न्यू मीडिया (Onlymyhealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रही हैं। प्रियंका को स्वास्थ्य, पोषण, स्किन केयर और फिटनेस जैसे विषयों पर लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म की है। Editorial Policy: प्रियंका द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Mar 04, 2026 08:40 IST

    Modified By : Priyanka Sharma
  • Mar 04, 2026 08:40 IST

    Published By : Priyanka Sharma
    Reviewed By : Archana Jain

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content